Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Lung Health Tips: दिल्ली की जहरीली हवा से बिगड़ रहे फेफड़े, इन आसान एक्सरसाइज से लंग्स को हेल्दी बना रखें खुद को फिट

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से युवाओं के फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि लोग फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखें। रोजाना कुछ आसान एक्सरसाइज से फेफड़ों को मजबूत रखा जा सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 11, 2025
in Uncategorized
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lung Health Tips for Delhi Pollution: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। इसका सबसे बुरा असर लोगों के फेफड़ों पर पड़ रहा है, खासतौर पर 20 से 30 साल के युवाओं में फेफड़ों की बीमारियां बढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर अभी भी फेफड़ों की सेहत पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर बड़ी समस्या हो सकती है। फेफड़े हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा हैं। ये हमारे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं। अगर फेफड़े कमजोर हो जाएं तो सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, थकान और लगातार खांसी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

क्यों जरूरी है फेफड़ों का ध्यान रखना?

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के कई युवा फेफड़ों की शुरुआती बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों की सबसे बड़ी वजह जहरीली हवा यानी वायु प्रदूषण है। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि लोग अपनी सेहत के बारे में गंभीर हो जाएं और खासतौर पर फेफड़ों को फिट रखने के लिए रोजाना कुछ आसान एक्सरसाइज करें।

RELATED NEWS

BS4 diesel cars relief Delhi pollution

दिल्ली में ‘नो एंट्री’: प्रदूषण के चलते BS-6 से नीचे वाले वाहनों पर बैन, बॉर्डर पर कड़ा पहरा

December 18, 2025
Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

December 17, 2025

कैसे मजबूत होते हैं फेफड़े?

अमेरिकन लंग एसोसिएशन के मुताबिक, जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका दिल और फेफड़े ज्यादा मेहनत करते हैं ताकि आपकी मांसपेशियों को ज्यादा ऑक्सीजन मिल सके। जैसे-जैसे आप एक्सरसाइज करते हैं, वैसे-वैसे आपके फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस लेने की क्षमता बढ़ती है।

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए आसान एक्सरसाइज

एरोबिक एक्सरसाइज: तेजी से चलना, दौड़ना या रस्सी कूदना जैसी एरोबिक एक्टिविटी फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये आपके दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं और इन्हें सही तरीके से काम करने में मदद करती हैं।

मसल स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज: वजन उठाना या पिलाटेस जैसी एक्सरसाइज से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपकी बॉडी की कोर स्ट्रेंथ बेहतर होती है और फेफड़ों को सपोर्ट करने वाली मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज: सांस से जुड़ी एक्सरसाइज, जैसे गहरी सांस लेना और धीरे-धीरे छोड़ना, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद करती हैं। ये एक्सरसाइज डायाफ्राम को मजबूत बनाती हैं और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बेहतर करती हैं।

ब्रिस्क वॉक: हर दिन थोड़ी देर तेज चलना (ब्रिस्क वॉक) भी फेफड़ों को हेल्दी रखने का एक आसान तरीका है। इससे आपकी दिल की धड़कन और सांस लेने की रफ्तार बढ़ती है, जिससे फेफड़े बेहतर तरीके से काम करते हैं।

ध्यान रखें

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई गंभीर दिक्कत लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: delhi pollutionLung Health
Share198Tweet124Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

BS4 diesel cars relief Delhi pollution

दिल्ली में ‘नो एंट्री’: प्रदूषण के चलते BS-6 से नीचे वाले वाहनों पर बैन, बॉर्डर पर कड़ा पहरा

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Delhi pollution GRAP 4 rules: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए आज, 18 दिसंबर से राजधानी में...

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

by Mayank Yadav
December 17, 2025

Delhi Pollution 50 Percent WFH: दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा स्तर तक पहुँच चुके वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने...

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

by Kanan Verma
December 5, 2025

Delhi NCR मौसम अपडेट: कोहरा, ठंड और शीतलहर की चेतावनी Delhi NCR में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना...

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

by SYED BUSHRA
November 24, 2025

Air Pollution Protest at India Gate: रविवार को राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के खिलाफ लोगों ने...

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

by SYED BUSHRA
November 11, 2025

Delhi Schools AQI: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर छा गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों...

Next Post
employment linked incentive scheme 2025 for first job youth and company benefits

पहली नौकरी वालों के लिए क्या है खुशखबरी? एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI) फ़ायदा कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को कैसे मिलेगा

Keyboard पर F और J बटन पर उभरी हुई लाइन क्यों होती है क्या यह सिर्फ डिजाइन है या टाइपिंग को आसान बनाने की कोई ट्रिक

Keyboard पर F और J बटन पर उभरी हुई लाइन क्यों होती है क्या यह सिर्फ डिजाइन है या टाइपिंग को आसान बनाने की कोई ट्रिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist