Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : बरसात के मौसम में डेंगू से रहें सावधान जानिए इससे कैसे बचें और क्या है इसका इलाज?

मानसून में डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ता है। सही समय पर लक्षण पहचान कर इलाज करवाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। मच्छरों से बचाव ही डेंगू से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

by SYED BUSHRA
July 13, 2025
in Uncategorized
dengue symptoms and treatment during monsoon season health tips and awareness
Share on FacebookShare on Twitter

Dengue symptoms and treatment during monsoon: मानसून के आते ही जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, वहीं कई बीमारियां भी सिर उठाने लगती हैं। इन्हीं में से एक है डेंगू, जो खासतौर पर जुलाई से सितंबर के बीच फैलता है। इस दौरान जगह-जगह पानी भर जाता है और मच्छरों को पनपने का मौका मिल जाता है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और दिन के वक्त काटता है। इसलिए इस मौसम में डेंगू से बचाव और सही इलाज की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

डेंगू के लक्षण क्या होते हैं?

डेंगू होने पर आमतौर पर दो तरह के लक्षण नजर आते हैं। हल्के और गंभीर। डेंगू के मच्छर के काटने के 4 से 7 दिन बाद ये लक्षण दिखने लगते हैं।
हल्के लक्षणों में शामिल हैं।

RELATED NEWS

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

June 8, 2026
Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

May 24, 2026

तेज बुखार

सिरदर्द

आंखों के पीछे दर्द

जी मिचलाना और उल्टी

स्किन पर लाल रैशेज

गले या गर्दन के पास ग्लैंड्स में सूजन

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज कराने से डेंगू कुछ ही दिनों में ठीक हो सकता है।

कब गंभीर हो जाता है डेंगू?

डेंगू तब खतरनाक बन जाता है, जब शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है। इस स्थिति को डेंगू हैमरेजिक फीवर कहा जाता है। इसके लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

पेट में तेज दर्द

बार-बार उल्टी

पेशाब, मल या नाक से खून आना

मसूड़ों से खून

सांस लेने में तकलीफ

बहुत ज्यादा थकावट और चिड़चिड़ापन

ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए।

इलाज में देरी न करें

अगर डेंगू के गंभीर लक्षण दिखें तो घरेलू इलाज करने की गलती न करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और जरूरत हो तो किसी अच्छे नर्सिंग होम या अस्पताल में भर्ती हो जाएं। इलाज सही समय पर शुरू हो जाए तो डेंगू एक-दो हफ्ते में ठीक हो जाता है। ध्यान रखें कि महंगे अस्पताल जाना जरूरी नहीं, अच्छे छोटे अस्पतालों में भी इलाज संभव है।

डेंगू से बचाव के आसान उपाय

घर के आसपास और छत पर पानी इकट्ठा न होने दें

हफ्ते में दो बार कूलर का पानी बदलें

पानी के बर्तनों को ढककर रखें

सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें

फुल बाजू के कपड़े पहनें

खिड़की-दरवाजों पर बारीक जाली लगवाएं

Disclaimer:यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsMonsoon Diseases
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Next Post
Radhika Yadav

राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड ने किया, मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा

Britain goes wild for Burgundy wine served at royal wedding

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist