Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

इस मदर्स डे प्यार भरे गिफ्ट्स के साथ मां को दें तंदुरुस्ती का तोहफा जानिए कौन से कराएं टेस्ट

इस मदर्स डे मां को प्यार भरे फूलों के साथ हेल्थ चेकअप का तोहफा दें। बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, किडनी और लिवर की जांच करवा कर उनका ध्यान रखें।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 8, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mother’s Day Special: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन मां के बिना शर्त प्यार, त्याग और देखभाल के लिए खास होता है। आमतौर पर बच्चे इस दिन को खास बनाने के लिए महंगे गिफ्ट्स देते हैं या रेस्तरां में डिनर का प्लान बनाते हैं, लेकिन इस बार आप अपनी मां को कुछ अलग और जरूरी तोहफा दे सकते हैं। उनकी सेहत का ख्याल।

उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में अगर हम समय रहते कुछ जरूरी टेस्ट करवा लें, तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

RELATED POSTS

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

July 3, 2025
क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

July 2, 2025

बीपी और कोलेस्ट्रॉल टेस्ट है जरूरी

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां का ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल टेस्ट जरूर करवाएं। ये एक छोटा-सा कदम उनकी लंबी और हेल्दी लाइफ की तरफ होगा।

ब्लड टेस्ट और डायबिटीज की जांच

सीबीसी यानी कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट से शरीर में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स की जानकारी मिलती है। इससे खून से जुड़ी किसी बीमारी का पता चल सकता है। वहीं, 40 की उम्र के बाद डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड शुगर टेस्ट भी जरूर करवाएं, ताकि समय रहते उसका इलाज किया जा सके।

किडनी की जांच भी जरूरी

आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से किडनी से जुड़ी परेशानियां आम हो गई हैं। केएफटी यानी किडनी फंक्शन टेस्ट से किडनी की हालत के बारे में पता चल सकता है। इस टेस्ट के जरिए ये जाना जा सकता है कि किडनी ठीक से काम कर रही है या नहीं।

लिवर की सेहत का रखें ख्याल

भारत में तेजी से बढ़ रहे फैटी लिवर के मामलों को देखते हुए लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) करवाना भी जरूरी हो गया है। खासकर 40 की उम्र के बाद यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। एलएफटी टेस्ट से यह पता लगाया जा सकता है कि लिवर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।

Disclaimer यह जानकारी केवल आपको जागरूक करने के लिए दी गई है। किसी भी जांच या दवा से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags: health awarenessMothers Day Special
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

by SYED BUSHRA
July 3, 2025

Choose the Right Doctor at the Right time: डॉक्टर जो हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं और जरूरत पड़ने पर...

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

by SYED BUSHRA
July 2, 2025

Shefali Jariwala Death: फिट नजर आने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ की अचानक मौत ने सबको चौंकाया दिया। शेफाली जरीवाला का...

Vertigo symptoms and causes in daily life

Health news :सर जब चकराए या दिल बैठा जाए तो हो जाएं सावधान! कहीं यह वर्टिगो तो नहीं

by SYED BUSHRA
June 4, 2025

Vertigo symptoms and causes in daily life : अगर आप जब भी कुर्सी से उठते हैं, बैठते हैं या लेटने...

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

by Sadaf Farooqui
June 3, 2025

Cold vs Coronavirus Symptoms: आजकल जैसे ही हल्की सर्दी, गला खराब या खांसी होती है, हमारे मन में तुरंत कोरोना...

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

by Sadaf Farooqui
May 31, 2025

World No Tobacco Day 2025:  हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों...

Next Post
deepika padukone opens up about motherhood and daughter dua in latest interview

Bollywood News : किसने इंटरव्यू में कही दिल छूने वाली बातें जानिए बेटी के नाम से लेकर पति के सपोर्ट तक की कहानी

Operation Sindoor

Operation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान पर किया चौतरफा हमला.. भारत ने दागी मिसाइलें, कराची में नौसेना की स्ट्राइक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version