रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पहली नौकरी वालों के लिए क्या है खुशखबरी? एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI) फ़ायदा कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को कैसे मिलेगा

सरकार 1 अगस्त से युवाओं के लिए ELI योजना शुरू कर रही है। इसमें पहली नौकरी पर 15,000 रुपये का इंसेंटिव मिलेगा और कंपनियों को भी प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2025
in राष्ट्रीय
employment linked incentive scheme 2025 for first job youth and company benefits
Share on FacebookShare on Twitter

Employment Linked Incentive Scheme 2025: सरकार 1 अगस्त 2025 से एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI) शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत जो युवा पहली बार नौकरी शुरू करेंगे, उन्हें सरकार की तरफ से 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका मकसद युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि आने वाले समय में देश में कुशल वर्कफोर्स तैयार हो सके और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिले।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

यह योजना उन युवाओं के लिए है, जो 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच नौकरी शुरू करेंगे। अगर कोई इससे पहले या बाद में नौकरी शुरू करता है तो उसे इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने इसके लिए करीब 99,446 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

RELATED NEWS

Computer Operator Recruitment: यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर के 4 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

Computer Operator Recruitment: यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर के 4 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

अगस्त 26, 2026
Free driving training for women India

मिशन शक्ति के तहत कई अहम कार्यक्रमों की तैयारी जारी,अब लड़कियों को हर जिले में मिलेगा मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण

अक्टूबर 4, 2025

कंपनियों को भी होगा फायदा

यह योजना सिर्फ कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि कंपनियों के लिए भी फायदेमंद है। कंपनियों को हर महीने प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये की मदद मिलेगी। इससे कंपनियों को नए लोगों को नौकरी देने के लिए बढ़ावा मिलेगा। सरकार चाहती है कि इससे देश में नौकरियों की संख्या तेजी से बढ़े और युवाओं को रोजगार के अच्छे मौके मिलें।

पहली नौकरी कैसे मानी जाएगी?

सरकार के मुताबिक, पहली नौकरी वही मानी जाएगी, जिसमें पहली बार पीएफ (Provident Fund) खाता खोला गया हो। यानी अगर आपने पहले कभी नौकरी की है लेकिन आपका पीएफ नहीं कटा है, तो भी ये आपकी पहली नौकरी मानी जाएगी। इस योजना के तहत एक लाख रुपये तक की मासिक सैलरी वाले कर्मचारी को एक महीने की पीएफ सैलरी के बराबर इंसेंटिव दिया जाएगा, जो ज्यादा से ज्यादा 15,000 रुपये तक हो सकता है।

यह रकम दो किस्तों में दी जाएगी- पहली किस्त छह महीने काम करने के बाद और दूसरी किस्त 12 महीने पूरे करने के बाद। इसके अलावा वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) का छोटा-सा कोर्स भी करना होगा।

कंपनियों के लिए क्या शर्तें हैं?

कंपनियों को भी कुछ शर्तों का पालन करना होगा। कंपनी अगर EPFO में रजिस्टर्ड है और उसमें 50 से कम कर्मचारी हैं, तो उसे इस स्कीम के तहत कम से कम दो नए लोगों को नौकरी पर रखना होगा। अगर कंपनी में 50 से ज्यादा कर्मचारी हैं तो कम से कम 5 नए लोगों को रखना होगा और उन कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने तक काम करना होगा।

कैसे मिलेगा लाभ?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको कहीं अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जैसे ही आपका पीएफ अकाउंट खुलेगा और उसमें लगातार 6 महीने तक पैसा कटेगा, सरकार खुद-ब-खुद आपके खाते में इंसेंटिव भेज देगी।

Tags: Employment Newsgovernment schemes
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Computer Operator Recruitment: यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर के 4 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

Computer Operator Recruitment: यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर के 4 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

Recruitment Update: कंप्यूटर से जुड़े काम की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में रोजगार का अवसर सामने...

Free driving training for women India

मिशन शक्ति के तहत कई अहम कार्यक्रमों की तैयारी जारी,अब लड़कियों को हर जिले में मिलेगा मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 4, 2025

Free Driving Training for Girls: सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक खास पहल की है। इसके तहत हर...

Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी का तोहफा यूपी सरकार दे रही कितने दिन की फ्री बस सेवा

Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी का तोहफा यूपी सरकार दे रही कितने दिन की फ्री बस सेवा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2025

Rakshabandhan free bus service: रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर माताओं और...

PM Kisan Yojana:रक्षाबंधन से पहले अन्नदाताओं को 20वीं किस्त का तोहफा जानिए कब कहां से होगी जारी

PM Kisan Yojana:रक्षाबंधन से पहले अन्नदाताओं को 20वीं किस्त का तोहफा जानिए कब कहां से होगी जारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2025

PM Kisan 20th Installment Will Be Released on 2nd August:देश के करोड़ों किसानों को रक्षाबंधन से पहले एक बड़ी सौगात...

New Government Schemes for Senior Citizens in 2025

क्या है सीनियर सिटिज़न सेविंग्स स्कीम जो बुजुर्गों की सेहत,सम्मान और सुविधा का रखे ध्यान

by SYED BUSHRA
जून 24, 2025

New Government Schemes for Senior Citizens in 2025 वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक जीवन को ध्यान में...

Next Post
Keyboard पर F और J बटन पर उभरी हुई लाइन क्यों होती है क्या यह सिर्फ डिजाइन है या टाइपिंग को आसान बनाने की कोई ट्रिक

Keyboard पर F और J बटन पर उभरी हुई लाइन क्यों होती है क्या यह सिर्फ डिजाइन है या टाइपिंग को आसान बनाने की कोई ट्रिक

CM Yogi

कल्कि मंदिर की परिक्रमा में दौड़ेगा विकास का रथ: योगी सरकार ने संभल के धार्मिक स्थलों के लिए मंजूर किए 7 करोड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In