राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति ने किए New Nominations ,जानिए राज्यसभा में नामांकन का प्रावधान क्या है?

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित हस्तियों को नामित किया,जिनमें वकील उज्ज्वल निकम भी शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले लोग हैं।

Ujjwal Nikam nominated to Rajya Sabha

New Nominations in Rajya Sabha by President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित हस्तियों को नामित किया है। इनमें उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टे, हर्षवर्धन श्रृंगला और मीनाक्षी जैन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार नई हस्तियों को नामित किया है। ये नामांकन उन सीटों को भरने के लिए किए गए हैं, जो पूर्व नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई थीं। इन चार सदस्यों में सबसे चर्चित नाम है उज्ज्वल निकम, जो एक अनुभवी और सफल सरकारी वकील हैं। उनके साथ नामित किए गए हैं:

सी. सदानंदन मास्टे : केरल के समाजसेवी और शिक्षाविद

हर्षवर्धन श्रृंगला : भारत के पूर्व विदेश सचिव

मीनाक्षी जैन : जानी-मानी इतिहासकार और शिक्षिका

उज्ज्वल निकम: न्याय की लड़ाई में अग्रणी चेहरा

उज्ज्वल निकम का जन्म 30 मार्च 1953 को महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। उनके पिता भी वकील थे और मां स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद कानून की पढ़ाई की। निकम देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील रहे हैं। उनका करियर 1993 के मुंबई बम धमाकों से चर्चाओं में आया। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को कोर्ट से फांसी की सज़ा दिलवाई, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

राज्यसभा में नामांकन का प्रावधान क्या है?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा में कुल 250 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। ये नामांकन साहित्य, कला, विज्ञान या सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों में से किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वल निकम समेत सभी चारों नामित सदस्यों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उज्ज्वल निकम को संविधान के प्रति समर्पित और न्याय दिलाने वाला एक उदाहरण बताया।

मोदी ने लिखा, “निकम जी ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत किया और आम नागरिकों की सेवा में अग्रणी रहे। उनका राज्यसभा में नामित होना गर्व की बात है।”

Exit mobile version