सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Labour Day 2025: क्या है मज़दूरों को समर्पित इस दिन का इतिहास और क्या है इसको मनाने का मकसद

मजदूर दिवस या मई दिवस 1 मई को मनाया जाता है, जो मजदूरों के संघर्ष और उनके योगदान का सम्मान करने का दिन है। भारत में इसकी शुरुआत 1923 में चेन्नई से हुई थी।

by Sadaf Farooqui
मई 1, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Labour Day 2025: हर साल 1 मई को भारत समेत दुनिया के कई देशों में मजदूर दिवस या मई दिवस मनाया जाता है। भारत में इसे श्रमिक दिवस, लेबर डे, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे और वर्कर डे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग की मेहनत और योगदान को सलाम किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की मेहनत और उनके संघर्षों का सम्मान करना है। इसके साथ ही यह दिन उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एकता को मजबूत करने का भी है। कई मजदूर संगठन इस दिन रैलियां, सम्मेलन और सभाएं आयोजित करते हैं।

मजदूर दिवस का इतिहास

मजदूर दिवस मनाने की परंपरा करीब 137 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत 1886 में अमेरिका में हुए एक बड़े श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई है। उस समय अमेरिका में औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा था और श्रमिकों से 15-15 घंटे काम लिया जाता था। यह स्थिति बहुत ही खतरनाक थी, क्योंकि श्रमिकों को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक काम करना पड़ता था। इस शोषण के खिलाफ अमेरिका और कनाडा की ट्रेड यूनियनों ने एक अहम कदम उठाया। इन यूनियनों ने तय किया कि 1 मई 1886 से मजदूरों को एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

जब यह दिन आया, तो अमेरिका के अलग-अलग शहरों में लाखों मजदूर हड़ताल पर चले गए। उनका मुख्य उद्देश्य था कि उन्हें उचित और सुरक्षित काम करने की स्थिति मिले। इस आंदोलन के दौरान कुछ मजदूरों पर पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिससे कई मजदूरों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद, 1889 में पेरिस में हुए इंटरनेशनल सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस में 1 मई को मजदूरों के समर्पित करने का फैसला लिया गया। धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 को चेन्नई (अब मद्रास) में हुई थी। इसे भारत में ‘लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान’ ने शुरू किया था। इस दिन पहली बार मजदूरों के प्रतीक के रूप में लाल रंग का झंडा इस्तेमाल किया गया था। यह भारत में मजदूर आंदोलन की शुरुआत थी, जिसे वामपंथी और सोशलिस्ट पार्टियों ने नेतृत्व दिया। इसी दिन से भारत में मजदूरों के हक और उनके अधिकारों की आवाज उठाई जाने लगी।

Tags: Labour DayWorkers Rights
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ayurvedic Tips For Curd: क्या दही खाने से हो सकती है गैस, एसिडिटी और सर्दी-जुकाम जानिए दही खाने का सही तरीका

Ayurvedic Tips For Curd: क्या दही खाने से हो सकती है गैस, एसिडिटी और सर्दी-जुकाम जानिए दही खाने का सही तरीका

Retirement rules for government employees

सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में क्या हुआ बदलाव उम्र,पेंशन और ग्रेच्युटी तक, जानिए क्या हैं नए नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist