Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Wayanad Landslide: अब तक 143 की मौत, भारी बारिश का अलर्ट, बचाव अभियान जारी

केरल के वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 143 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में सरकारी एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कई परिवारों ने अपने घरवालों के लापता होने की जानकारी दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 31, 2024
in TOP NEWS
Wayanad
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Wayanad: केरल के Wayanad जिले में भूस्खलन और भारी बारिश से तबाही मच गई है, जिसमें अब तक 143 लोगों की जान जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं, जबकि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। सेना, नौसेना, और वायुसेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। मौसम विभाग ने वायनाड और अन्य जिलों के लिए अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Image

RELATED POSTS

Allu Arjun, Kerala CM Funds, Mammootty, Wayanad Landslide, wayanad landslide

Entertainment News : अल्लू अर्जुन ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम फंड में दान की इतनी राशि…

August 4, 2024
Wayanad News, Wayanad Landslide, Forest officers in Wayanad

Kerala News : वायनाड के जंगलों में पांच दिन से फंसे 4 बच्चों की बचाई गई जान, वन अधिकारियों ने दी हिम्मद की मिसाल

August 3, 2024

भारतीय सेना की तैनाती

भारतीय सेना ने Wayanad में खोज एवं बचाव कार्यों के लिए लगभग 300 कर्मियों को तैनात किया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में 140 कर्मियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और सेना की सहायता के लिए नौसेना की टीमें और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आपदा राहत टीमें और रेस्क्यू डॉग्स की टीमें भी हवाई मार्ग से भेजी जा रही हैं।

https://twitter.com/DefencePROTvm/status/1818342149944926287

लगातार बारिश और संकट

केरल में लगातार बारिश से भारी तबाही मची हुई है। सड़कों से संपर्क टूट चुका है, जिससे बचाव और राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। राज्य में 24 घंटे में 372 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे वायनाड जिले में चार घंटे में तीन भूस्खलन हुए।

https://twitter.com/IndianTechGuide/status/1818281642785681472

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में वायनाड और कई अन्य जिलों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Cloud Burst : कुल्लु में प्रकृति ने मचाया हाहाकार, बादल फटने से बह गई गई दुकानें और पुल

प्रधानमंत्री का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता बचाव कार्य में मदद करें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है, वहीं घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।

https://twitter.com/DefencePROTvm/status/1818278621347561644

वायनाड में स्थिति गंभीर

Wayanad में भूस्खलन के कारण बड़ी तबाही हुई है। कई घर पूरी तरह तबाह हो गए, नदियां उफान पर हैं, और तेज हवाओं में पेड़ उखड़ गए हैं। मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा जैसे खूबसूरत गावों से संपर्क कट चुका है, जिससे कई लोग फंसे हुए हैं।

https://twitter.com/Anas34714210/status/1818195469463331256

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पी विजयन ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें बचाव कार्यों का जायजा लिया गया और राहत शिविरों में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। अधिकारियों से आपातकालीन सहायता की आवश्यकता वाले लोग 9656938689 और 8086010833 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Tags: wayanad landslideWayanad News
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Allu Arjun, Kerala CM Funds, Mammootty, Wayanad Landslide, wayanad landslide

Entertainment News : अल्लू अर्जुन ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम फंड में दान की इतनी राशि…

by Gulshan
August 4, 2024

Entertainment News : केरल के वायनाड से लैंडस्लाइड की एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सभी को देहला कर...

Wayanad News, Wayanad Landslide, Forest officers in Wayanad

Kerala News : वायनाड के जंगलों में पांच दिन से फंसे 4 बच्चों की बचाई गई जान, वन अधिकारियों ने दी हिम्मद की मिसाल

by Gulshan
August 3, 2024

Kerala News : केरल के वायनाड में आए भयानक भूस्खलन में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा...

Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

by Mayank Yadav
August 1, 2024

Kerala Wayanad Landslide Updates: वायनाड में लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 280 को पार कर गई है। 2 दिनों में...

Wayanad Landslide, Kerala, Doctor, Odisha, Kerala Landslide

Kerala News : वायनाड लैंडस्लाइड में दो डॉक्टर हुए लापता, तलाश में जुटी NDRF की टीम

by Gulshan
July 31, 2024

Kerla News : ओडिशा के दो डॉक्टर सोमवार (29 जुलाई) को अपने परिवारों के साथ केरल में छुट्टियां मनाने गए...

Kerala Landslide

Kerala Landslides: वायनाड में भारी तबाही, 63 लोग मर गए, सेना-NDRF की टीमें जुटीं, 100 से अधिक लोग मलबे से निकाले गए बाहर

by Mayank Yadav
July 30, 2024

Kerala Landslide: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने...

Next Post
Stock Market

Share Market: अमेरिकी फेड, और वैश्विक दबाव में धीमी शुरुआत, 145 अंक के मामूली बढ़त के खुला सेंसेक्स

Preeti Sudan

प्रीति सूदन कौन? जो संभालेंगी UPSC की बागडोर, पूजा खेडकर से लेकर राजेंद्र नगर घटना तक, कितना मुश्किल होगा कार्यकाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version