शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखनऊ नोएडा नहीं अब किस शहर की है बारी, जानिए कैसे चल रही है इसके कायाकल्प की तैयारी

योगी सरकार गोरखपुर के पांच बड़े चौराहों को नए अंदाज में सजाने जा रही है। हर चौराहे पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही सीएम ने प्रदेश के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का भी लोकार्पण किया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur to Get New Look: योगी सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। लखनऊ और नोएडा जैसे बड़े शहरों की तस्वीर बदलने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहनगर गोरखपुर भी बदलने जा रहा है। यहां पांच बड़े चौराहों को नए अंदाज में री-डिजाइन किया जाएगा ताकि ट्रैफिक कम हो और शहर और ज्यादा सुंदर दिखाई दे।

किन चौराहों का होगा कायाकल्प

शहर के शास्त्री चौराहा, आंबेडकर चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर और गोलघर को नई डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा। नगर निगम का दावा है कि इनका सौंदर्यीकरण करने के बाद यह चौराहे किसी महानगर की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर का रूप ले लेंगे।

RELATED NEWS

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जुलाई 4, 2026
Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

जुलाई 4, 2026

शास्त्री चौराहे का नया डिजाइन

शास्त्री चौराहे का प्रारंभिक नक्शा तैयार कर लिया गया है। इसमें दो अलग-अलग रोटरी बनाई जाएंगी – एक गोलाकार और दूसरी त्रिभुजाकार। गोल रोटरी से बेतियाहाता की ओर आने-जाने वाले वाहन निकलेंगे, जबकि त्रिभुजाकार रोटरी से जिला अस्पताल और गोलघर की दिशा में ट्रैफिक सुचारू रहेगा।

पार्किंग की व्यवस्था

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पार्किंग की भी नई योजना बनाई गई है। टू-व्हीलर और ऑटो के लिए अलग-अलग पार्किंग एरिया होंगे। ये स्थान बेतियाहाता से आते समय दाईं ओर, शास्त्री चौक से गोलघर की ओर जाते वक्त बाईं ओर और आंबेडकर चौक की तरफ जाते समय बाईं ओर बनाए जाएंगे।

कितना खर्च होगा?

नगर निगम के अनुसार, हर चौराहे पर करीब एक-एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम का उपयोग सड़क चौड़ीकरण, गोलंबर की नई संरचना, पार्किंग एरिया और रोटरी बनाने पर किया जाएगा। इससे शहर की खूबसूरती और यातायात व्यवस्था दोनों में सुधार होगा।

ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन

विकास कार्यों की कड़ी में हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के खानिमपुर में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का शुभारंभ किया। यह प्लांट टोरेंट समूह द्वारा बनाया गया है। खास बात यह है कि यह उत्तर प्रदेश का पहला और देश का दूसरा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट है।

सीएम योगी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी आने वाले समय में प्रदूषण कम करने और बीमारियों से बचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह प्लांट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि टोरेंट समूह का यहां पहले से ही सीएनजी का एक प्लांट मौजूद है और अब ग्रीन एनर्जी से गोरखपुर का महत्व और बढ़ जाएगा।

Tags: Gorakhpur developmentUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Farrukhabad Roadways Bus Accident

Bus Accident: एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, कई अन्य घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Farrukhabad Roadways Bus Accident: फर्रुखाबाद जिले के तीन परिवारों पर गुरुवार रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एटा जिले के...

Kasganj Plane Crash: तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, घायल महिला पायलट ने हाथ जोड़कर कहा- ‘प्लीज मेरा वीडियो मत बनाइए’

Kasganj Plane Crash: तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, घायल महिला पायलट ने हाथ जोड़कर कहा- ‘प्लीज मेरा वीडियो मत बनाइए’

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार दोपहर एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अलीगढ़ की धनीपुर हवाई...

Kaushambi Tanker Blast: भीषण आग और धमाकों के बीच टोल कर्मचारियों ने छत से कूदकर बचाई जान, चालक की दर्दनाक मौत

Kaushambi Tanker Blast: भीषण आग और धमाकों के बीच टोल कर्मचारियों ने छत से कूदकर बचाई जान, चालक की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Kaushambi Toll Plaza LPG Tanker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज इलाके में स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर...

Next Post
GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का ऐलान, अब बन रहा हकीक़त, जीएसटी में कौन से बदलाव की हुई शुरुआत

GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का ऐलान, अब बन रहा हकीक़त, जीएसटी में कौन से बदलाव की हुई शुरुआत

uttarakhand news

सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने की जनपद भ्रमण पर समीक्षा बैठक, संस्कृत ग्राम ऊर्ग का किया भ्रमण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist