शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Delhi assembly election 2025 को लेकर क्या है फौलादी सट्टा बाज़ार का पूर्व अनुमान ,किस को मिल रही कितनी सीट

दिल्ली चुनाव 2025 में AAP, BJP, और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला दिख रहा है। फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक, AAP को 37 से 39 सीटें, BJP को 25 से 35 सीटें और कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP तीसरी बार सरकार बना सकती है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 14, 2025
in Uncategorized
Delhi Election 2025 Satta Market
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election 2025 Satta Market : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), और कांग्रेस तीनों पार्टियां अपने अपने दांव खेल रही हैं। एक तरफ AAP लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं, BJP 27 साल बाद दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस अपनी खोई हुई पहचान बचाने के लिए जूझ रही है।

फलौदी सट्टा बाजार का क्या कहना

राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार को अक्सर चुनावी नतीजों के सटीक पूर्वानुमान के लिए जाना जाता है। यह जोधपुर से करीब 142 किलोमीटर दूर एक शांत शहर है, जो अपने नमक और प्लास्टर ऑफ पेरिस के उत्पादन के लिए मशहूर है। लेकिन चुनावी सट्टेबाजी की वजह से इस शहर का नाम हर चुनाव के दौरान चर्चा में आ जाता है।

RELATED NEWS

Delhi News: दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर फिर विवाद, आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने की अपील की

Delhi News: दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर फिर विवाद, आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने की अपील की

फ़रवरी 22, 2025
Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

फ़रवरी 10, 2025

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही फलौदी के सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। ताजा अनुमान बताते हैं कि दिल्ली चुनाव में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

कांग्रेस के अस्तित्व की लड़ाई

कभी दिल्ली की राजनीति की सबसे मजबूत पार्टी रही कांग्रेस, 2013 के बाद से लगातार पिछड़ती आ रही है। पिछले दो चुनावों में तो पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार, इस बार भी कांग्रेस के लिए स्थिति बेहतर नहीं होगी। सट्टा बाजार ने पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

सत्ता पाने की कोशिश

1993 के बाद से दिल्ली की सत्ता से दूर रही बीजेपी इस बार काफी मेहनत कर रही है। पार्टी ने अब उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पिछली बार 8 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 25 से 35 सीटें हासिल कर सकती है। हालांकि, यह बहुमत से कम होगा।

आम आदमी पार्टी

AAP ने 2015 में 67 सीटें और 2020 में 62 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बावजूद इसके, सट्टा बाजार के मुताबिक, AAP को 37 से 39 सीटें मिल सकती हैं। यह संख्या 2020 के मुकाबले कम है, लेकिन सरकार बनाने के लिए काफी होगी।

नतीजों पर नजर

दिल्ली चुनाव का यह मुकाबला दिलचस्प होगा। सट्टा बाजार की भविष्यवाणी एक संकेत है, लेकिन असली नतीजे जनता तय करेगी।

डिस्क्लेमर : यह सट्टा बाजार के पूर्व अनुमान है यह किसी तरह का एग्जिट पोल नहीं है। यह जानकारी सोशल मीडिया और इंटरनेट से ली गई है हम किसी भी प्रकार के सट्टे या जुए का समर्थन नहीं करते हैं।

Tags: AAP Vs BJPDelhi Election 2025Satta Market
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi News: दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर फिर विवाद, आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने की अपील की

Delhi News: दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे पर फिर विवाद, आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने की अपील की

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 22, 2025

Delhi News: महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पर चर्चा की मांग,दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है।...

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

by Gulshan
फ़रवरी 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना...

Delhi Election Result

दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से लौटते ही होगा बड़ा फैसला…

by Gulshan
फ़रवरी 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की संभावना 13 फरवरी के बाद जताई जा...

Delhi Election 2025

क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी? जानिए कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण…

by Gulshan
फ़रवरी 9, 2025

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में...

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

by Vinod
फ़रवरी 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें...

Next Post
महाकुंभ में फिर पिटा यूट्यूबर… चिमटे के बाद अब झाड़ू से हुई खातिरदारी, इन हरकतों पर साधू को आया गुस्सा

महाकुंभ में फिर पिटा यूट्यूबर... चिमटे के बाद अब झाड़ू से हुई खातिरदारी, इन हरकतों पर साधू को आया गुस्सा

Saharanpur

पहले दिखाया भौकाल, अब भरेंगे चालान... चंद्रशेखर की पार्टी के नेताओं पर पुलिस का प्रहार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist