Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips : स्टाइल के चक्कर में सेहत न करें खिलवाड़ जानिए हाई हील्स पहनने से पैरों पर क्या पड़ता है असर

रोजाना हाई हील्स पहनना शरीर के कई हिस्सों पर गलत असर डाल सकता है। अगर स्टाइल के साथ सेहत भी चाहिए तो हील्स पहनने में संतुलन बनाना जरूरी है, वरना नुकसान तय है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 12, 2025
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Side Effects of Wearing High Heels कई लड़कियां या महिलाएं स्टाइलिश दिखने के लिए ड्रेसेस के साथ हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। उनका मानना होता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और लुक भी बेहतर दिखता है। खास मौकों जैसे पार्टियों, शादी या किसी इवेंट में हील्स पहनना तो ठीक है, लेकिन अगर आप रोजाना लंबे समय तक हील्स पहनती हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

दरअसल, हील्स पहनने से शरीर का बैलेंस बदल जाता है और कुछ हिस्सों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।

RELATED POSTS

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

May 23, 2025

क्या होता है रोज हील्स पहनने से नुकसान?

मसल्स में दर्द और सूजन

हील्स पहनने से आपके शरीर का भार पैरों के कुछ हिस्सों पर ज्यादा आ जाता है, जिससे टखनों, पिंडलियों, घुटनों और पीठ पर तनाव बढ़ता है। इसका असर मांसपेशियों पर पड़ता है, जिससे खिंचाव, दर्द, सूजन और जकड़न हो सकती है।

पोस्चर हो सकता है खराब

अगर आप रोजाना हील्स पहनती हैं और घंटों तक चलती-फिरती रहती हैं, तो आपकी रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। इससे पीठ झुक सकती है और आपकी बॉडी की शेप भी बिगड़ सकती है, जिससे लंबे समय में कमर दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

कॉर्न्स और छाले बन सकते हैं

अधिकतर हील्स तंग और फिटिंग वाली होती हैं। इन्हें पहनने पर पैरों की उंगलियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे तलवों और उंगलियों में रगड़ से छाले, सख्त त्वचा (कॉर्न्स) और जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

हड्डियों पर असर

लंबे समय तक हील्स पहनने से हड्डियों के जोड़ों में बदलाव आ सकता है। इससे चलने में तकलीफ हो सकती है और फ्यूचर में डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।

कैसे रखें ध्यान?

रोज हील्स पहनने से बचें।

सिर्फ खास मौकों पर ही हील्स का इस्तेमाल करें।

अगर प्रोफेशनल ड्रेस कोड में हील्स जरूरी है तो कम ऊंचाई वाली या चौड़ी हील्स पहनें।

दिन में एक बार पैरों को गर्म पानी में भिगोएं, मसाज करें।

नियमित रूप से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें, ताकि मांसपेशियों में लचीलापन बना रहे।

Tags: high heelswomen's health
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

by SYED BUSHRA
May 23, 2025

Importance and Right Way of Applying Sindoor : सिंदूर का नाम आते ही सबसे पहले एक विवाहित स्त्री की छवि...

Next Post
Kushinagar

17 बेटियों का नाम 'सिंदूर' रखा, क्या ये है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की अनोखी श्रद्धांजलि ?

Virat Anushka

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद विदेश रवाना हुआ पावर कपल, विराट अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version