गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Thumb sucking habit : बच्चों की प्यारी सी लगने वाली यह आदत हो सकती है कितनी खतरनाक , इसको तुरंत छुड़ाएं

अंगूठा चूसना बच्चों में आम है, लेकिन लंबे समय तक यह दांत, नाखून और पेट संबंधी समस्याएं कर सकता है। दूसरी गतिविधियों में बच्चों का ध्यान लगाएं और जरूरत पर डॉक्टर से सलाह लें।

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2025
in Uncategorized
thumb sucking habit in children
Share on FacebookShare on Twitter

Thumb sucking habit : हमने अक्सर छोटे बच्चों को अंगूठा चूसते हुए देखा है। यह पहली बार में प्यारा लग सकता है, लेकिन अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे तो कई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। बच्चों का अंगूठा चूसना एक आम प्रक्रिया है, लेकिन माता पिता को इससे जुड़े नुकसान और सावधानियों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

बच्चे क्यों चूसते हैं अंगूठा

भूख लगने पर
कई बार बच्चे भूख महसूस करते हैं और इसका संकेत देने के लिए अंगूठा चूसने लगते हैं।

RELATED NEWS

Children Medicine Alert: 4 साल से कम बच्चों के लिए इस सर्दी-जुकाम की दवा पर सरकार हुई सख़्त, जानें क्या है नया नियम

Children Medicine Alert: 4 साल से कम बच्चों के लिए इस सर्दी-जुकाम की दवा पर सरकार हुई सख़्त, जानें क्या है नया नियम

अगस्त 25, 2026
monsoon safety tips

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

जून 30, 2025

मां का दूध पर्याप्त न होना
जब बच्चे को पर्याप्त दूध नहीं मिलता, तो वह अपनी भूख मिटाने के लिए अंगूठा चूसने लगता है।

सुरक्षा की भावना
अंगूठा चूसने से बच्चों को सुरक्षित महसूस होता है। यह उनके लिए सुकून का एक तरीका है।

तनाव या बेचैनी
तनाव या उत्तेजना के समय बच्चे अपनी उंगलियां, अंगूठा या अन्य चीजें चूसते हैं। इससे उन्हें आराम मिलता है।

अंगूठा चूसने के नुकसान

अधिकतर बच्चे 4 साल की उम्र तक या अपने दूसरे दांत निकलने से पहले यह आदत छोड़ देते हैं। लेकिन अगर यह जारी रहे, तो कई समस्याएं हो सकती हैं।

नाखून और त्वचा पर असर

अंगूठा चूसने से नाखून के आसपास की त्वचा कठोर हो जाती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

दांतों का अलाइनमेंट बिगड़ना

लगातार अंगूठा चूसने से दांत बाहर की ओर निकल सकते हैं, जिससे ऊपरी और निचले दांतों के बीच गैप आ सकता है।

शारीरिक संरचना पर असर

बच्चों के अंगूठे पतले और होंठ मोटे होकर लटक सकते हैं

पेट का संक्रमण

बच्चे खेलते समय अपने हाथों से गंदी चीजें छूते हैं। इन चीजों पर चिपके कीटाणु अंगूठा चूसने पर उनके पेट में चले जाते हैं, जिससे पेट का संक्रमण हो सकता है।

खाने पीने में रूचि कम होना

अंगूठा चूसने वाले बच्चे अक्सर खाने पीने से दूरी बना लेते हैं। यह आदत उनका ध्यान खाने से हटा देती है, जिससे उनका शारीरिक विकास प्रभावित होता है।

माता पिता को क्या करना चाहिए

बच्चों को अंगूठा चूसने से रोकने के लिए उनका ध्यान दूसरी चीजों की ओर लगाएं। बच्चों के हाथों को साफ रखें और समय समय पर धोते रहें। अगर आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।

बच्चों की अंगूठा चूसने की आदत एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह आदत उनके स्वास्थ्य और विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। माता पिता को धैर्यपूर्वक बच्चों को इस आदत से दूर करने के लिए उपाय करने चाहिए।

Tags: child healthparenting tipthumb sucking habit
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Children Medicine Alert: 4 साल से कम बच्चों के लिए इस सर्दी-जुकाम की दवा पर सरकार हुई सख़्त, जानें क्या है नया नियम

Children Medicine Alert: 4 साल से कम बच्चों के लिए इस सर्दी-जुकाम की दवा पर सरकार हुई सख़्त, जानें क्या है नया नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 25, 2026

Children Medicine Alert: क्लोरफेनिरामाइन मेलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड का FDC आमतौर पर सर्दी-जुकाम, नाक बहने और इससे जुड़े लक्षणों के...

monsoon safety tips

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

by SYED BUSHRA
जून 30, 2025

Easy Tips for Monsoon: बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ आसान...

कोविड-19:संक्रमण से सतर्कता ही बचाव है , कैसे इसके बढ़ते मामलों से अपने बच्चों को रखे सुरक्षित

कोविड-19:संक्रमण से सतर्कता ही बचाव है , कैसे इसके बढ़ते मामलों से अपने बच्चों को रखे सुरक्षित

by SYED BUSHRA
मई 29, 2025

Protect Children from COVID-19 : कोरोना वायरस (COVID-19) के केस एक बार फिर दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे...

should babies sleep with light on or off

children sleep health : बच्चों की सेहत से जुड़ी एक अहम सवाल जानिए उनकी नींद के लिए अंधेरा ज़रूरी है या रोशनी?

by SYED BUSHRA
मई 21, 2025

Should Babies Sleep With Light On or Off? : छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हर छोटी...

child vomiting after medicine

Child health : बच्चे ने दवा खाकर अगर कर दी उल्टी तो क्या करें? दोबारा दवा देना सही है या ग़लत

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 19, 2025

child vomiting after medicine बच्चों को दवा खिलाना किसी मिशन से कम नहीं होता। कई बार वे मुँह बंद कर...

Next Post
Bihar News : करोड़ों की नकदी के साथ पकड़ा गया ‘अमीर अफसर’, बिहार में छापे से खुली पोल

Bihar News : करोड़ों की नकदी के साथ पकड़ा गया 'अमीर अफसर', बिहार में छापे से खुली पोल

Maha Kumbh 2025

साधवी हर्षा रिछारिया की हुई आलोचना, महाकुंभ छोड़ेंगी या नहीं? खुद किया बड़ा खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In