गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Health news : Uric Acid से होने वाली दिक्कतों से कैसे बचे जानिए क्या खाएं किस से करें परहेज़

यूरिक एसिड बढ़ने पर रेड मीट, कुछ सब्जियां, शराब, मीठे ड्रिंक्स और फ्रुक्टोज सिरप से बनी चीजों से परहेज करें। साथ ही खूब पानी पिएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 28, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Uric Acid आजकल बॉडी में यूरिक एसिड का बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। जब यूरिक एसिड का स्तर ज़्यादा हो जाता है तो ये शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा करता है। यूरिक एसिड असल में प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने से बनता है, जो आमतौर पर किडनी के ज़रिए यूरिन से बाहर निकलता है। लेकिन जब इसकी मात्रा ज़्यादा बढ़ जाती है तो किडनी इसे पूरी तरह फिल्टर नहीं कर पाती। ऐसे में ये हड्डियों और जोड़ों में जमने लगता है, जिससे दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत के मुताबिक, हाई यूरिक एसिड से गठिया (Gout) और किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ जाता है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर किन चीजों से करें परहेज़

नॉनवेज खाना 

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

अगर आपके यूरिक एसिड का लेवल हाई है तो रेड मीट, बीफ, पोर्क और लैंब जैसे नॉनवेज फूड्स को अवॉइड करना चाहिए। इन फूड्स में प्यूरीन बहुत ज़्यादा होता है जो मेटाबॉलिज्म में बदलकर यूरिक एसिड बढ़ाता है। इससे दिक्कत और बढ़ सकती है।

कुछ सब्जियां भी बढ़ा सकती हैं यूरिक एसिड

शाकाहारी लोग भी ध्यान दें,मटर, पालक, ब्रोकली, शलजम और मशरूम जैसी सब्जियों में प्यूरीन की मात्रा ज़्यादा होती है। अगर आपका यूरिक एसिड पहले से हाई है तो इन सब्जियों से परहेज करें। दालों में भी प्यूरीन काफी होता है, इसलिए दाल का सेवन भी सीमित करना चाहिए। एक दिन में एक कटोरी दाल काफी है।

शराब (Alcohol)

बीयर और वाइन जैसे ड्रिंक्स यूरिक एसिड के लेवल को काफी बढ़ा सकते हैं। इसलिए हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को अल्कोहल से दूरी बना लेनी चाहिए।

मीठे ड्रिंक्स(Sugary Drinks)

सॉफ्ट ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भी प्यूरीन होता है जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है। इसलिए मीठे ड्रिंक्स का सेवन कम करें या बंद कर दें।

हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाले फूड्स

केक, ब्रेड और डेजर्ट जैसी चीजों में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप इस्तेमाल होता है। ये भी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसे पैकेज्ड और बेक्ड आइटम्स से भी दूर रहें।

क्या करें यूरिक एसिड कंट्रोल में रखने के लिए?

इन फूड्स से परहेज करने के साथ-साथ खूब पानी पीना भी ज़रूरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हाई यूरिक एसिड में दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी ज़रूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल सकें।

Disclaimer यह जानकारी सिर्फ सामान्य सलाह के लिए दी गई है। News1India इसकी सटीकता की गारंटी नहीं देता,किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tags: Health Tipsuric acid
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
Pahalgam Attack से प्रभावित हुआ  पाकिस्तानी मीडिया, अब भारत में नहीं चलेंगे पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के चैनल

Pahalgam Attack से प्रभावित हुआ पाकिस्तानी मीडिया, अब भारत में नहीं चलेंगे पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के चैनल

Rudrakhsha Mala: रुद्राक्ष माला के धारण करने से मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ, पहनने से आवश्य जाने

Rudrakhsha Mala: रुद्राक्ष माला के धारण करने से मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ, पहनने से आवश्य जाने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In