शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

eye care tips: हीटवेव, तेज धूप और लू आंखों की सेहत पर डालती है बुरा असर, जानिए कैसे करें इससे बचाव

गर्मियों की तेज धूप और हीटवेव से आंखों में जलन, सूखापन और कॉर्निया डैमेज हो सकता है। बचाव के लिए UV सनग्लासेस पहनें, आंखें धोएं और हाइड्रेटेड रहें।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 21, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

eye care tips: गर्मियों का मौसम अपने साथ सिर्फ लू और तेज धूप ही नहीं लाता, बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा भी साथ लाता है। खासतौर पर उनके लिए जो ऑफिस या फील्ड वर्क की वजह से दिनभर घर से बाहर रहते हैं। ऐसे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सीधा असर झेलना पड़ता है, जिससे ना सिर्फ शरीर बल्कि आंखों की सेहत भी बिगड़ सकती है।

हीटवेव के दौरान सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है। तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों की नमी को तेजी से सूखा देती हैं। इससे आंखों में जलन, खुजली, सूखापन और लालिमा जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि रोशनी में रहना भी मुश्किल हो जाता है।

RELATED NEWS

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

सितम्बर 21, 2026
Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026

आंखों को कैसे पहुंचता है नुकसान?

हीटवेव के दौरान जब आंखों की नमी खत्म होने लगती है, तो ड्रायनेस की वजह से उनमें चुभन और जलन महसूस होने लगती है। इसके अलावा, तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणें आंखों के अंदर तक नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई बार ज्यादा देर तक धूप में रहने से कॉर्निया यानी आंखों की बाहरी परत जल सकती है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में फोटोकेराइटिस कहा जाता है। इसमें आंखों में तेज जलन, पानी आना और रोशनी सहन न कर पाने जैसी तकलीफें होती हैं।

कैसे करें आंखों की सुरक्षा?

सनग्लासेस पहनें: अच्छी क्वालिटी वाले UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनें, जो धूप और हानिकारक किरणों से आपकी आंखों को बचा सकें।

तेज धूप से बचें: अगर बहुत जरूरी ना हो तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।

पानी से धोएं आंखें: दिन में 2-3 बार साफ पानी से आंखें धोते रहें, इससे धूल और गर्मी का असर कम होगा।

हाइड्रेटेड रहें: खूब पानी पिएं और अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखें, ताकि आंखों की नमी बनी रहे।

आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें: अगर आंखों में ज्यादा जलन या सूखापन महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें।

समस्या बढ़े तो डॉक्टर को दिखाएं: अगर आंखों में लालिमा, दर्द या तेज जलन बनी रहे, तो देर ना करें और तुरंत किसी नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:-Desi Ghee Benefits: पेट , बालों, दिमाग का रखता है खास ख्याल, क्या है यह जिसको आयुर्वेद ने बताया अमृत समान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र है किसी भी उपाय को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले, न्यूज1इंडिया किसी भी बात की जिम्मेदारी नहीं लेता हैं

Tags: Health Tipsheatwave eye care tipssummer eye care
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

Cinnamon Benefits: घर में रखी दालचीनी असली या नक़ली है, ऐसे करें पहचान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Cinnamon Benefits: दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय मसाला है, लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी दालचीनी एक जैसी...

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Next Post
Summer Holidays: बच्चों की समर हॉलीडे को बनाना चाहते हैं रोमांचक? तो ये हैं Delhi Ncr के कुछ लर्निंग और मस्ती से भरपूर डेस्टिनेशन

Summer Holidays: बच्चों की समर हॉलीडे को बनाना चाहते हैं रोमांचक? तो ये हैं Delhi Ncr के कुछ लर्निंग और मस्ती से भरपूर डेस्टिनेशन

Kawasaki Ninja 650 launched in india

Kawasaki Ninja 650: भारत में धूम मचाने आ गई कावासाकी की निंजा 650, किमत उड़ा देगी आपके होश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In