Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : सेहतमंद जिंदगी के लिए सावधानी जरूरी, बढ़ा सकती है कैंसर का ख़तरा आपके किचन की यह आम सी ये चीजें

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं। प्लास्टिक की बोतलें, एल्युमिनियम फॉयल, प्रोसेस्ड फूड और रिफाइंड ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल कैंसर सेल्स को बढ़ा सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 26, 2025
in Uncategorized
Kitchen Items That Cause Cancer
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kitchen Items that May Increase Cancer Risk-अगर हम एक सेहतमंद जिंदगी चाहते हैं, तो हमें अपने खानेपीने की आदतों का खास ख्याल रखना चाहिए। कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां गंभीर बीमारियों की वजह बन जाती हैं। इन्हीं में से एक है कैंसर, जिसे अक्सर सिगरेट और शराब से जोड़ा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में मौजूद कुछ चीजें भी कैंसर का कारण बन सकती हैं? आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में।

प्लास्टिक की बोतल और कंटेनर

अक्सर हम पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं और खाना रखने के लिए प्लास्टिक कंटेनर का। लेकिन यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासतौर पर जब गर्म खाना इन कंटेनरों में रखा जाता है, तो इनमें मौजूद केमिकल्स खाने में मिल जाते हैं, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कांच या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

RELATED POSTS

food color codes and symbols on Indian food packaging

Colored Dots on Food Packs : खाने के पैकेट के रंगीन निशान क्या हैं बताते, हरा,लाल,पीला या काला जानिए इन रंगों का मतलब

July 21, 2025
Difference between long and round bottle gourd

लंबी या गोल, कौन सी लौकी होती है ज़्यादा फायदेमंद और मज़ेदार ,जानिए दोनों में फ़र्क

July 14, 2025

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल

माइक्रोवेव में खाना गर्म करना आम बात हो गई है, लेकिन अगर आप इसमें प्लास्टिक या एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जब प्लास्टिक गर्म होती है, तो डायोक्सिन नामक केमिकल निकलता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। वहीं, एल्युमिनियम फॉयल के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो नर्वस सिस्टम पर बुरा असर डाल सकता है।

प्रोसेस्ड फूड से बढ़ता खतरा

आजकल पैकेट बंद खाने-पीने की चीजें हर घर में मिलती हैं। लेकिन इन प्रोसेस्ड फूड में आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर प्रोसेस्ड मीट में मौजूद नाइट्रेट और नाइट्राइड कोलन कैंसर की वजह बन सकते हैं। इसलिए ताजे और घर के बने खाने को प्राथमिकता दें।

रिफाइंड ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल

अधिकतर किचन में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बार-बार इसे गर्म करने से फ्री रेडिकल्स निकलते हैं, जो कैंसर को जन्म दे सकते हैं। हाइड्रोजेनेटेड ऑयल में ट्रांस फैट अधिक होता है, जिससे शरीर में सूजन और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोल्ड प्रेस्ड या ऑर्गेनिक तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है सेहतमंद रहने के लिए हमें इनसे बचाव करना जरूरी है।

Tags: Cancer Prevention Tipshealthy eatingKitchen Safety
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

food color codes and symbols on Indian food packaging

Colored Dots on Food Packs : खाने के पैकेट के रंगीन निशान क्या हैं बताते, हरा,लाल,पीला या काला जानिए इन रंगों का मतलब

by SYED BUSHRA
July 21, 2025

food color codes and symbols on Indian food packaging:भारत जैसे देश में हर व्यक्ति की खाने की पसंद अलग होती...

Difference between long and round bottle gourd

लंबी या गोल, कौन सी लौकी होती है ज़्यादा फायदेमंद और मज़ेदार ,जानिए दोनों में फ़र्क

by SYED BUSHRA
July 14, 2025

Difference between long and round bottle gourd: जब आप सब्जी की दुकान पर जाते हैं, तो अक्सर लौकी की दो...

stale food health risks

Health news : भूल कर भी ना खाएं यह चीज़ें बासी ,आपकी सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

by SYED BUSHRA
March 2, 2025

stale food health risks अच्छी सेहत के लिए ताज़ा बना खाना ही सबसे बेहतर होता है। बासी खाना स्वाद में...

Weight loss

Health tips: 28 किलो वजन घटाना था मुश्किल, लेकिन दीक्षा ने इन 5 स्टेप्स से किया आसान और मज़ेदार

by Ahmed Naseem
January 18, 2025

Health Tips: वजन कम करना आज कल लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है, खासकर अगर मेटाबॉलिज्म स्लो हो। लेकिन...

Stale Roti

Stale chapati: कौन सी रोटी है अधिक ताकतवर बासी या ताज़ी? जिसमें है कई बीमारियों का इलाज

by SYED BUSHRA
November 30, 2024

Benefits of baasi chapati : रोटी हमारी भारतीय डाइट का एक अहम हिस्सा है। बिना रोटी के हमारा खाना अधूरा...

Next Post
Meerut Encounter

मेरठ में एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी गुर्गा एनकाउंटर में ढेर

mhadev

Mahashivratri : हर साल तिल के बराबर बढ़ते हैं तिलभांडेश्वर महादेव, दर्शन से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का पुण्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version