बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Colored Dots on Food Packs : खाने के पैकेट के रंगीन निशान क्या हैं बताते, हरा,लाल,पीला या काला जानिए इन रंगों का मतलब

खाने-पीने की चीज़ों पर दिखने वाले रंगीन निशान सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि ये हमारी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं। हर रंग कुछ अलग बताता है। खासतौर पर काले निशान से सावधानी जरूरी है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2025
in Uncategorized
food color codes and symbols on Indian food packaging
Share on FacebookShare on Twitter

food color codes and symbols on Indian food packaging:भारत जैसे देश में हर व्यक्ति की खाने की पसंद अलग होती है। कोई पूरी तरह से शाकाहारी होता है, तो कोई मांसाहारी। कुछ लोग सिर्फ अंडा खाते हैं, जबकि कुछ Vegan यानी पूरी तरह से प्लांट-बेस्ड डाइट पर होते हैं।मतलब न दूध, न घी, न अंडा, बस पौधों से बनी चीज़ें। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो गया है कि जो भी चीज हम खा रहे हैं, उसके बारे में हमें सही जानकारी हो। इसके लिए खाने की पैकिंग पर लगे छोटे-छोटे रंगीन निशान हमारी मदद करते हैं।

ये रंगीन निशान क्या हैं?

जब आप किसी भी खाने की चीज का पैकेट उठाते हैं, तो उस पर आपको एक छोटा सा गोल रंगीन चिन्ह दिखता है। कई बार ये हरा होता है, कई बार लाल, कभी पीला या नीला, और कुछ मामलों में काला भी। ये सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते, बल्कि ये बताते हैं कि आपके हाथ में जो चीज है, वो आपके खान-पान के नियमों के हिसाब से सही है या नहीं।

RELATED NEWS

Difference between long and round bottle gourd

लंबी या गोल, कौन सी लौकी होती है ज़्यादा फायदेमंद और मज़ेदार ,जानिए दोनों में फ़र्क

जुलाई 14, 2025
stale food health risks

Health news : भूल कर भी ना खाएं यह चीज़ें बासी ,आपकी सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

मार्च 2, 2025

हरा निशान – पूरी तरह वेजिटेरियन

अगर खाने की पैकिंग पर हरा रंग का गोला बना है, तो समझ लीजिए कि वह प्रोडक्ट पूरी तरह से शाकाहारी है। इसमें न तो अंडा होता है, न मांस, न मछली और न ही कोई भी जानवरों से बनी चीज। यह संकेत खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जो सख्त वेजिटेरियन हैं या धार्मिक कारणों से मांसाहार नहीं करते।

लाल निशान – नॉन वेज आइटम

अगर पैकेट पर लाल रंग का गोला बना है, तो वह प्रोडक्ट मांसाहारी है। इसमें मांस, मछली या अंडा जैसी चीज़ें हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं, तो इस पर खास ध्यान दें और प्रोडक्ट को खरीदने से पहले दो बार सोचें।

पीला, नीला और काला निशान क्या बताते हैं?

अब लोग सिर्फ हरा और लाल ही नहीं, बल्कि पीला, नीला और काला रंग भी खाने की चीजों पर देखने लगे हैं।

पीला निशान – ये अलर्ट करता है कि प्रोडक्ट में कुछ एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हो सकते हैं जैसे नट्स, ग्लूटन या सोया।

नीला निशान – यह बताता है कि प्रोडक्ट विशेष रूप से डेयरी-फ्री या Vegan हो सकता है।

काला निशान – यह सबसे अहम होता है। ये बताता है कि प्रोडक्ट में बहुत ज्यादा फैट, नमक या शुगर है। इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

खाने से पहले जागरूक बनें

खाना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, सेहत के लिए भी होता है। ऐसे में इन रंगीन चिन्हों को समझना और ध्यान देना बहुत जरूरी है। ये हमारी सेहत की सुरक्षा के लिए एक आसान लेकिन जरूरी तरीका हैं।

डिस्क्लेमर:यह लेख सार्वजनिक जानकारी और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। न्यूज़1 इंडिया इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता। किसी एलर्जी या विशेष डाइट से जुड़ी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tags: Food Awarenesshealthy eating
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Difference between long and round bottle gourd

लंबी या गोल, कौन सी लौकी होती है ज़्यादा फायदेमंद और मज़ेदार ,जानिए दोनों में फ़र्क

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2025

Difference between long and round bottle gourd: जब आप सब्जी की दुकान पर जाते हैं, तो अक्सर लौकी की दो...

stale food health risks

Health news : भूल कर भी ना खाएं यह चीज़ें बासी ,आपकी सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2025

stale food health risks अच्छी सेहत के लिए ताज़ा बना खाना ही सबसे बेहतर होता है। बासी खाना स्वाद में...

Kitchen Items That Cause Cancer

Health news : सेहतमंद जिंदगी के लिए सावधानी जरूरी, बढ़ा सकती है कैंसर का ख़तरा आपके किचन की यह आम सी ये चीजें

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2025

Kitchen Items that May Increase Cancer Risk-अगर हम एक सेहतमंद जिंदगी चाहते हैं, तो हमें अपने खानेपीने की आदतों का...

Weight loss

Health tips: 28 किलो वजन घटाना था मुश्किल, लेकिन दीक्षा ने इन 5 स्टेप्स से किया आसान और मज़ेदार

by Ahmed Naseem
जनवरी 18, 2025

Health Tips: वजन कम करना आज कल लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है, खासकर अगर मेटाबॉलिज्म स्लो हो। लेकिन...

Stale Roti

Stale chapati: कौन सी रोटी है अधिक ताकतवर बासी या ताज़ी? जिसमें है कई बीमारियों का इलाज

by SYED BUSHRA
नवम्बर 30, 2024

Benefits of baasi chapati : रोटी हमारी भारतीय डाइट का एक अहम हिस्सा है। बिना रोटी के हमारा खाना अधूरा...

Next Post
September 2025 full Chandra Grahan details and Sutak timing

Lunar eclipse 2025: कब और कहां दिखेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण जानें समय,जगह और सूतक काल की जानकारी

Gold Rate Today

सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें 21 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताज़ा रेट!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist