Wednesday, November 25, 2026 4:54 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Summar Hacks: क्या तेज़ गर्मी से आपके मिजाज़ में भी आ रहा है चिड़चिड़ापन ? तो इसको दूर करने के लिए अपनाए यह आसान तरीके

Summar Hacks: क्या तेज़ गर्मी से आपके मिजाज़ में भी आ रहा है चिड़चिड़ापन ? तो इसको दूर करने के लिए अपनाए यह आसान तरीके

गर्मी के मौसम में हल्का खाना, ज्यादा पानी, आरामदायक कपड़े और अच्छी नींद जैसे आसान बदलावों से आप खुद को टेंशन फ्री और एनर्जेटिक रख सकते हैं।

by Sadaf Farooqui
05/05/2025

Summar Hacks: गर्मियों का मौसम अक्सर अपने साथ पसीना, चिड़चिड़ापन और थकान लेकर आता है। लेकिन अगर आप अपनी रोज़मर्रा की आदतों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लें, तो इस सीज़न को भी आराम से और खुशी के साथ बिताया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय जो आपको गर्मियों में भी तरोताज़ा और बेफिक्र रख सकते हैं।

पानी की कमी न होने दें

गर्मी में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन सबसे आम परेशानी है। इससे सिर दर्द, चक्कर आना और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। नारियल पानी, छाछ और ताज़े फलों के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल करें। चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजों से दूरी बनाएं क्योंकि ये शरीर को और ज्यादा सुखा देती हैं।

सही कपड़ों का चुनाव करें

गर्मी में ऐसे कपड़े पहनें जो आपकी त्वचा को सांस लेने दें। कॉटन और लिनन जैसे हल्के फैब्रिक अच्छे होते हैं जो पसीना जल्दी सोख लेते हैं। टाइट कपड़ों की बजाय ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें। सफेद और हल्के रंग ज्यादा बेहतर होते हैं क्योंकि ये धूप को कम महसूस होने देते हैं। सिंथेटिक कपड़े पहनने से स्किन प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए इन्हें अवॉइड करें।

RELATED NEWS

Heatwave गर्मी में हीटवेव से कैसे बचें ,बेहोशी या चक्कर आने पर क्या करें क्या नहीं जानिए आसान शब्दों में

Heatwave गर्मी में हीटवेव से कैसे बचें ,बेहोशी या चक्कर आने पर क्या करें क्या नहीं जानिए आसान शब्दों में

May 19, 2025

धूप से खुद को बचाएं

बाहर निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन (कम से कम SPF 30) ज़रूर लगाएं। धूप में चश्मा, हैट या स्कार्फ पहनें। दोपहर 10 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें क्योंकि उस समय सूरज की किरणें सबसे ज्यादा हानिकारक होती हैं। ज़रूरत पड़ने पर छाते का इस्तेमाल करें।

दिमाग और शरीर को दें आराम

गर्मियों में मूड को फ्रेश और स्ट्रेस फ्री रखने के लिए योग, मेडिटेशन या मॉर्निंग वॉक जैसी हल्की एक्टिविटीज़ करें। 15-20 मिनट की झपकी से भी दिनभर की थकान दूर की जा सकती है। म्यूजिक सुनना, गार्डनिंग करना या कुछ क्रिएटिव करना भी अच्छा महसूस कराता है।

नींद पूरी लेना ज़रूरी है

गर्मी में अच्छी नींद के लिए ठंडी और हवादार जगह पर सोएं। सोने से पहले फोन या स्क्रीन से दूरी बनाएं ताकि नींद डिस्टर्ब न हो। रोज़ कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूरी है ताकि शरीर आराम कर सके और आप फ्रेश महसूस करें।

Related Posts

Heatwave गर्मी में हीटवेव से कैसे बचें ,बेहोशी या चक्कर आने पर क्या करें क्या नहीं जानिए आसान शब्दों में

Heatwave गर्मी में हीटवेव से कैसे बचें ,बेहोशी या चक्कर आने पर क्या करें क्या नहीं जानिए आसान शब्दों में

May 19, 2025
Next Post
UP News : कानपुर अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ के चलते 6 लोगों की जिंदा चली चिता

UP News : कानपुर अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ के चलते 6 लोगों की जिंदा चली चिता

CJI Sanjiv Khanna

मुगलों का वंशज बताकर सुल्ताना बेगम ने मांगा लाल किला, CJI ने पूछा - फतेहपुर सीकरी और ताजमहल क्यों नहीं?

Sitare Zameen Par

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर रिलीज, 20 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

POPULAR POST

daily Horoscope

Horoscope Today: किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें आज का राशिफल और ज्योतिषीय उपाय

November 24, 2026
Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
Constitution Day: संविधान दिवस पर राजनीति गरमाई BJP, कांग्रेस और सपा, कौन क्या बड़ा दांव खेलने जा रहा है?

Constitution Day: संविधान दिवस पर राजनीति गरमाई BJP, कांग्रेस और सपा, कौन क्या बड़ा दांव खेलने जा रहा है?

November 24, 2026

LATEST

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India