Site icon News1India

‘टी पार्टी’ में शामिल हुए ये नेता, मानसून सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर ने दिया था बुलावा

Tea meeting

Tea meeting in Parliament House : संसद के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद शुक्रवार को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद सदन भवन में चाय पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत सभी दलों के नेता शामिल हुए। अनौपचारिक बैठक हुई थी। इसमें सत्ता और विपक्ष दोनों के कई नेता शामिल थे।

लोकसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ था। यह सत्र 12 अगस्त तक चलना था, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी थी। इसके बाद चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने भी राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

राहुल-पीएम मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक-दूसरे का अभिवादन ‘नमस्ते’ कहकर किया। इसके बाद दोनों कैमरे की तरफ देखकर हंस पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोफे पर बैठे थे, जबकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला उनके बगल में थे। अगर राहुल गांधी की बात करें तो वह प्रधानमंत्री के दाईं ओर कुर्सी पर बैठे थे।

इस बैठक में विपक्ष की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठे थे, जबकि राहुल गांधी की लाइन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, के. राम मोहन नायडू, चिराग पासवान और पीयूष गोयल के अलावा विपक्षी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और कनिमोझी भी बैठे थे।

स्पीकर ओम बिरला ने जताया

आभार स्पीकर ओम बिरला ने चाय पर आए सभी सांसदों का आभार जताया और कहा कि इस सत्र में 15 बैठकें हुईं और सदन की उत्पादकता 136 घंटे रही।

पीएम मोदी से मिले राहुल गांधी

इस बैठक के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच अच्छी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री से यूक्रेन युद्ध और गाजा को लेकर भी सवाल पूछे, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इस पर नजर बनाए हुए है।

पुरुष होने का आरोप लगा, नफरत का किया सामना , फिर भी हार मानी नहीं, अब Gold जीतकर रचा इतिहास

Exit mobile version