Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Heart Health: क्या Genetic heart risk को जड़ से खत्म कर पाएगी ये ‘गेम-चेंजर’ दवा ? जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

नई दवा लेपोडिसिरन आनुवांशिक रूप से बढ़े लिपोप्रोटीन(ए) को कम करने में कारगर मानी जा रही है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है

by Sadaf Farooqui
April 21, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Heart Health: दिल से जुड़ी बीमारियां दुनियाभर में जान का खतरा बन चुकी हैं। भारत में तो हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं के चलते जान गंवा देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर एक लाख लोगों में करीब 272 की मौत दिल की बीमारी से होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और समय पर चेकअप ना कराना। अब इस चिंता के बीच एक बड़ी खुशखबरी आई है। वैज्ञानिकों ने एक नई दवा खोजी है जिसका नाम है लेपोडिसिरन (Lepodisiran)। ये दवा शरीर में मौजूद लिपोप्रोटीन(ए) को कम करने में कारगर साबित हो रही है। लिपोप्रोटीन वो तत्व होता है जो खून में कोलेस्ट्रॉल और फैट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा दिल की नसों को जाम कर सकती है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती है।

लिपोप्रोटीन(ए) क्यों है खतरनाक

कई लोगों को ये नहीं पता होता कि उनके शरीर में लिपोप्रोटीन(ए) की मात्रा ज्यादा है। ये समस्या जेनेटिक यानी आनुवंशिक होती है और इसका इलाज सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से नहीं हो सकता। यही वजह है कि अब तक इसकी कोई खास दवा नहीं थी। लेपोडिसिरन दवा इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकती है। यह दवा उन जीन को दबा देती है जो लिपोप्रोटीन को बढ़ाते हैं। यानी, अब ये मुमकिन है कि जो खतरा आपको विरासत में मिला है, उससे भी राहत मिल सके।

RELATED NEWS

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

June 11, 2026
Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

June 10, 2026

स्टडी में मिले जबरदस्त नतीजे

अर्जेंटीना, चीन, जापान और कई दूसरे देशों में इस दवा का क्लीनिकल ट्रायल हुआ। जिन्हें यह दवा दी गई, उनमें छह महीने के भीतर लिपोप्रोटीन(ए) का स्तर 100% तक कम हो गया। वहीं जिन लोगों को सिर्फ प्लेसबो यानी नकली दवा दी गई, उनमें ऐसा कोई असर नहीं दिखा। इस शोध को ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित किया गया है और हृदय रोग विशेषज्ञ इस खोज को एक गेम चेंजर मान रहे हैं।

अब क्या करना चाहिए?

डॉक्टरों का सुझाव है कि सभी को समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना चाहिए। अगर फैमिली हिस्ट्री में किसी को हार्ट प्रॉब्लम रही है, तो लिपोप्रोटीन(ए) की जांच जरूर करवाएं। शुरुआत में ही इस लेवल को जानकर दवा या जीवनशैली से उसे कंट्रोल करना आसान होगा।

Disclaimer:यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र है न्यूज1इंडिया इसकी सटीकता की पुष्टि नहीं करता कृपया इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है

Tags: Health Newsheart care
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
June 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Black Fever: उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर...

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Health Awareness: क्या पतले लोगों को भी हो सकता है फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Health Awareness: कई लोग बाहर से बिल्कुल दुबले-पतले और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि...

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

water intake and kidney health tips

Healthy Kidneys tips: क्या कम पानी पीने से बिगड़ जाती है किडनी की सेहत, इसको हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पिएं

by SYED BUSHRA
August 9, 2025

Kidneys health news:हमारी किडनी शरीर का वो जरूरी अंग है, जो शरीर से खराब चीज़ों और ज़हरीले टॉक्सिन्स को बाहर...

Next Post
CBSE Board Result 2025: कब आएंगे 10वीं ,12वीं के नतीजे, जानिए तारीख, वेबसाइट्स और चेक करने का तरीका

CBSE Board Result 2025: कब आएंगे 10वीं ,12वीं के नतीजे, जानिए तारीख, वेबसाइट्स और चेक करने का तरीका

Desi Ghee Benefits: पेट , बालों, दिमाग का रखता है खास ख्याल, क्या है यह जिसको आयुर्वेद ने बताया अमृत समान

Desi Ghee Benefits: पेट , बालों, दिमाग का रखता है खास ख्याल, क्या है यह जिसको आयुर्वेद ने बताया अमृत समान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist