गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Share Market: अमेरिकी फेड, और वैश्विक दबाव में धीमी शुरुआत, 145 अंक के मामूली बढ़त के खुला सेंसेक्स

Share Market : शेयर बाजार में लगभग दो महीने से उछाल है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बाजार की गति कुछ धीमी लग रही है। कल भी बाजार में हल्की वृद्धि हुई थी..।

by Mayank Yadav
जुलाई 31, 2024
in Latest News
Stock Market
Share on FacebookShare on Twitter

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अच्छी प्रगति हुई। पहले दिन सेंसेक्स 180 अंक बढ़ा। इसी दौरान निफ्टी 24900 के पार पहुंच गया। सुबह 10:20 बजे, सेंसेक्स 269.13 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 81,730.98 के स्तर पर था, जबकि निफ्टी 82.11 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 24,939.40 पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल बैंक, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दबाव देखा जा रहा है। इस कारण, आज के कारोबार में घरेलू बाजार भी प्रभावित हो सकता है।

शुरुआती कारोबार

सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे करीब 135 अंकों की तेजी के साथ खुला। शुरुआती सत्र में Share Market की चाल धीमी बनी रही, और 9:20 बजे सेंसेक्स 145 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,600 अंकों के पास कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी 42 अंकों की बढ़त लेकर 24,900 अंकों के पास था।

RELATED NEWS

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

जुलाई 25, 2026
Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

जुलाई 20, 2026

प्री-ओपन सेशन की तेजी

बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 200 अंकों से ज्यादा के फायदे में था और 81,655 अंकों के पार निकला था। निफ्टी भी करीब 30 अंकों की हल्की तेजी के साथ 24,890 अंकों से थोड़ा नीचे था। गिफ्ट सिटी में निफ्टी का फ्यूचर लगभग 15 अंकों के नुकसान के साथ 24,920 अंकों के पास था, जो बताता है कि बाजार सुस्त रह सकता है।

मंगलवार की मामूली तेजी

मंगलवार को Share Market में मामूली तेजी देखने को मिली थी। कारोबार समाप्त होने के बाद, सेंसेक्स सिर्फ 99.56 अंकों (0.12%) की मामूली बढ़त के साथ 81,455.40 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 21.20 अंकों (0.09%) की तेजी के साथ 24,857.30 अंकों पर था।

UPSC छात्रों की मौत पर अवध ओझा ने तोड़ी चुप्पी, सरकार से की ये बड़ी मांग

वैश्विक बाजार का हाल

मंगलवार को अमेरिकी Share Market में मिला-जुला रुख देखने को मिला था। वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.50% के फायदे में रहा था। एसएंडपी 500 में 0.50% की गिरावट और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.28% की गिरावट आई थी। एशियाई बाजार आज गिरे हुए हैं। जापान का निक्की 0.84% और टॉपिक्स 0.40% डाउन है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.48% के फायदे में है, जबकि कोस्डैक फ्लैट है। हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में शुरुआत के संकेत दे रहा है।

फेडरल रिजर्व की बैठक

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व आज ब्याज दर के बारे में फैसला लेने वाला है। बैठक से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। बाजार को उम्मीद है कि इस बैठक में ब्याज दर स्थिर रह सकती है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयर

सुबह के सत्र में ज्यादातर बड़े शेयर तेजी में थे। सेंसेक्स पर 20 से ज्यादा शेयर फायदे में थे, जिसमें एनटीपीसी सबसे ज्यादा करीब 2% मजबूत था। एशियन पेंट्स में डेढ़ फीसदी से ज्यादा और आईटीसी में 1% से ज्यादा की तेजी थी। दूसरी ओर, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, और इंडसइंड बैंक जैसे शेयर नुकसान में थे।

Tags: niftySensexShare Market
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

by Kanan Verma
नवम्बर 12, 2025

Tata Motors CV Share Listing : टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी (Tata Motors Commercial Vehicles Ltd) ने शेयर बाज़ार...

Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

by Gulshan
मई 18, 2025

Share Market : बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता सिंपल एनर्जी अब शेयर बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारियों...

Share Market

शेयर बाजार में मचा कोहराम, 5 मिनट में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए हुए साफ…

by Gulshan
अप्रैल 7, 2025

Share Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त उथल-पुथल...

Next Post
Preeti Sudan

प्रीति सूदन कौन? जो संभालेंगी UPSC की बागडोर, पूजा खेडकर से लेकर राजेंद्र नगर घटना तक, कितना मुश्किल होगा कार्यकाल

UP Politics

UP Politics: मायावती का हमला और राहुल पर अनुराग की जातीय टिपण्णी से गरमाई यूपी की सियासत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist