रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Violence In Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी भड़की हिंसा, भिड़े दो समुदाय, लाठियां और तलवार से किया हमला, एक की मौत, 3 पुलिसवाले जख्मी

by Juhi Tomer
अप्रैल 9, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंसा की आग भड़क उठी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच फैली सांप्रदायिक हिंसा में युवक की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। वही क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। गांव में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। हिंसा के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के जवानों पर भी लोगों ने पथराव कर दिया जिसमे पुलिस वाले भी घायल हुए है। दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ, लाठियां चलीं, तलवार से हमले किए गए।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, कुछ बच्चों के बीच छोटी सी बात को लेकर लड़ाई हुई जो बढ़ गई। बच्चों की लड़ाई इस कदर बढ़ी की दो समुदाय के लोग विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए। हालांकि मामला सुलझाने की जगह ये मामला और बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए और झड़प में ईश्वर साहू नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

अगस्त 14, 2026
Caste Census 2026

Caste Census: आजादी के बाद पहली बार 17 अगस्त से शुरू होगी जातिगत जनगणना, माता-पिता की जन्म जानकारी भी होगी दर्ज

अगस्त 3, 2026

भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला

वही बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि किसी ने हिंसा भड़काने की सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को दो समुदाय में हिंसा भड़कने की सूचना मिली पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए। एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया, लेकिन भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल दिया है। पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसमें से पुलिस के तीन कर्मी घायल हो गए।

11 लोग पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्र भीड़ ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। पुआल के ढेर भी जला डाला। बवाल बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर जब बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा तब स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. गांव में तनावपूर्ण शांति बनी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। स्थिति सामान्य होने तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Tags: "Chhattisgarhattack on policeBemetarachhattisgarh policeChhattisgarh Violenceclash in two groupsindia newsviolenceviolence in chhattisgarhछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ में हिंसाछत्तीसगढ़ हिंसादो गुटों में संघर्षपुलिस पर हमलाबेमेतराभारत समाचारहिंसा
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Health Update : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित...

Caste Census 2026

Caste Census: आजादी के बाद पहली बार 17 अगस्त से शुरू होगी जातिगत जनगणना, माता-पिता की जन्म जानकारी भी होगी दर्ज

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Caste Census Begins: देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त 2026 से शुरू...

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

New Voter Registration Update: अगर आप पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना...

Errol Musk पर छाया भारत की संस्कृति का जादू, जमकर की तारीफ और जताई इस जगह जाने की इच्छा

Errol Musk पर छाया भारत की संस्कृति का जादू, जमकर की तारीफ और जताई इस जगह जाने की इच्छा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2025

Errol Musk praises India during visit: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर...

कादिर ने कोठी में बैठकर ऐसे लिखी गाजियाबाद के ‘बिकरू पार्ट टू’ की पटकथा, जानें कैसे शहीद हुआ ‘सिंघम’

कादिर ने कोठी में बैठकर ऐसे लिखी गाजियाबाद के ‘बिकरू पार्ट टू’ की पटकथा, जानें कैसे शहीद हुआ ‘सिंघम’

by Vinod
मई 26, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। समय रात के करीब एक बजे का था। गांव का नाम बिकरू। पुलिस को जाल में फंसाने...

Next Post

Karnataka: कुछ अलग अंदाज में दिखें PM मोदी, ब्लैक हैट, खाकी पैंट और प्रिंटेड टी-शर्ट..., प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने का जश्न

Kiren Rijiju Car Accident: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist