Saturday, November 21, 2026 4:28 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Mobile Number Privacy Rules: मॉल और रिटेल स्टोर पर नम्बर देना अब जरूरी नहीं सरकार ने प्राइवेसी को लेकर बनाए कौन से नए नियम

Mobile Number Privacy Rules: मॉल और रिटेल स्टोर पर नम्बर देना अब जरूरी नहीं सरकार ने प्राइवेसी को लेकर बनाए कौन से नए नियम

सरकार जल्द ही नए डेटा प्रोटेक्शन नियम लागू करने जा रही है। इनके तहत रिटेल स्टोर और सोसाइटी विज़िटर सिस्टम ग्राहकों से जबरन मोबाइल नंबर नहीं ले पाएंगे। ग्राहकों की प्राइवेसी और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

by SYED BUSHRA
27/08/2025

Mobile Number New Privacy Rules: अक्सर ऐसा होता है कि आप किसी मॉल या अपने आस-पड़ोस के Multibrand Store में खरीदारी करने जाते हैं। बिलिंग के समय कैशियर आपसे मोबाइल नंबर मांगता है। वजह बताई जाती है कि इसी पर आपका बिल भेजा जाएगा या फिर आपको किसी लॉयल्टी प्रोग्राम से जोड़ने के लिए यह नंबर जरूरी है। लेकिन इस प्रक्रिया में सबसे बड़ा खतरा है आपके मोबाइल नंबर के लीक होने का। अब सरकार नए नियम लागू करने जा रही है, जिसके बाद कोई भी स्टोर जबरन आपका मोबाइल नंबर नहीं ले पाएगा।

क्या बदलेगा नया नियम

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जल्द ही डेटा सुरक्षा से जुड़े नए नियम लागू होंगे। ये नियम डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के तहत होंगे। इसके बाद बड़े रिटेल स्टोर या मॉल्स के लिए ग्राहकों से जबरदस्ती मोबाइल नंबर लेना मुश्किल हो जाएगा। सरकार का कहना है कि यह सीधे-सीधे लोगों की प्राइवेसी से जुड़ा मामला है।

ग्राहकों को पूरी जानकारी देनी होगी

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ फर्म एंड एस पार्टनर्स के एस. चंद्रशेखर के अनुसार, स्टोर छोटे-छोटे बदलाव करके भी प्राइवेसी बचा सकते हैं। जैसे ग्राहकों से नंबर जोर से बोलने के बजाय कीपैड पर खुद एंट्री करवाना। उन्होंने बताया कि कानून साफ कहता है। ग्राहकों को यह जानकारी देना जरूरी होगा कि उनका डेटा क्यों लिया जा रहा है, कितने समय तक रखा जाएगा और कब हटाया जाएगा। अब ‘इंप्लाइड कंसेंट’ नहीं चलेगा, हर सहमति एक्सप्लिसिट यानी स्पष्ट रूप से लेनी होगी।

RELATED NEWS

No Content Available

नए नियमों में क्या होगा मना

नए नियम लागू होने के बाद कोई भी कंपनी या स्टोर मोबाइल नंबर न देने पर ग्राहक को सेवा देने से इनकार नहीं कर सकेगा। हां, कुछ मामलों में मोबाइल नंबर देना जरूरी रहेगा जैसे मोबाइल रिचार्ज या डिजी यात्रा वेरिफिकेशन के लिए। बाकी मामलों में ग्राहकों को विकल्प देना होगा। जैसे ईमेल से बिल भेजना या प्रिंटेड कॉपी देना।

विज़िटर मैनेजमेंट सिस्टम को भी साफ करना होगा कि मोबाइल नंबर क्यों लिया जा रहा है और यह भरोसा देना होगा कि यह जानकारी न तो दोबारा इस्तेमाल होगी और न किसी थर्ड पार्टी को बेची जाएगी।

कहां-कहां लागू होंगे नियम

ये नियम सिर्फ मॉल और बड़े रिटेल स्टोर्स तक सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि हाउसिंग सोसाइटी और विज़िटर मैनेजमेंट सिस्टम पर भी लागू होंगे। फिलहाल इन जगहों पर आने वाले विज़िटर्स से मोबाइल नंबर मांगा जाता है। नए कानून के बाद इन्हें सुरक्षित और पारदर्शी तरीके अपनाने होंगे।

सरकार का मकसद साफ है। ग्राहकों की निजता की रक्षा करना और उनके मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना। नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और सुरक्षा मिलेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post

Government introduces new rules for public university admission

No Helmet No Fuel Campaign in Uttar Pradesh

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश में नई पहल,सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय, कब से कब तक चलेगा यह अभियान

Rojgar Mahakumbh Lucknow job fair employment opportunities

Rojgar Mahakumbh: दूसरे दिन भी हजारों युवाओं को मिली नौकरी,अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी ऑफर लेटर दिए

POPULAR POST

Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

November 14, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

November 21, 2026
Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों,  क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों, क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

November 15, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India