गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Health news : पेशाब करने के बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए यूरोलॉजिस्ट्स का क्या कहना है

पेशाब करने के बाद पानी पीना नुकसानदायक नहीं है। अगर प्यास लग रही हो तो पानी जरूर पीना चाहिए। यह किडनी या किसी अन्य अंग को नुकसान नहीं पहुंचाता, बस जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 7, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Drinking Water After Urination,अकसर लोग पेशाब करने के बाद खुद को थोड़ा प्यासा महसूस करते हैं और तुरंत एक गिलास पानी पी लेते हैं। कई लोगों को लगता है कि इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता, खासकर किडनी के लिए। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ऐसी कई बातें पढ़ने को मिलती हैं कि पेशाब के तुरंत बाद पानी पीने से किडनी में स्टोन या दूसरी बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? आइए, इस पर डॉक्टरों की राय जानते हैं।

प्यास लगना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है

प्यास लगना हमारे शरीर की एक नैचुरल प्रक्रिया है। जब शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है, तो दिमाग सिग्नल देता है और हमें प्यास लगती है। कुछ लोगों को कम प्यास लगती है और कुछ को ज्यादा यह सब व्यक्ति के हाइड्रेशन लेवल पर निर्भर करता है। डॉक्टरों के अनुसार, जब भी प्यास लगे तभी पानी पीना चाहिए। बिना प्यास जबरदस्ती पानी पीने की कोई जरूरत नहीं होती क्योंकि जरूरत से ज्यादा पानी शरीर के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदेह हो सकता है।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

पेशाब के बाद पानी पीना नुकसानदायक नहीं

बहुत से लोग मानते हैं कि पेशाब करने के बाद पानी पीना किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन मेडिकल साइंस इससे इत्तेफाक नहीं रखता। डॉक्टरों का साफ कहना है कि पेशाब करने के बाद अगर आपको प्यास लगती है तो आप आराम से पानी पी सकते हैं। इससे न तो किडनी को नुकसान होगा और न ही कोई गंभीर बीमारी होगी।

यह भी ध्यान देने की बात है कि पेशाब के बाद पानी न पीने की सलाह सिर्फ उन लोगों को दी जाती है जिन्हें रात में बार-बार उठकर बाथरूम जाना पड़ता है। ऐसे लोगों को रात में पानी कम पीने की सलाह दी जाती है ताकि नींद बाधित न हो।

क्या रात में पानी पीना ठीक है?

यूरोलॉजिस्ट्स का मानना है कि रात को सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है, जिससे नींद खराब हो सकती है। खासकर वे लोग जिन्हें रात में बार-बार पेशाब जाने की आदत है, उन्हें रात में एक या दो घूंट पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि गला सूखा न रहे और नींद भी पूरी हो सके।

कितना पानी पीना चाहिए पूरे दिन में?

एक सामान्य व्यक्ति को दिनभर में 1.5 से 2 लीटर तक पानी पीना चाहिए। लेकिन ये भी प्यास और शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। बिना प्यास के जबरदस्ती ज्यादा पानी पीने से हार्ट और किडनी पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि शरीर की जरूरत के अनुसार ही पानी पिया जाए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: Health TipsHydration Facts
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
Paralysis क्या है stoke आने पर तुरंत अपनाएं, ये उपाय जानिए कैसे इस पर काबू पाए

Paralysis क्या है stoke आने पर तुरंत अपनाएं, ये उपाय जानिए कैसे इस पर काबू पाए

Indian Perfume Brands जो आपकी पर्सनालिटी को बना देंगे खास जानिए कहां से खरीदे क्या है कीमत

Indian Perfume Brands जो आपकी पर्सनालिटी को बना देंगे खास जानिए कहां से खरीदे क्या है कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In