Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

5 नहीं तो 50 निकला सिर्फ एक जुमला, किस पर लगा जुर्माना, मिला ग्राहकों को पैसे लौटाने का आदेश

रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापन चलाने के कारण CCPA ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी को प्रभावित ग्राहकों को नकद पैसा लौटाने और सभी गलत विज्ञापन तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है।

by SYED BUSHRA
August 22, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Rapido Fine News:राइड-हेलिंग सेवा देने वाली कंपनी रैपिडो पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। आरोप है कि रैपिडो ने अपने विज्ञापनों में ऐसे वादे किए जो असल में पूरे नहीं किए गए।

गलत दावे और विज्ञापन

अथॉरिटी ने जांच में पाया कि रैपिडो ने अपने विज्ञापनों में यह दावा किया था कि ग्राहकों को “गारंटीड ऑटो” या फिर “5 मिनट में ऑटो नहीं तो 50 रुपये” मिलेंगे। लेकिन जब ग्राहक इस योजना का फायदा लेने गए, तो उन्हें नकद पैसे वापस करने के बजाय “रैपिडो कॉइन” दिए गए।

RELATED NEWS

No Content Available

रैपिडो कॉइन की सच्चाई

ये कॉइन असली कैश की तरह काम नहीं करते थे। इनका इस्तेमाल सिर्फ बाइक राइड में किया जा सकता था। इनकी वैधता केवल 7 दिन की थी और इन पर कई तरह की पाबंदियां भी लगी हुई थीं। इसका मतलब यह हुआ कि ग्राहक असल पैसे पाने के बजाय मजबूरी में दोबारा रैपिडो की सेवा लेने पर मजबूर थे।

लंबे समय तक चला भ्रामक प्रचार

डेटा से पता चला है कि ये विज्ञापन करीब 548 दिनों तक यानी लगभग डेढ़ साल चलते रहे। ये विज्ञापन 120 से ज्यादा शहरों और कई भाषाओं में चलाए गए। इतने लंबे समय तक लगातार इस प्रचार ने बड़ी संख्या में ग्राहकों को प्रभावित किया।

1200 से ज्यादा शिकायतें

जून 2024 से जुलाई 2025 के बीच रैपिडो के खिलाफ 1200 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से करीब आधी शिकायतें अब तक हल नहीं हो सकी हैं। इन शिकायतों में ज्यादा पैसा वसूलने, रिफंड में देरी, ड्राइवर के व्यवहार और कैशबैक वादे पूरे न करने जैसी बातें शामिल थीं।

CCPA का सख्त आदेश

CCPA ने रैपिडो को साफ निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत ऐसे सभी भ्रामक विज्ञापनों को बंद करे। इसके अलावा, जिन ग्राहकों से गलत तरीके से पैसे वसूले गए हैं, उन्हें पूरे 50 रुपये नकद लौटाए जाएं। कंपनी को आदेश मानने और पूरी रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

डिजिटल विज्ञापनों पर बढ़ती निगरानी

यह मामला साफ दिखाता है कि भारत में अब डिजिटल सेवाओं और विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कंपनियों को यह समझना होगा कि झूठे या अधूरे वादों से ग्राहकों को धोखा देने पर अब तुरंत कार्रवाई होगी।

Tags: Consumer protectionDigital ads news
Share199Tweet125Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Supreme Court

Supreme Court: नसबंदी-टीकाकरण के बाद आवारा कुत्ते वापस छोड़े जाएंगे, हर इलाके में तय होगी खाना खिलाने की जगह

Lucknow

क्रूरता की हद: Lucknow में 3 युवकों ने कुत्ते को बाइक से बांधकर कई किमी दौड़ाया, VIDEO वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist