रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips: सुपरफूड तिल तीन रंग और अनगिनत फायदे, हड्डियों से लेकर स्किन तक पूरी सेहत के लिए

तिल एक बेहतरीन सुपरफूड है, जो हमारी हड्डियों, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। यह कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। सर्दियों में इसे ज्यादा खाया जाता है, लेकिन इसे पूरे साल खा सकते हैं।तिल खाने से हर सीजन में फायदा होता है।महिलाओं के लिए यह हार्मोनल को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।

by Ahmed Naseem
जनवरी 14, 2025
in Uncategorized
Superfood
Share on FacebookShare on Twitter

Health tips: तिल जो खासकर मकर संक्रांति और सकट चौथ पर पूजा जाता है, हमारी सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। भले ही लोग इसे सर्दियों में ही ज्यादा खाते हैं, लेकिन तिल को सालभर खाया जा सकता है। तिल खाने से सेहत में कई बदलाव आ सकते हैं। और यह हमारी जिंदगी को थोड़ा और हेल्दी बना सकता है।

तिल का इतिहास

तिल की खेती भारत में करीब 6 हजार साल पहले शुरू हुई थी। यह बीज अफ्रीका में ज्यादा पाया जाता है, लेकिन भारत में इसे बहुत प्राचीन समय से उगाया जा रहा है। तिल के तेल का व्यापार भी प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया से जुड़ा हुआ था।

RELATED NEWS

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

अगस्त 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026

तिल के प्रकार और उनके फायदे

तिल तीन रंगों में आते हैं सफेद, काला और भूरा। इनमें से सभी तिल फायदेमंद होते हैं, लेकिन काले और भूरे तिल में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। तिल में कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसी भरपूर चीजें होती हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करती हैं। खासकर सर्दी के मौसम में तिल का सेवन गर्मी देने के लिए किया जाता है।

तिल है एक सुपरफूड

तिल को सुपरफूड कहना बिल्कुल सही है। यह हड्डियों को मजबूत करता है, जॉइंट्स के दर्द को कम करता है, पेट की सेहत को बेहतर बनाता है, और स्किन और बालों को भी चमकदार बनाता है। तिल से खून की कमी भी दूर होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। महिलाएं इसे अपनी मेंस्ट्रुअल साइकिल को संतुलित रखने के लिए भी खा सकती हैं, ताकि हार्मोनल बैलेंस बना रहे।

तिल खाने का तरीका

तिल को एक चम्मच से ज्यादा न खाएं और हमेशा इसे पानी में भिगोकर खाएं। इससे तिल की गर्मी निकल जाती है। आप इसे सुबह खा सकते हैं, इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है, और पाचन भी सही रहता है। रात को खाने से यह अच्छी नींद लाता है।

तिल का उपयोग अन्य चीजों में

तिल से सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि साबुन, परफ्यूम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी बनते हैं। प्राचीन सभ्यताओं में भी तिल का उपयोग वाइन और स्किन केयर के लिए किया जाता था।

तिल से किसे बचना चाहिए?

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको डायरिया जैसी समस्या है, तो तिल से बचना चाहिए। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को भी इसे थोड़ी-सी ही मात्रा में खाना चाहिए। प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने में भी तिल का सेवन नहीं करना चाहिए।

Tags: healthSesameSuperfood
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Morning Health soaked staples: कई बार अच्छी सेहत के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें...

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय...

Vitamin D Deficiency: शरीर में  विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को...

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2025

Cancer and Microplastic: हमारे आस-पास हर समय ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद रहते हैं, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। इन्हें...

Next Post
Rishi Kapoor

Entertainment news: सात फेरे और गिफ्ट बॉक्स में पत्थर, जानें ऋषि-नीतू कपूर की शादी के मजेदार पल

Weather Update

Weather Update : दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में नज़र आया बड़ा बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist