Monday, April 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Constitution Amendment Bill संसद में पेश हुआ संविधान संशोधन बिल,बड़ा सवाल सहयोगियों का रुख क्या रहेगा

संविधान (130वां संशोधन) बिल 2025 में प्रावधान है कि कोई भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री अगर 30 दिन जेल में रहे तो उसे पद छोड़ना होगा। विपक्ष ने इसका विरोध किया, जबकि सहयोगी दलों ने समर्थन जताया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 22, 2025
in Uncategorized
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Constitution 130th Amendment Bill in Parliament: संसद के मॉनसून सत्र में 20 अगस्त को संविधान में 130वां संशोधन विधेयक पेश किया गया। इस नए बिल के मुताबिक अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री गिरफ्तार होकर 30 दिन तक जेल में रहता है तो उसे पद छोड़ना होगा। बिल के पेश होते ही विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया।

विपक्ष का विरोध और आरोप

इस बिल को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे “ब्लैकमेलिंग बिल” करार दिया। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस कानून से देश को फिर से मध्यकाल में धकेला जाएगा। उनका आरोप है कि यह सरकार अपनी पसंद के नेताओं को हटाने और मनमानी करने का रास्ता बना रही है।

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

February 19, 2026

सहयोगी दलों का समर्थन

वहीं, केंद्र की सहयोगी पार्टियां इस बिल के समर्थन में नजर आईं। आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया। टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्ण देवरायलु ने कहा कि जनता लंबे समय से स्वच्छ राजनीति की उम्मीद कर रही थी और यह बिल उसी दिशा में बढ़ता कदम है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बिल का दुरुपयोग न हो, इसके लिए इसे संसदीय समिति के पास भेजना चाहिए।

सरकार की दलील

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि देश की जनता साफ और ईमानदार राजनीति चाहती है। लेकिन साथ ही मजबूत लोकतंत्र भी जरूरी है। इसलिए इस बिल को जांच के लिए समिति को भेजा गया है। शाह ने कहा कि “जब हम संविधान को छूते हैं तो हमें बेहद सावधानी से छूना चाहिए, जैसे एक जौहरी हीरे को संभालता है।”

जेडीयू का बयान: लोकतंत्र लोकलाज से चलता है

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता ललन सिंह ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र लोकलाज और नैतिकता से चलता है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में देखा गया कि कई मुख्यमंत्री और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए लेकिन पद से इस्तीफा नहीं दिया। कुछ तो जेल में रहकर ही विभाग चलाते रहे, जो सार्वजनिक जीवन की नैतिकता के खिलाफ है। ललन सिंह ने कहा कि इस बिल से राजनीति में उच्च नैतिक मापदंड स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

इस बिल को लेकर संसद में खूब गरमागरमी रही। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र विरोधी बताया तो वहीं सरकार और सहयोगी दलों ने इसे राजनीति की सफाई की दिशा में अहम पहल कहा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि समिति की जांच के बाद यह बिल किस रूप में पारित होता है।

Tags: Constitution Amendment BillIndian Politics
Share198Tweet124Share50
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Election Commission of India: ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव का ऐलान किया है।...

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

by SYED BUSHRA
December 27, 2025

Congress Internal Debate: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC)...

Rajya Sabha: क्या राज्यसभा में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच शक्ति संतुलन बदलेगा, 2026 में कितनी सीटें होंगी खाली

Rajya Sabha: क्या राज्यसभा में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच शक्ति संतुलन बदलेगा, 2026 में कितनी सीटें होंगी खाली

by SYED BUSHRA
December 24, 2025

Rajya Sabha Big Change 2026: साल 2026 राज्यसभा की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है। अप्रैल,...

Lok Sabha: अमित शाह ने पेश किया बिल, मंत्री पद से हटाने के प्रावधान वाले संशोधन विधेयक पर विपक्षी सांसदों का हंगामा

Lok Sabha: अमित शाह ने पेश किया बिल, मंत्री पद से हटाने के प्रावधान वाले संशोधन विधेयक पर विपक्षी सांसदों का हंगामा

by SYED BUSHRA
August 20, 2025

Uproar in Lok Sabha: लोकसभा में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Next Post
लखनऊ नोएडा नहीं अब किस शहर की है बारी, जानिए कैसे चल रही है इसके कायाकल्प की तैयारी

लखनऊ नोएडा नहीं अब किस शहर की है बारी, जानिए कैसे चल रही है इसके कायाकल्प की तैयारी

GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का ऐलान, अब बन रहा हकीक़त, जीएसटी में कौन से बदलाव की हुई शुरुआत

GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का ऐलान, अब बन रहा हकीक़त, जीएसटी में कौन से बदलाव की हुई शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist