मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Stomach Cancer : 2008 से 2017 के बीच जन्मे लोगों लिए आई डराने वाली ख़बर, रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा

दुनियाभर में पेट के कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। चीन और भारत में सबसे ज्यादा असर दिखेगा। हेलिकोबैक्टर पायलोरी बैक्टीरिया इसका मुख्य कारण है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Stomach Cancer May Rises: दुनियाभर में पेट के कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने का खतरा दिख रहा है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, 2008 से 2017 के बीच जन्म लेने वाले करीब 1.5 करोड़ लोगों को अपने जीवनकाल में कभी-न-कभी पेट का कैंसर होने का खतरा रहेगा। सबसे ज्यादा मामले एशियाई देशों में देखने को मिल सकते हैं और इनमें भी भारत और चीन सबसे आगे रहेंगे।

WHO की रिपोर्ट में सामने आया डरावना आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कैंसर एजेंसी इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन ग्लोबोकैन 2022 के डेटा के आधार पर किया है। 185 देशों के कैंसर डेटा और संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या आंकड़ों का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाया गया है। रिसर्च ‘नेचर मेडिसिन’ नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो एशिया में पेट के कैंसर के दो-तिहाई से भी ज्यादा मामले सामने आएंगे।

RELATED NEWS

Blue Veins on Legs

Blue Veins: पैरों-जांघों पर उभरी नीली नसों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, किस बड़ी बीमारी का है संकेत

अगस्त 25, 2026
Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

जुलाई 13, 2026

भारत और चीन में 65 लाख से ज्यादा नए मरीज

अध्ययन के अनुसार, एशिया में कुल 1.6 करोड़ पेट के कैंसर के नए मामले सामने आ सकते हैं। इनमें अकेले भारत और चीन में करीब 65 लाख केस होंगे। भारत में इसका अनुमानित आंकड़ा 16 लाख 57 हजार 670 तक पहुंच सकता है। अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में जहां अभी कैंसर के मामले कम हैं, वहां भी भविष्य में छह गुना तक मामले बढ़ सकते हैं।

हेलिकोबैक्टर पायलोरी है सबसे बड़ा कारण

शोधकर्ताओं के मुताबिक, पेट के कैंसर के 76 प्रतिशत मामलों के पीछे हेलिकोबैक्टर पायलोरी नाम का बैक्टीरिया जिम्मेदार होता है। यह बैक्टीरिया लंबे समय तक पेट में रहने पर कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। यह बीमारी दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों के बड़े कारणों में से एक है।

कैसे रोका जा सकता है पेट का कैंसर?

विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर समय रहते जनसंख्या स्तर पर स्क्रीनिंग (जांच) शुरू कर दी जाए और इस बैक्टीरिया का इलाज किया जाए, तो आने वाले समय में पेट के कैंसर के मामलों को 75 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है। फिलहाल, युवा और बुजुर्ग दोनों में पेट के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे हाल के वर्षों में इस बीमारी को रोकने के किए गए प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

समय रहते जागरूकता जरूरी

शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर सरकारें और स्वास्थ्य संस्थाएं इस दिशा में जागरूकता बढ़ाएं और पेट के कैंसर की शुरुआती जांच के उपाय अपनाएं तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। खासतौर से भारत और चीन जैसे देशों में जहां आबादी भी ज्यादा है और इस बीमारी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Tags: cancer researchHealth News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Blue Veins on Legs

Blue Veins: पैरों-जांघों पर उभरी नीली नसों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, किस बड़ी बीमारी का है संकेत

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

What Blue Veins May Mean: पैरों या जांघों की त्वचा पर मकड़ी के जाले जैसी नीली और उभरी नसें अक्सर...

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Parkinson's Disease: पार्किंसन रोग (Parkinson's Disease) एक प्रगतिशील न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की उन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है...

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो  न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

Covid-19 Symptoms: देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया...

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Cough Syrup Rules India: भारत में अब कफ सिरप और अन्य सिरप बेस्ड दवाओं की बिक्री को लेकर बड़े बदलाव...

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Next Post
UP CM

UP In SDG Index: प्रदेश की SDG में ऐतिहासिक छलांग: 29वें से 18वें स्थान पर पहुंचा प्रदेश

CM Yogi

"ऐसी सजा देंगे कि मिसाल बन जाएगी!" छांगुर बाबा पर सामने आया सीएम योगी का पहला बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In