Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Health

Hantavirus पर बढ़ी चिंता के बीच WHO का बड़ा बयान, कहा- कोविड जैसा नहीं फैलता संक्रमण

दुनियाभर में हंतावायरस को लेकर चिंता बढ़ी है, लेकिन World Health Organization ने साफ किया है कि यह कोविड-19 जैसा तेजी से फैलने वाला वायरस नहीं है। यह मुख्य रूप से संक्रमित चूहों और कृंतकों के संपर्क से फैलता है। कुछ देशों में निगरानी बढ़ाई गई है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 9, 2026
in Health, Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

WHO

जहर बने कफ सिरप पर WHO की सख्त चेतावनी, कोल्ड्रिफ समेत 3 कंपनियों पर लगाम

October 14, 2025
Mpox Virus

सावधान! मंकीपॉक्स ने भारत में दी दस्तक, क्लेड-1 स्ट्रेन का मिला पहला मरीज

September 24, 2024

Hantavirus: दुनियाभर में इस समय हंतावायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। कई देशों में इसके संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद लोगों के मन में डर का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह वायरस भी कोरोना की तरह तेजी से फैल सकता है? क्या फिर से मास्क और लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते हैं? इन तमाम सवालों पर World Health Organization ने स्थिति साफ कर दी है।

क्या कोविड जैसा है Hantavirus ?

WHO की महामारी प्रबंधन निदेशक Maria Van Kerkhove ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हंतावायरस कोविड-19 या फ्लू जैसा वायरस नहीं है। इसका फैलने का तरीका पूरी तरह अलग है। उन्होंने साफ कहा कि यह सामान्य रूप से इंसान से इंसान में नहीं फैलता और इसका संक्रमण सीमित परिस्थितियों में ही हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, एंडीज स्ट्रेन में इंसानों के बीच सीमित संक्रमण की क्षमता देखी गई है, लेकिन यह केवल बेहद करीबी संपर्क में ही संभव है।

कैसे फैलता है Hantavirus 

WHO प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने बताया कि हंतावायरस मुख्य रूप से चूहों और अन्य कृंतकों के जरिए फैलता है। संक्रमित चूहों के यूरिन, लार या मल के संपर्क में आने से इंसान संक्रमित हो सकते हैं।

अगर कोई व्यक्ति संक्रमित कृंतकों के संपर्क में आता है या दूषित जगहों पर जाता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि ग्रामीण और जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक माना जाता है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

WHO के अलर्ट एंड रिस्पॉन्स विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साल 2018-19 में Argentina में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक संक्रमित व्यक्ति सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था और उसके संपर्क में आने वाले कई लोग संक्रमित हो गए थे।

हालांकि, स्वास्थ्य एजेंसियों ने संपर्क में आए लोगों की पहचान कर और आइसोलेशन लागू कर संक्रमण को नियंत्रित कर लिया था।

किन देशों में बढ़ी निगरानी?

फिलहाल इस वायरस से जुड़े यात्रियों और क्रू मेंबर्स की निगरानी की जा रही है। करीब 150 लोग 23 देशों से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें Argentina, South Africa, Germany, United Kingdom, Singapore और United States जैसे देश शामिल हैं।

कई देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों की जांच जारी है।

क्या महामारी बन सकता है यह वायरस?

WHO के मुताबिक, फिलहाल हंतावायरस के महामारी बनने की आशंका बेहद कम है। यदि समय रहते संक्रमित लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाए और सावधानी बरती जाए, तो इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। साफ-सफाई, चूहों से दूरी और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां ही इससे बचाव का सबसे बेहतर तरीका हैं।

 

 

Tags: HantavirusWHO
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

WHO

जहर बने कफ सिरप पर WHO की सख्त चेतावनी, कोल्ड्रिफ समेत 3 कंपनियों पर लगाम

by Mayank Yadav
October 14, 2025

WHO Cough Syrup Warning: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में 20 से अधिक बच्चों की मौत के बाद तीन...

Mpox Virus

सावधान! मंकीपॉक्स ने भारत में दी दस्तक, क्लेड-1 स्ट्रेन का मिला पहला मरीज

by Mayank Yadav
September 24, 2024

Mpox Virus: मंकीपॉक्स वायरस के क्लेड 1बी स्ट्रेन से जुड़ा पहला मामला भारत में सामने आया है, जो हाल ही...

Monkeypox

तेजी से बढ़ रहे Monkeypox के मामले…एशिया तक पहुंचा Virus, जानें WHO ने क्या कहा?

by Akhand Pratap Singh
August 22, 2024

Monkeypox Virus: हाल ही में विभिन्न देशों में मंकीपॉक्स के मामलों ने कई सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की...

Serum Institute ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, मंकीपॉक्स के लिए बना रही वैक्सीन

by Akhand Pratap Singh
August 20, 2024

Serum Institute on Monkeypox : कोविड-19 के दौरान सुर्खियों में रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अब मंकीपॉक्स को लेकर...

Mpox को WHO ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया, पीओके में मामले सामने आने के बाद…

Mpox को WHO ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया, पीओके में मामले सामने आने के बाद…

by Neel Mani
August 20, 2024

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में एमपॉक्स (Mpox) वायरस का तेजी से फैल रहा है। पाकिस्तान के बाद, पाकिस्तान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist