Sunday, June 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news: थकान, भूख न लगना और पेट में दर्द, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है इशारा!

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में पेट में दर्द, भूख में कमी, वजन में घटाव, अपच, कब्ज, थकान, रक्तस्राव और जलन शामिल हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। शुरुआत में ही इलाज से कैंसर पर विजय पाई जा सकती है

by SYED BUSHRA
January 6, 2025
in Uncategorized
STOMACH CANCER
Share on FacebookShare on Twitter

Early signs of stomach cancer in women : पेट का कैंसर महिलाओं में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। यह कैंसर धीरे धीरे बढ़ता है और अक्सर शुरुआती दौर में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते।इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट के कैंसर के कुछ प्रारंभिक लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप या आपकी जानने वाली किसी महिला को ये लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट में दर्द या सूजन

पेट में हल्का या तेज दर्द और सूजन पेट के कैंसर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। यह लक्षण अन्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अगर यह लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

RELATED NEWS

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

May 24, 2026
Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

October 27, 2025

भूख में कमी

cancer के शुरुआती चरण में भूख कम होने की समस्या आती है। अगर आप नियमित रूप से खाना नहीं खा पा रही हैं या खाने में रुचि नहीं रही है, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है।

अचानक वजन में कमी अगर

बिना किसी स्पष्ट कारण के आपका वजन घट रहा है, तो यह पेट के कैंसर का एक और लक्षण हो सकता है। यह लक्षण अक्सर कैंसर के बढ़ने पर देखा जाता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अपच और कब्ज

stomach cancer  से जुड़े अपच और कब्ज की समस्या भी बढ़ सकती है। महिलाएं अक्सर इसे गैस्ट्रिक समस्याओं के रूप में देखती हैं, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है।

थकान और कमजोरी

अगर आप खुद को थका हुआ और कमजोर महसूस करती हैं, तो यह भी पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में शामिल हो सकता है। कैंसर शरीर में अंदर से ऊर्जा का नाश करता है, जिससे व्यक्ति थकावट महसूस करता है।

रक्तस्राव

पेट में किसी प्रकार का रक्तस्राव भी पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको उल्टियां या मल में खून नजर आ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट में जलन

stomach में जलन की समस्या भी पेट के cancer के संकेत हो सकती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसके बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

मल का रंग बदलना

अगर आपके मल का रंग काले या रक्त से भरा हुआ नजर आता है, तो यह पेट के अंदर हो रहे रक्तस्राव का संकेत हो सकता है, जो कैंसर का संकेत हो सकता है।

डॉक्टर से मिलें

अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। प्रारंभिक चरण में पेट के कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन जब तक यह गंभीर नहीं हो, तब तक उपचार करना ज्यादा प्रभावी होता है। डॉक्टर द्वारा समय पर जांच और सही उपचार कैंसर को नियंत्रण रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए है। News1India किसी भी जानकारी की पुष्टी नहीं करता है। इनको इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags: cancerHealth Tips
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर...

Next Post
digital arrest

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचें, यूट्यूबर ने शेयर की चौंकाने वाली कहानी

Sania Mirza

Sania mirza: सानिया मिर्ज़ा का नया फैसला,क्या ये उनके करियर का नया मोड़ है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist