Raipur: छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार 6 सितंबर को रायपुर में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि (Raipur) कांस्टेबल ने 22 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल राज्य पुलिस अकादमी में पदस्थ है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर 26 वर्षीय कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है और उस पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ में जुटी है।
कांस्टेबल राज्य पुलिस अकादमी में पदस्थ
पीड़िता की शिकायत में कहा गया है कि कांस्टेबल ने 4 और 5 सितंबर की रात को (Raipur) अपनी कार में और बाद में अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, “कॉन्स्टेबल रायपुर के पास चंदखुरी में राज्य पुलिस अकादमी में पदस्थ है। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसे भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसमें दुष्कर्म और आपराधिक आरोप शामिल हैं।” मानसिक रूप से बीमार महिला से रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म एक अन्य घटना में शक्ति जिले में मानसिक रूप से बीमार महिला से उसके तीन रिश्तेदारों ने दुष्कर्म किया।
एक और ट्रेन दुर्घटना, यात्रियों का शोर; सोमनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना (Raipur) सोमवार को डबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और मंगलवार को घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि शराब के नशे में धुत आरोपी महिला को एक सुनसान घर में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घर के बाहर खेल रहे कुछ बच्चों को अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ और उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि दो आरोपी मौके से भाग गए, जबकि तीसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों का पता लगाया और तत्काल एक पुलिस दल गांव भेजा गया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार आरोपी व्यक्ति दुष्कर्म पीड़िता के रिश्तेदार हैं और उनमें से दो कथित तौर पर देशी शराब की अवैध बिक्री में शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।