Uttar Pradesh: चित्रकूट में एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की, जिसने गुस्से में आकर फावड़े के बेंत से हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या तब की जब उसने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपी विजय रैदास को गिरफ्तार कर लिया है। विजय, जो राजापुर थाना क्षेत्र के सगवारा (Uttar Pradesh) का निवासी है, 24 साल का है और कर्वी में विद्या नगर के पास सपना नाम की 30 वर्षीय महिला के साथ रह रहा था। सपना के दो बच्चे हैं जो ननिहाल में रहते हैं।
शादीशुदा होने के बावजूद लड़ा रही थी आशिकी
सपना की शादी चित्रकूट के सेजवार निवासी रूपलाल से हुई थी, लेकिन विवाद के बाद उसने पति को छोड़ दिया और विजय के साथ रहने लगी। गुरुवार रात को दोनों ने मुर्गा और शराब का सेवन किया। रात के समय किसी बात पर झगड़ा हुआ और विवाद बढ़ते ही विजय ने सपना के सिर पर फावड़े के बेंत से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े: कोलकाता के बाद अब असम में हुआ नाबालिग के साथ गैंगरेप, ऐक्शन में असम सरकार
सपना के पिता ने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने विजय को मौके से पकड़ लिया और हत्या की एफआईआर दर्ज की। पुलिस के अनुसार, खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच के लिए साक्ष्य जुटाए और शुक्रवार को विजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।