रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

US Politics: थैंक्सगिविंग संदेश में ट्रंप के आरोप से राजनीतिक माहौल गर्म, किस डेमोक्रेटिक सांसद पर लगाए कौन से गंभीर आरोप

थैंक्सगिविंग के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए इल्हान उमर को अवैध प्रवासी कहा और पुराने ‘भाई से शादी’ वाले आरोप दोहराए, जिन्हें कई बार फैक्ट-चेक एजेंसियां खारिज कर चुकी हैं। विवाद बढ़ गया है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 29, 2025
in Uncategorized, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump Targets Ilhan Omar Again: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी की सोमाली मूल की सांसद इल्हान उमर को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ सोशल” पर एक लंबा पोस्ट लिखकर उमर को ‘अवैध प्रवासी’ बताया और वह पुराना आरोप दोहराया कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए अपने भाई से शादी की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि उमर हमेशा हिजाब में रहती हैं और अमेरिका व उसकी नीतियों के खिलाफ बोलती हैं।

ट्रंप का विवादित दावा: प्रवासियों पर गंभीर आरोप

थैंक्सगिविंग की बधाई देते हुए ट्रंप ने पोस्ट में अमेरिका में विदेशी मूल के 5.3 करोड़ लोगों पर टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि इनकी बड़ी संख्या सरकारी योजनाओं पर निर्भर है और इनमें अपराधी, गैंगस्टर, मानसिक रोगी और ड्रग तस्कर शामिल हैं। ट्रंप ने लिखा कि यह लोग अमेरिकी करदाताओं पर बोझ बन रहे हैं और देश की सामाजिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।

RELATED NEWS

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

सितम्बर 1, 2026
Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

अगस्त 18, 2026

इल्हान उमर को निशाना बनाना, आरोप फिर दोहराए

ट्रंप ने मिनेसोटा की सांसद इल्हान उमर पर सीधा हमला करते हुए कहा कि सोमालिया से आए शरणार्थियों ने मिनेसोटा को बदल दिया है और अपराध बढ़ा है। उन्होंने फिर वही दावा किया कि उमर ने कभी अपने भाई से शादी की थी, जबकि यह आरोप वर्षों पहले ही कई जांचों में गलत पाया जा चुका है। ट्रंप ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज पर भी हमला किया और कहा कि वे सुरक्षा को लेकर नाकाम हैं।

विवाद की वजह: चार्ली कर्क की हत्या पर उमर का बयान

यह पूरा विवाद तब और बढ़ गया जब कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की मौत के बाद उमर ने एक इंटरव्यू में कहा कि कर्क एक ‘नफरत फैलाने वाला व्यक्ति’ था। इस बयान पर रिपब्लिकन सांसद नैंसी मैस ने हाउस में प्रस्ताव रखा कि उमर को दो महत्वपूर्ण समितियों से हटा दिया जाए। प्रस्ताव गिर गया, लेकिन इसने ट्रंप को और नाराज कर दिया।

ट्रंप के पुराने आरोप की सच्चाई क्या है?

ट्रंप का ‘भाई से शादी’ वाला दावा नया नहीं है। यह 2016 से फैल रहा एक साजिश सिद्धांत है। इसमें कहा जाता है कि उमर ने 2009 में अहमद नूर सईद एल्मी से शादी इसलिए की ताकि उसे अमेरिकी नागरिकता मिल सके। लेकिन सभी बड़े फैक्ट-चेक संस्थानों स्नोप्स, पोलिटिफैक्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे पूरी तरह गलत बताया है। किसी भी सरकारी दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र, इमिग्रेशन रिकॉर्ड या डीएनए से यह साबित नहीं हुआ कि एल्मी उमर के भाई थे। मिनेसोटा की एक जांच में सिर्फ टैक्स फाइलिंग में कुछ गलतियां मिलीं, लेकिन ‘भाई से शादी’ का कोई सबूत नहीं मिला।

उमर का जवाब: मेरी पहचान पर हमला

इल्हान उमर ने कहा है कि ऐसे आरोप उनके धर्म, समुदाय और पहचान को निशाना बनाने के लिए फैलाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह अभियान उन्हें चुप कराने और राजनीतिक तौर पर कमजोर करने के लिए चलाया जाता है। फिलहाल, ट्रंप और उमर के बीच यह जुबानी जंग अमेरिकी राजनीति में एक और नया विवाद खड़ा कर चुकी है।

Tags: donald trump attackIlhan Omar NewsUS Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

US Politics: 'ड्रॉप साइट' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के करीब 100 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सांसदों और संभावित चुनावी उम्मीदवारों ने...

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। Reuters/Ipsos के ताजा सर्वे में ट्रम्प के कामकाज को...

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां मजबूर करें...

Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea

New Tariff plans: डोनाल्ड ट्रंप ने दोस्तों पर ही फोड़ा टैरिफ बम, किन देशों को दी चेतावनी,कब से लागू होंगे नए टैक्स

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025

 Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea : अमेरिका के पूर्व और फिर से निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड...

joe biden, donald trump, donald trump attack

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ जान लेवा हमला, गुस्से में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दिया जवाब

by Gulshan
जुलाई 14, 2024

Donald Trump : 13 जुलाई को अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जानलेवा हमला हुआ। ट्रंप पेंसिलवेनिया...

Next Post
NHRC ने स्लीपर बसों पर सख्त निर्देश किए जारी, लगातार बढ़ते हादसों पर राज्यों को तुरंत कदम उठाने का आदेश

NHRC ने स्लीपर बसों पर सख्त निर्देश किए जारी, लगातार बढ़ते हादसों पर राज्यों को तुरंत कदम उठाने का आदेश

गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ में वापसी के संकेत दिए, बिग बॉस 19 में खुलासा कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी

गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ में वापसी के संकेत दिए, बिग बॉस 19 में खुलासा कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In