Wednesday, November 11, 2026 1:41 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » WOMENACCIDENT » COVID Vaccination for Children: 15 से 18 साल के बच्चों का आज से देशभर में वैक्सीनेशन शुरू

COVID Vaccination for Children: 15 से 18 साल के बच्चों का आज से देशभर में वैक्सीनेशन शुरू

by abhishek tyagi
03/01/2022

COVID Vaccine for Children: आज से बच्चों का वैक्सीनेशन (Children Vaccination) शुरू हो गया है. देश में 15-18 आयुवर्ग के 8 करोड़ बच्चे हैं, जबकि करीब साढ़े 6 करोड़ स्कूली बच्चे हैं. CoWIN App पर अबतक 15 से 18 साल के 8 लाख बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. मतलब अभी रजिस्ट्रेशन करीब 1 फीसदी लोगों का ही हुआ है. 9वीं और 10वीं में 3.85 करोड़ बच्चे हैं. 11वीं और 12वीं में 2.6 करोड़ बच्चे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के लोगों को केवल कोवैक्सीन ही दी जाएगी. कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जानी है. देश की वयस्क आबादी को कोवैक्सीन के अलावा कोविशील्ड और स्पुतनिक V टीके दिए जा रहे हैं. बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली में 159 सेंटर चिन्हित किए गए. दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने लिस्ट जारी की है. ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटर वही हैं, जहां पहले से ही को-वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे थे. सबसे ज्यादा 21 वैक्सीनेशन सेंटर्स साउथ वेस्ट जिले में हैं. स्कूलों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के लिए खास प्रोटोकॉल तैयार किए गए हैं। देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन का ये नया मैराथन शुरू हो चुका है और राज्यों ने पूरे हौसले के साथ बड़े बड़े लक्ष्य रखे हैं।

मध्य प्रदेश– करीब 36 लाख स्कूली बच्चों को सोमवार से कोविड-19 रोधी टीका लगना शुरू होगा,पहले ही दिन इस आयु वर्ग के 12 लाख बच्चों टीका लगाने का लक्ष्य है, स्कूली बच्चों के बाद 15 से 18 साल के स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को टीका लगाए जाएंगे।

RELATED NEWS

Vaccine For Children: सरकार का बड़ा फैसला, अब 6 साल के ऊपर के बच्चों को लगेगा कोरोना वैक्सीन

April 26, 2022

गुजरात– गुजरात सरकार 15 से 18 साल के 36 लाख बच्चों को टीका लगाने के लिए एक हप्ते का विशेष अभियान,मुख्य जोर 10वीं कक्षा के छात्रों का टीकाकरण करने पर होगा, जो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे,अभियान 3500 केंद्रों पर 3 से 9 जनवरी तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलाया जाएगा।

असम– सात दिनों के अंदर कोवैक्सीन की पहली खुराक देने का लक्ष्य रखा है,राज्य प्रशासन का लक्ष्य मध्य फरवरी तक सभी छात्रों का पूर्ण टीकाकरण करने का है,फरवरी के अंत से सालाना बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले इसे पूरा किया जाएगा।

मुंबई– पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे बीकेसी कोविड केंद्र का उद्घाटन करेंगे,मुंबई में कुल 9 कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए गए है,ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू होगी

Co-WIN ऐप पर कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट (Vaccination Slot) बुक करने के लिए Co-WIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. बच्चों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 जनवरी से हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन के लिए पेरेंट्स या बच्चे पहले कोविन ऐप पर मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें. यहां अब एक रजिस्ट्रेशन पेज दिखाई देगा, जहां बच्चे का फोटो, आईडी टाइप और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा. इसके बाद आप स्लॉट बुक कर पाएंगे. अगर बच्चे का आधार कार्ड नहीं है तो कोविन पर रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल के 10वीं का आईडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Posts

Vaccine For Children: सरकार का बड़ा फैसला, अब 6 साल के ऊपर के बच्चों को लगेगा कोरोना वैक्सीन

April 26, 2022
Next Post

Mumbai Fire: मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार सुबह लगी भीषण आग, मौके पर 8 गाड़ियां मौजूद

देश में आज से किशोरों का टीकाकरण हुआ शुरू, आज से 15-18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन ।

Lucknow : सिविल अस्पताल में सीएम ने की समीक्षा, किशोरों के टीकाकरण का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा ||

POPULAR POST

UP Free Ration Distribution

UP Free Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 6 नवंबर से शुरू होगा मुफ्त अनाज वितरण, जानें पूरी डिटेल

November 5, 2026
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

November 4, 2026
Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

November 5, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026

LATEST

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
Gorakhpur Electric Shop Fire

Gorakhpur Fire : दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, कैसे बची पड़ोसी दुकान?

November 11, 2026
Saurabh Tomar Baghpat News

Diwali Dispute : बागपत में पटाखे जलाने पर चली गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में धंसी, वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

November 11, 2026
Book Revelations : सोनिया गांधी ने किताब में खोले संजय-मेनका के रिश्तों के राज, इंदिरा गांधी क्यों थीं परेशान?

Book Revelations : सोनिया गांधी ने किताब में खोले संजय-मेनका के रिश्तों के राज, इंदिरा गांधी क्यों थीं परेशान?

November 10, 2026
Happy News : एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक पहुंची सड़क, आखिर क्या थी सालों से परेशानी?

Happy News : एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक पहुंची सड़क, आखिर क्या थी सालों से परेशानी?

November 10, 2026
UP Weather Update

Weather Alert : यूपी में बदलने वाला है मौसम, कब गिरेगा पारा; लखनऊ समेत कौन से जिलों में बढ़ेगी ठंड?

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India