Sunday, June 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Dev Anand एक ऐसा स्टार जिसके काले कपड़े पहनने पर सरकार ने लगा दिया था बैन, भारतीय सिनेमा को जिसने अलग पहचान दिलाई

by Neel Mani
September 15, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा का एक ऐसा सितारा जो अपने अलग अंदाज और अपनी कमाल की एक्टिंग के चलते न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में फेमस हुआ। जिस अभिनेता का जिक्र होते ही या उनका चेहरा सामने आते ही कई रोमांटिक नगमों का एक खूबसूरत सा एहसास होने लगता है। अभिनय के क्षेत्र के अलवा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी शख्सियत के सामने लाखों लोगों की बात को लेकर खड़ा हो जाने वाला स्टार कोई और नहीं द ग्रेट देव साहब यानि देव आनंद (Dev Anand) थे।

वास्तव में रील हीरो और रियल हीरो के बीच क्या अंतर होता है, उस समय ये बात देव साहब ने बखूबी समझाई। आज के हमारे युवाओं को पसंद आने वाले अभिनेताओं में कई ऐसे स्टार हैं, जो गुडलुकिंग होने के साथ-साथ अपनी बॉड़ी को अट्रैक्टिव बनाकर लोगों के बीच फेमस है, भले ही अभिनय के मामले में  उनका हाथ थोड़ा तंग क्यों न हो लेकिन अपने बैक अप लिंक और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के चलते वो कई फिल्मों में अभिनय करते नज़र आते हैं। खैर इस बारे में फिर कभी बात करेंगे।

RELATED NEWS

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

June 20, 2026
Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026

26 सितंबर 1923 को पंजाब के शकरगढ़ (अब पाकिस्तान) में जन्मे देव आनंद जब मुंबई आए थे, तो उनकी जेब में महज 30 रुपये थे, अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर इस अभिनेता ने इन 30 रुपयों को लाखों में बदल दिया।

उनका पूरा नाम धर्मदेव आनंद (Dharmadev Anand) था लेकिन स्कूल में उन्हें उनके साथी डीडी कहकर बुलाया करते थे। अभिनय जगत में आने से पहले और B.A की डिग्री लेने के बाद देव साहब ने इंडियन नेवी में भर्ती होने का प्रयास किया था, लेकिन इसमें विफल होने के बाद उनके पिता पिशोरी लाल आनंद (Pishori Lal Anand) ने उन्हें अपने ही ऑफिस में क्लर्क के काम पर रख लिया।

लेकिन वो कहते हैं ना, जो किस्मत में होता है वो आपको जरूर मिलता है देव आनंद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 22 साल की उम्र में देव साहब मुंबई आ गए। इसके बाद यहां से इस सितारे का चमकने का सफर शुरू हुआ।

काले कपड़ों पर रोक

ये बात कम ही लोग जानते हैं कि देव आनंद की हिट फिल्म काला पानी (Kala Pani) में उन्हें काले रंग का कोट पहनने से रोक दिया गया था। इसकी वजह थी काले लिबास में उनका बहुत ज्यादा हैंडसम लगना। कहा ये भी जाता है कि काले लिबास में उन्हें देखकर लडकियां छत से भी कूद जाया करती थीं, जिसकी वजह से सरकार ने उनके काले कपड़े पहनने पर रोक लगा दी थी।

सुरैया (Suraiya ) से प्यार

फिल्मी करियर शुरू करने के 2 साल बाद ही फिल्म विघा (Vidya) की शूटिंग के दौरान देव आनंद को अभिनेत्री सुरैया से प्यार हो गया था। इस फिल्म के गीत “किनारे-किनारे चले जाएंगे” में दोनों नाव पर सवार रहते हैं और नाव डूब जाती है। फिल्म की कहानी के मुताबिक देव आनंद सुरैया को बचाते हैं। इसी गाने के बाद देव साहब सुरैया को अपना दिल दे बैठे थे, जिसके बाद उन्होंने सुरैया से शादी करने का फैसला कर लिया था।

बताया ये भी जाता है कि देव आनंद ने उस वक्त फिल्म के सेट पर सुरैया को 3 हजार रुपये की एक अंगूठी देकर प्रपोज भी किया था लेकिन सुरैया की नानी इस शादी के खिलाफ थी, जिसके बाद हालात ऐसे बने जिसने दोनों को फिर कभी एक नहीं होने दिया।

देव आनंद से शादी न होने के बाद सुरैया ने फिर कभी किसी के साथ रिश्ता नहीं जोड़ा और वह ताउम्र कुंवारी रही। देव आनंद ने सुरैया के साथ फिल्म Vidya (1948) में कमाए पैसों से अपनी गाड़ी हिलमैन मिंक्स (Hillman Minx) खरीदी थी।

इसके बाद देव आनंद की जिंदगी में कल्पना कार्तिक (Kalpana Kartik) की एंट्री हुई। गुरू दत्त की पहली फिल्म बाजी (Baazi) में देव आनंद और कल्पना कार्तिक की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दोनों कई सफल फिल्मों में साथ नज़र आए, जिसमें टैक्सी ड्राइवर, नौ दो ग्यारह और आंधियां जैसी फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों को करने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

दोस्तों देव साहब के बारे में बताने को और भी कुछ काफी है, जिसके बारे में हम आपको इसके अगले अध्याय में बताएंगे।

Tags: BaazibollywoodDev AnandEntertainment NewsKalpana KartikNews1IndiaPishori Lal AnandSuraiyaVidya
Share220Tweet138Share55

Neel Mani

Related Posts

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Next Post

मेहनत का फल नहीं मिलता, घर में होतें हैं लड़ाई-झगड़े और बीमारियों का वास तो घर से जल्द ही हटा दें ये चीजें वरना बन जाओगें कंगाल

कचौड़ी की दुकान पर वसूली कर रहे थे Delhi Police के 4 सिपाही, ऐसे फंसे CBI के जाल में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist