मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

IMD: यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में 20-30 km/h की स्पीड से चलेंगी हवाएं

IMD Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर के बाद भारी बारिश हुई। तब मौसम सुहावना हुआ। मौसम विभाग ने आज देश के 24 राज्यों (दिल्ली, यूपी-बिहार) में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

by Mayank Yadav
अगस्त 8, 2024
in TOP NEWS, मौसम
 Weather
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश अभी भी जारी है। देर रात तक राजधानी के कई इलाकों में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर गरज के साथ बारिश होती रही। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। वहीं, 10 से 12 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, 13 अगस्त को भी हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिन दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

RELATED NEWS

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

जुलाई 16, 2026
Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

अगस्त 19, 2025

यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय

बुधवार को यूपी के 66 जिलों में तेज बारिश हुई। मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया। पीलीभीत में सड़क बह गई। बिजनौर में गांव में मगरमच्छ घुस आया। प्रयागराज में गंगा नदी इस समय उफान पर है। 1200 से ज्यादा घरों में पानी भर गया। गंगा का पानी लाठे हनुमान जी के मंदिर तक पहुंच गया है। बनारस में 50 से ज्यादा गंगा घाट जलमग्न हो गए हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पहाड़ों पर यात्रा न करने और नदी किनारे रहने वालों को लेकर अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर नदियों के किनारे वाले इलाकों में एसडीआरएफ को तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Vinesh Phogat : विनेश फोगाट के क्वालिफाई न होने पर सामने आया खेल मंत्री का बयान

एमपी-राजस्थान में भारी बारिश

एमपी में भी बारिश जारी है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। लगातार बारिश के बाद नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद इंदिरा सागर बांध के 12 और ओंकारेश्वर बांध के 9 गेट खोले गए। पिछले तीन दिनों से राजस्थान के सभी जिलों में भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण लूनी नदी में अचानक पानी आ गया, जो आमतौर पर मानसून के दौरान सूखी रहती है। बुधवार सुबह जब अजमेर में नदी में पानी आया तो वह जोधपुर, पाली होते हुए बाड़मेर तक पहुंच गया। इसके बाद लोग खुशी में नाचने लगे।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, असम, मेघालय और सिक्किम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान, यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई राज्यों में तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Tags: India weatherWeather
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025

Weather Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर में...

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मॉनसून कमजोर पड़ने के कार ण पूरे प्रदेश में...

monsoon alert India

Weather update : बारिश और आंधी का अलर्ट जारी,कहां समय से पहले पहुंचा मॉनसून, क्या लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

by SYED BUSHRA
जून 1, 2025

Monsoon alert India : इस बार देश में मॉनसून ने सामान्य से पहले ही दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत...

weather

UP में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी भारी बारिश, बढ़ेगी गर्मी!

by Kirtika Tyagi
मार्च 23, 2025

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया जा रहा...

Next Post
Vinesh Phogat

विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास, एक गौरवशाली करियर का अंत, मगर साथी विनेश को मनाने में लगे

Allahabad High Court

Allahabad High Court: 'भूत' ने कराई एफआईआर, दिया बयान, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट भी...इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा अनोखा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist