रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Workout Mistakes :एक्सरसाइज ज़रूरी, लेकिन कैसे करे यह जानना और भी आवश्यक, क्या है वर्कआउट करते समय होने वाली गलतियां

एक्सरसाइज करते समय छोटी-छोटी गलतियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। सही पोस्चर, वार्मअप, संतुलित डाइट और पर्याप्त आराम से न सिर्फ आप फिट रहेंगे। बल्कि इंजरी और थकावट से भी बच सकेंगे।

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Common Workout Mistakes You Must Avoid: आजकल फिट रहने की चाह में बहुत से लोग जिम जाते हैं या सुबह-सुबह पार्क में एक्सरसाइज करते हैं। यह अच्छी आदत है, लेकिन अगर एक्सरसाइज सही तरीके से न की जाए तो इसका फायदा कम और नुकसान ज़्यादा हो सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप इन आम गलतियों से बचें जो अक्सर लोग जोश में कर बैठते हैं।

बिना वार्मअप के एक्सरसाइज शुरू करना

बहुत से लोग सीधा भारी एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग शुरू कर देते हैं, लेकिन बिना वार्मअप किए ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। बेहतर होगा कि 5-10 मिनट हल्की वॉक या जॉगिंग करके शरीर को तैयार कर लें।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

गलत पोस्चर में वर्कआउट करना

अगर आप किसी एक्सरसाइज को गलत पोस्चर में करेंगे, तो उसका असर नहीं पड़ेगा बल्कि शरीर को नुकसान होगा। गलत ढंग से वर्कआउट करने से पीठ दर्द, मसल्स खिंचाव और रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो सकती है। इसलिए शुरू में एक्सरसाइज किसी अनुभवी ट्रेनर की निगरानी में ही करें।

हर दिन एक ही तरह की एक्सरसाइज करना

एक ही तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर को आदत पड़ जाती है और फायदा होना कम हो जाता है। साथ ही बोरियत भी बढ़ती है। इसलिए हफ्ते में अलग-अलग दिन कार्डियो, स्ट्रेंथ और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को शामिल करें ताकि शरीर को नई चुनौती मिले।

जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करना

कुछ लोग जल्दी फिट होने के चक्कर में रोज़ाना घंटों वर्कआउट करते हैं, जिससे शरीर थक जाता है और रिकवरी का वक्त नहीं मिल पाता। इससे मसल्स टूटने लगती हैं और हार्मोनल गड़बड़ी भी हो सकती है। हफ्ते में कम से कम एक दिन आराम ज़रूर करें।

डाइट पर ध्यान न देना

वर्कआउट करने से शरीर को एनर्जी चाहिए होती है, जो सही खान-पान से ही मिलती है। अगर आप अच्छा खाए बिना एक्सरसाइज करेंगे तो जल्दी थक जाएंगे और मसल्स नहीं बन पाएंगी। प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट और पानी का संतुलन बहुत जरूरी है।

गलत जूते या कपड़े पहनना

कुछ लोग वर्कआउट करते समय ऐसे जूते या कपड़े पहन लेते हैं जो आरामदायक नहीं होते। इससे न केवल पैरों में दर्द हो सकता है, बल्कि संतुलन भी बिगड़ सकता है। इसलिए हमेशा अच्छे स्पोर्ट्स शूज़ और ढीले-आरामदायक कपड़े पहनें।

फिटनेस गैजेट्स पर पूरी तरह निर्भर रहना

फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या मोबाइल ऐप्स आपकी हेल्थ ट्रैक करने में मदद करते हैं, लेकिन इन पर पूरी तरह भरोसा करना सही नहीं है। सबसे ज़रूरी है अपने शरीर को समझना, उसकी ज़रूरत और सीमा को जानना।

पानी कम पीना

वर्कआउट के दौरान बहुत से लोग पानी पीना भूल जाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक्सरसाइज करते समय शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सही रहता है और थकावट नहीं होती।

Disclaimer: यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: fitnessHealth Tips
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
कौन है सोहम पारेख AI और जुगाड़ से महीने में लाखों कमाने वाला इंजीनियर, क्यों है सोशल मीडिया पर चर्चा में

कौन है सोहम पारेख AI और जुगाड़ से महीने में लाखों कमाने वाला इंजीनियर, क्यों है सोशल मीडिया पर चर्चा में

Delhi

6 दिन बारिश से राहत नहीं! दिल्ली में येलो अलर्ट, 15 राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist