Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

Tulsi Vivah : आखिर इस मंदिर में भक्त क्यों मनाते हैं तुलसी विवाह का पर्व

Tulsi Vivah 2024: इस बार तुलसी विवाह 12 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को है। यह शुभ दिन भगवान विष्णु और देवी तुलसी के मिलन का प्रतीक है। वाराणसी के तुलसी मंदिर पर भक्तों की उमड़ती है भीड़।

Digital Desk by Digital Desk
November 10, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह किया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष तुलसी विवाह 12 नवंबर को है। इस खास पर्व पर घर और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग घर में तुलसी का पौधा भी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में हम आपको उस मंदिर से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां तुसली विवाह के दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं।

तुलसी मानस मंदिर कहा जाता है

तुलसी विवाह का पर्व 12 नवंबर को है। ऐसे में अभी से भक्त तैयारियों में जुट गए हैं। तुलसी विवाह पर्व सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है। इसलिए लोग इस दिन किसी ऐसे मंदिर में दर्शन का प्लान बनाते हैं, जो तुलसी माता से जुड़ा हो। ऐसे में लोग वाराणसी के तुलसी मानस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। भले ही यह मंदिर तुलसी माता से जुड़ा नहीं है, लेकिन तुलसी नाम से जुड़ा होने की वजह से यहां त्योहार पर भक्तों की भीड़ ज्यादा देखी जाती है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसी स्थान पर तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना की थी, इसलिए इस तुलसी मानस मंदिर कहा जाता है।

RELATED POSTS

Tri Grahi Yog in Singh Rashi 2025 Horoscope

30 अगस्त को बनेगा ख़ास त्रिग्रही योग, सिंह राशि में शुभ संयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

August 30, 2025
क्या आज का दिन आप के लिए भाग्यशाली साबित होगा? रिश्ते, करियर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं सितारे

क्या आज का दिन आप के लिए भाग्यशाली साबित होगा? रिश्ते, करियर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं सितारे

August 18, 2025

रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां लिखी

तुलसी मानस मंदिर की सभी दीवारों पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां लिखी हैं। लोगों का कहना है कि पहले यहां छोटा सा मंदिर हुआ करता था। सन 1964 में कलकत्ता के एक व्यापारी सेठ रतनलाल सुरेका ने तुलसी मानस मंदिर का निर्माण करवाया था। मंदिर का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने किया था। यहां पर मधुर स्वर में संगीतमय रामचरितमानस संकीर्तन गुंजायमान रहता है। यहां पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की प्रतिमाएं हैं। तुलसी विवाह पर्व पर वाराणसी के अलावा पूर्वांचल से हजारों की संख्या में भक्त आकर माथा टेकते हैं।

जातक का जीवन सदैव खुशहाल

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसी स्थान पर तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना की थी, इसलिए इस तुलसी मानस मंदिर कहा जाता है। बता दें, धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी पूजा-अर्चना करने से जातक का जीवन सदैव खुशहाल होता है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। वहीं इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही जो भी भक्त विधि-विधान से तुलसी की पूजा करता है तो उसके घर पर बीमारियां दस्तक नहीं देती।

फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्या आती है।

एक कथा ऐसी भी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जालंधर नाम के राक्षस की पत्नी का नाम वृंदा था। भगवान शिप ने असुर का वध कर दिया। जब इस बात की जानकारी वृंदा को हुई, तो उन्होंने श्री हरि को श्राप दे दिया कि वे तुरंत पत्थर के बन जाएं। उनके इस श्राप को स्वीकार करते हुए भगवान विष्णु तुरंत ही पाषाण रूप में आ गए। यह सब देखकर माता लक्ष्मी ने वृंदा से यह प्रार्थना की कि नारायण को वह श्राप से मुक्त कर दें। वृंदा ने नारायण को तो श्राप से मुक्त कर दिया लेकिन, उसने स्वयं आत्मदाह कर लिया। जिस स्थान पर वृंदा भस्म हुई वहां तुरंत एक पौधा उग गया, जिसे विष्णु भगवान ने तुलसी का नाम दिया।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने कहा था कि शालिग्राम नाम से मेरा एक रूप इस पत्थर में हमेशा विराजमान रहेगा, जिसकी पूजा सदैव के लिए तुलसी के साथ ही की जाएगी। इसी कारण से हर साल देवउठनी एकादशी पर श्री हरि के स्वरूप शालिग्राम जी और देवी तुलसी का विवाह कराया जाता है। इस साल 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त शाम 5ः29 बजे से है क्योंकि इस समय सूर्यास्त होगा। अंधेरा होने पर देवी तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से किया जाएगा। तुलसी विवाह का शुभ समय शाम 5 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक है।

Tags: astrologyDharma AasthaTulsi VivahTulsi Vivah 2024
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

Tri Grahi Yog in Singh Rashi 2025 Horoscope

30 अगस्त को बनेगा ख़ास त्रिग्रही योग, सिंह राशि में शुभ संयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

by SYED BUSHRA
August 30, 2025
0

Tri Grahi Yog : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 अगस्त 2025 को ग्रहों का विशेष संयोग बनने जा रहा है। इस दिन...

क्या आज का दिन आप के लिए भाग्यशाली साबित होगा? रिश्ते, करियर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं सितारे

क्या आज का दिन आप के लिए भाग्यशाली साबित होगा? रिश्ते, करियर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं सितारे

by SYED BUSHRA
August 18, 2025
0

गणेशजी कहते हैं कि आज अगर आप समाधानकारी रवैया अपनाएँगे तो किसी से टकराव नहीं होगा। यह आपके और सामने...

weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2025: मेष, तुला और धनु को अचानक होगा धनलाभ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

by Manish Pandey
June 2, 2025
0

Saptahik Rashifal 2 to 8 june 2025: इस सप्ताह मेष, वृष और तुला राशि के जातकों के पारिवारिक संबंधों में...

साप्ताहिक राशिफल 19 मई से 25 मई 2025: इन 5 राशियों के लिए ये सप्ताह रहेगा बेहद शुभ, जबरदस्त धन लाभ के आसार

by Manish Pandey
May 19, 2025
0

weekly horoscope 19 may to 25 may 2025: कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद अनुकूल...

Tongue Biting : क्या अचानक जीभ कटना है किसी अनहोनी का संकेत? जानिए ज्योतिष में इसके संकेत और उसके अर्थ

Tongue Biting : क्या अचानक जीभ कटना है किसी अनहोनी का संकेत? जानिए ज्योतिष में इसके संकेत और उसके अर्थ

by SYED BUSHRA
April 25, 2025
0

Tongue Biting : हममें से कई लोगों के साथ कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि बात करते या खाना...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : अरफीन के बेघर होने पर सारा हुई बेकाबू, पैरों में गिर कर मांगी माफी, घर में खड़ा करा बखेड़ा

Kanpur Crime

पहले बीच सड़क पर लाके खड़ी कर दी कार, लोगों ने टोका दो बंदूक दिखा कर शुरु कर दी दबंगई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version