Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति ने किए New Nominations ,जानिए राज्यसभा में नामांकन का प्रावधान क्या है?

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित हस्तियों को नामित किया,जिनमें वकील उज्ज्वल निकम भी शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले लोग हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 14, 2025
in Uncategorized
Ujjwal Nikam nominated to Rajya Sabha
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Nominations in Rajya Sabha by President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित हस्तियों को नामित किया है। इनमें उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टे, हर्षवर्धन श्रृंगला और मीनाक्षी जैन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार नई हस्तियों को नामित किया है। ये नामांकन उन सीटों को भरने के लिए किए गए हैं, जो पूर्व नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई थीं। इन चार सदस्यों में सबसे चर्चित नाम है उज्ज्वल निकम, जो एक अनुभवी और सफल सरकारी वकील हैं। उनके साथ नामित किए गए हैं:

सी. सदानंदन मास्टे : केरल के समाजसेवी और शिक्षाविद

RELATED POSTS

Shibu Soren death:पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन,झारखंड में शोक की लहर,बेटे हेमंत की भावुक प्रतिक्रिया

Shibu Soren death:पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन,झारखंड में शोक की लहर,बेटे हेमंत की भावुक प्रतिक्रिया

August 4, 2025
कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देकर चर्चा में आए धनखड़, उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन और सुविधाएं

कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देकर चर्चा में आए धनखड़, उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन और सुविधाएं

July 23, 2025

हर्षवर्धन श्रृंगला : भारत के पूर्व विदेश सचिव

मीनाक्षी जैन : जानी-मानी इतिहासकार और शिक्षिका

उज्ज्वल निकम: न्याय की लड़ाई में अग्रणी चेहरा

उज्ज्वल निकम का जन्म 30 मार्च 1953 को महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। उनके पिता भी वकील थे और मां स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद कानून की पढ़ाई की। निकम देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील रहे हैं। उनका करियर 1993 के मुंबई बम धमाकों से चर्चाओं में आया। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को कोर्ट से फांसी की सज़ा दिलवाई, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

राज्यसभा में नामांकन का प्रावधान क्या है?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा में कुल 250 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। ये नामांकन साहित्य, कला, विज्ञान या सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों में से किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वल निकम समेत सभी चारों नामित सदस्यों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उज्ज्वल निकम को संविधान के प्रति समर्पित और न्याय दिलाने वाला एक उदाहरण बताया।

मोदी ने लिखा, “निकम जी ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत किया और आम नागरिकों की सेवा में अग्रणी रहे। उनका राज्यसभा में नामित होना गर्व की बात है।”

Tags: Indian Parliamentpolitics
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Shibu Soren death:पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन,झारखंड में शोक की लहर,बेटे हेमंत की भावुक प्रतिक्रिया

Shibu Soren death:पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन,झारखंड में शोक की लहर,बेटे हेमंत की भावुक प्रतिक्रिया

by SYED BUSHRA
August 4, 2025

Shibu Soren Death: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के कद्दावर नेता शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं...

कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देकर चर्चा में आए धनखड़, उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन और सुविधाएं

कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देकर चर्चा में आए धनखड़, उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन और सुविधाएं

by SYED BUSHRA
July 23, 2025

Jagdeep Dhankhar Pension: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर सभी को...

Meta translation error on Siddaramaiah’s post

Meta translation की बड़ी ग़लती ‘नहीं रहे सिद्धारमैया’ट्रांसलेशन पर क्यों भड़के कर्नाटक सीएम कंपनी से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Meta translation error : मेटा के ट्रांसलेशन टूल ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के पोस्ट का गलत अनुवाद कर उन्हें मृत...

Parliament Canteen Healthy Menu

Parliament Canteen में अब स्वाद के साथ सेहत भी,सांसदों की थाली में होगा कौन सा न्यूट्रिशंस से भरपूर व्यंजन और हेल्दी ड्रिंक्स

by SYED BUSHRA
July 17, 2025

Parliament Canteen Healthy Menu: अब संसद भवन की कैंटीन में सेहतमंद खाने का नया दौर शुरू हो गया है। लोकसभा...

PM Modi Trinidad and Tobago Cultural and Bilateral Visit 2025

PM Modi का ऐतिहासिक त्रिनिदाद-टोबैगो दौरा, कैसे हुईं सांस्कृतिक रिश्तों की नई शुरुआत

by SYED BUSHRA
July 6, 2025

PM Modi’s Trinidad and Tobago Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय त्रिनिदाद और टोबैगो के आधिकारिक दौरे पर हैं।...

Next Post
Chhangur gang

लखनऊ में धर्मांतरण रैकेट का बड़ा खुलासा, छांगुर बाबा गैंग पर गंभीर आरोप, पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

Sawan 2025

Sawan 2025 : सावन के पहले सोमवार पर पाएं भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें क्या है इस दिन व्रत रखने का महत्व...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version