रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

भारतीय रेलवे 1 जुलाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती करने जा रही है। नए नियमों के तहत न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित सेवाएं देने के लिए समय-समय पर नियमों में बदलाव करती रहती है। इसी कड़ी में रेलवे ने 1 जुलाई से एक बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब ट्रेन में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा जुर्माना देना होगा। सरकार ने ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026’ के तहत यह बदलाव किया है। इसके अनुसार रेलवे से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन किया गया है, जो 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे।

बिना टिकट यात्रा पर बढ़ा जुर्माना

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद यदि कोई यात्री बिना वैध टिकट या फर्जी तरीके से यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उससे कम से कम 500 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। अभी तक ऐसे मामलों में न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाता था। यानी अब यह राशि दोगुनी हो जाएगी।

RELATED NEWS

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सितम्बर 10, 2026
Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026

धारा 138 में भी किया गया संशोधन

रेलवे अधिनियम की धारा 138 के तहत भी यही नियम लागू होगा। यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है या फिर अपने टिकट में दर्ज स्टेशन से आगे की यात्रा करता पाया जाता है, तो उसे भी कम से कम 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि धारा 137 और 138 के अन्य प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल न्यूनतम जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है।

क्यों बढ़ाई गई जुर्माने की रकम?

रेलवे का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित करना और रेलवे के राजस्व की सुरक्षा करना है। कई बार लोग बिना टिकट यात्रा कर लेते हैं, जिससे रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। बढ़े हुए जुर्माने से ऐसे मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

उदाहरण से समझिए नया नियम

मान लीजिए कोई यात्री प्रयागराज से वाराणसी तक बिना टिकट यात्रा कर रहा है। इस यात्रा का किराया 200 रुपये है। यदि जांच के दौरान टीटीई उसे बिना टिकट पकड़ लेता है, तो उसे यात्रा का पूरा किराया चुकाना होगा। इसके अलावा 500 रुपये का न्यूनतम जुर्माना भी देना पड़ेगा। यानी उस यात्री को कुल 700 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले इसी स्थिति में कुल राशि 450 रुपये होती थी, क्योंकि जुर्माना केवल 250 रुपये था। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि बढ़ा हुआ जुर्माना यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले वैध टिकट लेना और निर्धारित नियमों का पालन करना पहले से अधिक जरूरी हो गया है।

Tags: Indian RailwaysRailway New Rules
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम...

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Next Post
Delhi Traffic Relief Plan: दिल्ली को मिलेगी जाम से राहत, तीन बड़े हाईवे होंगे सिग्नल-फ्री, फ्लाईओवर और अंडरपास करेंगे सफर आसान

Delhi Traffic Relief Plan: दिल्ली को मिलेगी जाम से राहत, तीन बड़े हाईवे होंगे सिग्नल-फ्री, फ्लाईओवर और अंडरपास करेंगे सफर आसान

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In