शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi दंगों के आरोपी AIMIM के विधानसभा कैंडिडेट ,क्या आएंगे जेल से बाहर सुप्रीम कोर्ट में लगी जमानत याचिका

2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दी है। पुलिस ने गंभीर आरोपों का हवाला देते हुए विरोध जताया है। सुप्रीम कोर्ट 28 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगा और फैसला सुनाएगा।

by SYED BUSHRA
जनवरी 25, 2025
in Uncategorized
Tahir Hussain interim bail hearing
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi 24 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद और 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर 28 जनवरी को  Supreme Court में सुनवाई होगी। ताहिर हुसैन ने यह जमानत याचिका मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार करने के लिए दाखिल की है।

सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा

Supreme Court की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के मुताबिक, जस्टिस विक्रम नाथ, संजय करोल और संदीप मेहता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। ताहिर हुसैन पर 2020 के दिल्ली दंगों को भड़काने का गंभीर आरोप है। वह पिछले चार साल से जेल में हैं।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने उनकी याचिका पर अलग-अलग फैसले दिए थे। जस्टिस पंकज मिथल ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जबकि जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने ताहिर को अंतरिम जमानत देने की बात कही थी। इस विवाद के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को भेजा गया।

दिल्ली पुलिस का विरोध

Delhi  पुलिस ने ताहिर हुसैन की जमानत का विरोध करते हुए कहा है कि उन पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। पुलिस का कहना है कि अगर उन्हें जमानत दी गई, तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ना कोई मौलिक अधिकार नहीं है, और ताहिर अपना नामांकन तिहाड़ जेल से भी दाखिल कर सकते हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के मकसद से पैरोल पर जाने की अनुमति दी थी।

जमानत का सवाल और सुप्रीम कोर्ट का रुख

Supreme Court ने मंगलवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। कोर्ट ने पूछा कि अगर ताहिर हुसैन चार साल से जेल में हैं और नियमित जमानत के हकदार हो सकते हैं, तो उन्हें जमानत क्यों न दी जाए। जस्टिस अमानुल्लाह ने भी इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जेल में इतनी लंबी अवधि बिताने के बाद ताहिर को राहत क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

अब 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तय करेगा कि ताहिर हुसैन चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आ पाएंगे या नहीं।

Tags: interim bailSupreme CourtTahir Hussain
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post
MP Board 2025

MP Board 2025 : 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों में बदलाव, नई डेटशीट की गई जारी

Republic Day 2025

गणतंत्र दिवस पर कानों में पड़ेगी वीरता की गूंज, 942 जवानों को सम्मान दिए जाने का ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In