• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 29, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Uncategorized

बेहतर जीवन की चाह में जीवन पर बन आयी, Yamen में Kerala की नर्स को सज़ा ए मौत, क्या हैं कोई बचने का रास्ता

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में एक नागरिक की हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी दी जानी है। परिवार और मानवाधिकार कार्यकर्ता उनकी सजा माफ कराने के लिए ब्लड मनी के जरिए प्रयास कर रहे हैं।

by SYED BUSHRA
July 9, 2025
in Uncategorized
0
Nimisha Priya Yemen Case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nurse Nimisha Priya Case in Yemen : केरल की रहने वाली और पेशे से नर्स निमिषा प्रिया इन दिनों यमन की जेल में बंद हैं और उन्हें 16 जुलाई को फांसी देने का आदेश सुनाया गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता सैमुअल जेरोम के मुताबिक, यमन की जेल के अधिकारियों ने खुद निमिषा और उनकी मां प्रेमा कुमारी को इसकी जानकारी दे दी है।

सैमुअल जेरोम, जिन्हें प्रेमा कुमारी ने पावर ऑफ अटॉर्नी दी है, का कहना है कि यमन के जेल चेयरमैन से उन्हें कॉल के जरिए यह जानकारी मिली कि फांसी का आदेश पास हो चुका है।

Related posts

Delhi CM Attack हमले की साजिश का पर्दाफाश, आखिर चाकू लाने का मकसद क्या था  सतर्कता से टला जानलेवा हमला

Delhi CM Attack हमले की साजिश का पर्दाफाश, आखिर चाकू लाने का मकसद क्या था सतर्कता से टला जानलेवा हमला

August 26, 2025
Fossil Found in Jaisalmer: क्या जुरासिक युग का हिस्सा था जैसलमेर, क्या कभी पानी से भरा था थार का रेगिस्तान

Fossil Found in Jaisalmer: क्या जुरासिक युग का हिस्सा था जैसलमेर, क्या कभी पानी से भरा था थार का रेगिस्तान

August 26, 2025

क्या अभी बच सकती है निमिषा की जान?

जेरोम का कहना है कि अभी बातचीत के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। यमनी नागरिक के परिवार से ब्लड मनी (मुआवजा राशि) को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब तक कोई सहमति नहीं बनी। सूत्रों के अनुसार, यमन के मृतक नागरिक के परिवार को 10 लाख डॉलर देने की पेशकश की गई थी, और इसके लिए भारत में स्पॉन्सर के जरिए पैसे जुटाने की कोशिश भी जारी है। अगर परिवार मान जाए तो निमिषा की सजा माफ हो सकती है। भारत सरकार भी इस मामले में हस्तक्षेप कर सकती है।

कौन हैं निमिषा प्रिया?

निमिषा प्रिया केरल के एक साधारण परिवार से आती हैं। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 2011 में बेहतर जिंदगी की तलाश में यमन चली गईं। वहां उन्होंने शुरुआत में कई अस्पतालों में काम किया और बाद में अपना खुद का क्लिनिक खोलने का सपना देखा। 2014 में उनकी मुलाकात यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी से हुई। महदी ने उन्हें क्लिनिक खोलने में मदद का वादा किया। यमन के कानून के मुताबिक विदेशी नागरिक को बिजनेस शुरू करने के लिए किसी स्थानीय नागरिक के साथ साझेदारी करनी होती है। 2015 में दोनों ने मिलकर क्लिनिक शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए।

विवाद कैसे पहुंचा हत्या तक?

निमिषा ने महदी पर शोषण और बदसलूकी का आरोप लगाया। बताया जाता है कि महदी ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया ताकि वह यमन छोड़कर न जा सकें। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन महदी को कुछ ही समय में रिहा कर दिया गया।

2017 में मामला और बिगड़ गया। भारत लौटने के लिए बेताब निमिषा ने एक स्थानीय जेल वार्डन की सलाह पर महदी को बेहोश करने के लिए उसे सेडेटिव्स का इंजेक्शन दिया। लेकिन गलती से डोज ज्यादा हो गई और महदी की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने हत्या का दोषी ठहराया।

मां कर रहीं हैं आखिरी कोशिश

निमिषा की मां प्रेमा कुमारी इस साल यमन की राजधानी सना गई थीं ताकि मृतक के परिवार से मिलकर सजा माफ कराने और ब्लड मनी पर सहमति के लिए बातचीत कर सकें। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

Tags: Indian Nurse Case UpdateNimisha Priya Yemen News
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Bihar Bandh में गरजा महागठबंधन: राहुल-तेजस्वी की अगुवाई में मार्च, रेल-पटरियों पर विरोध, आमजन बेहाल

Next Post

चीन-पाक हुआ बेनकाब, डसॉल्ट एविएशन और indian army ने पाकिस्तान के किस दावें को किया ख़ारिज

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Operation Sindoor 2025

चीन-पाक हुआ बेनकाब, डसॉल्ट एविएशन और indian army ने पाकिस्तान के किस दावें को किया ख़ारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

August 28, 2025
UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

August 28, 2025
UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

August 28, 2025
Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

August 28, 2025
Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version