Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Iron cleaning tips:जानिए किस आसान तरीकों से जली हुई प्रेस को मिनटों में चमकाएं

जली हुई प्रेस साफ करने के लिए रेगमाल इस्तेमाल करें। ठंडी प्रेस पर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर सिरके में भिगोया कॉटन कपड़ा इस्तेमाल करें। अंत में सूखे कपड़े से पोंछ लें। प्रेस नई जैसी चमकने लगेगी।

by SYED BUSHRA
December 25, 2024
in Uncategorized
how to clean burnt press
Share on FacebookShare on Twitter

Easy Way to Clean Burnt Iron कपड़ों की प्रेस हमारे घर का एक ज़रूरी हिस्सा है। प्रेस किए कपड़े अलग ही चमकते हैं, और कई लोग बिना प्रेस किए कपड़े पहनना पसंद नहीं करते। लोग या तो खुद कपड़े प्रेस करते हैं या किसी दुकान पर करवाते हैं। हालांकि, समय और पैसे की बचत के लिए ज़्यादातर लोग घर पर ही प्रेस कर लेते हैं। लेकिन जब हम घर पर प्रेस करते हैं, तो कई बार लापरवाही के कारण कपड़े जल जाते हैं और प्रेस पर दाग लग जाते हैं।

प्रेस पर जलने के कारण

आजकल की प्रेस में अलग फंक्शन होते हैं ताकि हर तरह के कपड़े पर प्रेस की जा सके। फिर भी, कई बार ज़्यादा गर्म प्रेस कपड़ों से चिपक जाती है। इससे प्रेस का निचला हिस्सा काला और खुरदुरा हो जाता है। जब आप अगली बार उसी प्रेस का इस्तेमाल करते हैं, तो निशान कपड़ों पर आ जाते हैं। साथ ही, खुरदुरी सतह की वजह से प्रेस स्मूद नहीं चलती। ऐसे में इसे साफ करना बेहद ज़रूरी हो जाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

प्रेस की सफाई

रेगमाल, जिसे सैंड पेपर भी कहते हैं, एक खुरदुरा पेपर होता है। इसे आसानी से बाजार में 5 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह प्रेस की सतह साफ करने के लिए बेहद उपयोगी है, खासकर जब प्रेस ज़्यादा जल चुकी हो। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय सावधानी ज़रूरी है क्योंकि ज़्यादा रगड़ने से प्रेस की पॉलिश हट सकती है।

कैसे करें सफाई

सबसे पहले प्रेस को ठंडा होने दें। फिर एक रेगमाल पेपर का टुकड़ा लें और इसे प्रेस के जले हुए हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। ध्यान रखें कि ज़्यादा ज़ोर न लगाएं। जब जले हुए दाग साफ हो जाएं, तो एक कॉटन का कपड़ा सिरके में भिगोएं और उससे प्रेस को पोंछ दें।

इसके बाद, किसी सूखे कपड़े से प्रेस को अच्छी तरह से पोंछ लें।आप देखेंगे कि आपकी प्रेस नई जैसी चमकने लगेगी।

ध्यान देने की बातें

रेगमाल पेपर का इस्तेमाल हमेशा हल्के हाथों से करें।

अगर दाग गहरे हैं, तो इसे दो तीन बार धीरे धीरे साफ करें।

सिरके का इस्तेमाल प्रेस की नॉन स्टिक सतह को साफ और चमकदार बनाए रखता है।

इस आसान ट्रिक से आप अपनी जली हुई प्रेस को मिनटों में ठीक कर सकते हैं। इससे कपड़े भी खराब नहीं होंगे और आपकी प्रेस लंबे समय तक सही काम करेगी।

Tags: burnt iron cleaningcleaning hackspress maintenance
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
उतरन की छोटी इच्छा,16 साल बाद सीआईडी 2 से किया कमबैक,उनका रूप देख फैंस हुए दीवाने

उतरन की छोटी इच्छा,16 साल बाद सीआईडी 2 से किया कमबैक,उनका रूप देख फैंस हुए दीवाने

Farming Tips: एक बार की खेती से होगी सालों साल की कमाई तो एक बार ज़रूर करें इस मेवे की खेती

Farming Tips: एक बार की खेती से होगी सालों साल की कमाई तो एक बार ज़रूर करें इस मेवे की खेती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist