मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इंदौर में अक्षय ने खाई ऐसी नमकीन, जिसका स्वाद वो अब भूल नहीं पा रहे

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: एक्टर अक्षय कुमार को इंदौर और इंदौर का खानपान भा गया। उन्होंने इंदौर के खाने के कल्चर की जमकर तारीफ की। इंदौर से जाने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘इंदौर, खाने के सुझावों के लिए आपका धन्यवाद, एक बात तय है कि इंदौर के लोगों को अपने खाने से बहुत प्यार है। थोड़ा अपनी बहनों के लिए ले जा रहा हूं’। अक्षय ने इस पोस्ट में अपना एक फोटो भी शेयर किया है। उनके हाथ में दो थैले नजर आ रहे है। एक में नमकीन है, जबकि दूसरे में मिठाई।

इससे पहले अक्षय कुमार 11 अगस्त को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म रक्षाबंधन के प्रमोशन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचे। उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार और निर्देशक सहित फिल्म की लगभग पूरी कास्ट भी साथ आई। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में उनकी बहनों का किरदार निभाने वाली चारों अभिनेत्रियां और निर्देशक आनंद एल राय भी आए हैं। एक निजी कॉलेज में फिल्म प्रमोशन के बाद फिल्म के कलाकार मीडिया से भी रुबरू हुए।

RELATED NEWS

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करना Vijay Varma को पड़ा महंगा! फैंस से माफी मांगने के बाद लिखा…

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करना Vijay Varma को पड़ा महंगा! फैंस से माफी मांगने के बाद लिखा…

अगस्त 7, 2024
इस्कॉन टेंपल में गरीब बच्चों को खाना खिलाते नज़र आई Kim Kardashian नेक काम देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

इस्कॉन टेंपल में गरीब बच्चों को खाना खिलाते नज़र आई Kim Kardashian नेक काम देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

जुलाई 16, 2024

56 दुकान पर फैंस के बीच पहुंचे अक्षय

अक्षय कुमार दोपहर में 56 दुकान पर पहुंचे। अक्षय तय समय से काफी लेट आए थे, लेकिन अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैन्स तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। ठीक 3.30 बजे अक्षय 56 दुकान पहुंचे। लेकिन भारी भीड़ देख कर कार से ही प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए वापस एयरपोर्ट निकल गए। व्यापारियों ने उन्हें 56 की मिठाई और नमकीन भी दिए।

प्रेस कान्फ्रेंस में अक्षय कुमार ने कहा कि फिट रहने के लिए अपने रूटीन को फॉलो करे। सबसे पहले अपनी डाइट को नियमित करें। फिट रहने का इससे अच्छा तरीका कुछ नहीं हो सकता। मैं आज इतना फिट इसलिए हूं कि समय पर खाना, एक्सरसाइज और खुश रहना। ये मेरे मूल मंत्र हैं। जिन्हें जिंदगी में हर हाल में फॉलो करता हूं।इससे पहले अक्षय कुमार अक्टूबर 2021 में इंदौर आए थे। उस समय वे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने भी गए थे।

बता दें कि रक्षाबंधन एक ऐसे भाई की कहानी है जिस पर अपनी 4 बहनों की शादी की जिम्मेदारी है.।अक्षय कुमार के अपोजिट एक बार फिर भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों टॉयलेट : एक प्रेम कथा में भी नजर आ चुके हैं। अक्षय की इस फिल्म का सामना इसी दिन आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से होने वाला है।

Tags: Latest Entertainment News
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करना Vijay Varma को पड़ा महंगा! फैंस से माफी मांगने के बाद लिखा…

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करना Vijay Varma को पड़ा महंगा! फैंस से माफी मांगने के बाद लिखा…

by Neel Mani
अगस्त 7, 2024

नई दिल्ली: अक्सर सेलिब्रिटीज अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर बाद में उन्हें पछतावा होता है। इतना...

इस्कॉन टेंपल में गरीब बच्चों को खाना खिलाते नज़र आई Kim Kardashian नेक काम देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

इस्कॉन टेंपल में गरीब बच्चों को खाना खिलाते नज़र आई Kim Kardashian नेक काम देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

by Neel Mani
जुलाई 16, 2024

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के शाही ठाठ-बाठ की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस...

ड्रग्स मामले में फंसे एक्ट्रेस Rakul Preet Singh के भाई अमन प्रीत सिंह, पुलिस की पूछताछ जारी

ड्रग्स मामले में फंसे एक्ट्रेस Rakul Preet Singh के भाई अमन प्रीत सिंह, पुलिस की पूछताछ जारी

by Neel Mani
जुलाई 15, 2024

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, रकुल...

Akshay Kumar की सरफिरा को सिनेमा हॉल में देखने पर अब मुफ्त में मिलेंगे चाय और समोसे!

Akshay Kumar की सरफिरा को सिनेमा हॉल में देखने पर अब मुफ्त में मिलेंगे चाय और समोसे!

by Neel Mani
जुलाई 15, 2024

नई दिल्ली: लगता है इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा...

Elvish Yadav News

Elvish Yadav News : सांप तस्करी की FIR कराने वाले दो भाइयों को एल्विश यादव ने भेजा धमकी भरा वीडियो, गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज की शिकायत

by Poonam Chaudhary
मार्च 11, 2024

Elvish Yadav News : बिग बॉस OTT के विजोयता और Youtuber एल्विश यादव के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने रविवार, 9...

Next Post

15 अगस्त को MP की ये बेटी फिर रचेगी इतिहास, करेंगी ये बड़ा कारनामा

Priyanka Chopra का अनदेखा वीडियो, पति Nick के साथ किया लिपलॉक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In