Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Ayurvedic Tips For Curd: क्या दही खाने से हो सकती है गैस, एसिडिटी और सर्दी-जुकाम जानिए दही खाने का सही तरीका

गलत तरीके से दही खाना शरीर में कफ, गैस और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। चीनी, नमक या रात को दही खाने से बचें और सही मसालों के साथ सेवन करें

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 1, 2025
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ayurvedic Tips For Curd: दही को हमेशा से एक सेहतमंद और स्वाद बढ़ाने वाली चीज माना गया है। गर्मी हो या ठंड, बहुत से लोग इसे अपने खाने में ज़रूर शामिल करते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पाचन को सुधारने में मदद करते हैं और इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को खाने का गलत तरीका आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है कि अधिकतर लोग दही खाते वक्त कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो आगे चलकर गैस, पेट फूलना, या फिर सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं की वजह बनती हैं।

दही में न मिलाएं चीनी या नमक

कई लोग दही को plain खाने की बजाय उसमें चीनी या नमक मिला लेते हैं। लेकिन डॉ. जैदी के अनुसार, ऐसा करना गलत है।

RELATED POSTS

No Content Available

चीनी मिलाने से दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कमजोर हो जाते हैं, जिससे इसका प्रोबायोटिक असर कम हो जाता है।

वहीं नमक, खासकर सफेद नमक, शरीर से पानी खींचता है। गर्मियों में जब लोग दही को ठंडक के लिए खाते हैं, उस वक्त नमक मिलाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

रात के समय न खाएं दही

आयुर्वेद में रात को दही खाने से मना किया गया है। डॉ. जैदी बताते हैं कि रात के वक्त पाचन शक्ति कमजोर होती है और दही में अम्ल (एसिड) ज्यादा होता है।

इससे शरीर में कफ बढ़ता है, जिससे गला खराब, खांसी, सर्दी, और सांस से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही, पेट फूलना और गैस बनने की समस्या भी बढ़ जाती है।

इसलिए सूरज ढलने के बाद दही से परहेज करना चाहिए।

रायता बनाते समय भी रखें सावधानी

बहुत लोग दही में बूंदी या खीरा डालकर रायता बनाते हैं, लेकिन ये तरीका भी नुकसान कर सकता है।

बूंदी, जो कि तेल में तली जाती है, दही के साथ मिलकर पाचन को गड़बड़ कर सकती है।

वहीं खीरा और दही दोनों ठंडी प्रकृति के होते हैं। साथ खाने पर ये कफ बढ़ाने और अपच की वजह बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-Labour Day 2025: क्या है मज़दूरों को समर्पित इस दिन का इतिहास और क्या है इसको मनाने का मकसद

ध्यान रखें ये छोटी बातें

डॉकहते हैं कि अगर आप दही को सही तरीके से खाएं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। दही पाचन, इम्युनिटी और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है, बस ज़रूरी है कि खाने का तरीका सही हो।

Tags: Ayurveda AdviceCurd Eating Tips
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Retirement rules for government employees

सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में क्या हुआ बदलाव उम्र,पेंशन और ग्रेच्युटी तक, जानिए क्या हैं नए नियम

Digital access as a fundamental right

किसने कहा डिजिटल पहुंच अब मौलिक अधिकार,एसिड अटैक पीड़ितों और दृष्टिहीन लोगों के लिए KYC होगी आसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version