शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Yogi : योगी आदित्यनाथ का सीधा वार, बोले-‘पाकिस्तानियों का होगा विलय या फिर होगी समाप्ति’,

विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान के संदर्भ में कहा कि या तो पाकिस्तान का विलय होगा, या वह समाप्त हो जाएगा।

by Gulshan
अगस्त 14, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
UP News,yogi adityanath,Pakistan News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026
Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

सितम्बर 25, 2026
CM Yogi : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो सकता है। विभाजन विभीषिका दिवस पर सीएम योगी ने कहा कि या तो पाकिस्तान का विलय होगा, या वह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ 1947 में हुआ, वही आज बांग्लादेश में हो रहा है, और हम विभाजन की त्रासदी को दोबारा नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने विभाजन की त्रासदी के लिए कभी माफी नहीं मांगी और जब भी उसे मौका मिला, उसने देश को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पापों की माफी नहीं हो सकती। सीएम ने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए बताया कि 1947 में वहां 22% हिंदू थे, जबकि आज केवल 7% रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की सहानुभूति उन हिंदुओं के साथ होनी चाहिए और अखंड भारत का सपना ही ऐसी घटनाओं का समाधान हो सकता है।

सीएम योगी ने कही ये बात…

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छाशक्ति होती, तो कोई भी ताकत दुनिया भर में उस अप्राकृतिक बंटवारे को नहीं करवा पाती। लेकिन कांग्रेस की सत्ता की लालच ने भारत को नुकसान पहुँचाया। जब भी कांग्रेस के पास सत्ता आई, उन्होंने देश की कीमत पर राजनीति की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 1947 में जब पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर उत्सव मना रहे थे, उसी समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने पर मजबूर हो रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत की प्रगति ने दुनिया को चकित कर दिया है, और इसीलिए जब भी कहीं संकट आता है, पूरी दुनिया भारत की ओर देखती है।

यह भी पढ़ें : फिर मुश्किलों में घिरे संजय सिंह, एमपी एमएलए कोर्ट ने जारी किआ गैर ज़मानती वारंट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पिछले साल सितंबर में अखंड भारत से संबंधित एक सवाल का जवाब दिया था। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा था कि वे नहीं बता सकते कि अखंड भारत कब तक अस्तित्व में आएगा, लेकिन अगर आप इसके लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे, तो आपके बूढ़े होने से पहले यह संभव हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत से अलग हो गए हैं, उन्हें लगता है कि उन्होंने गलती की है और वे भारत के साथ फिर से जुड़ना चाहते हैं।

Tags: pakistan NewsUP NewsYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Kashi Vishwanath Celebration: काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई...

Next Post
भारत को सौंपे Maldives ने 28 द्वीप तो क्यों तिलमिला उठा चीन!

भारत को सौंपे Maldives ने 28 द्वीप तो क्यों तिलमिला उठा चीन!

Arvind Kejriwal Bail

Arvind Kejriwal Bail: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत... सीबीआई को नोटिस, अरविन्द केजरीवाल की याचिका ख़ारिज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In