रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : लेटे,बैठे या टहले,खाना खाने के बाद अच्छे डाइजेशन के लिए जानिए क्या करें और क्या नहीं?

खाने के बाद हल्का टहलना या सीधे बैठना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। तुरंत लेटना, ज्यादा पानी पीना, चाय-कॉफी या स्क्रीन देखना पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। सही आदतें सेहत बनाती हैं।

by SYED BUSHRA
मई 19, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

what to do after eating for good digestion अगर आपका पाचन सही नहीं रहेगा तो गैस, अपच, एसिडिटी, पेट भारी लगना और नींद न आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि खाने के बाद कौन-सी आदतें अच्छी होती हैं और कौन-सी नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई लोग खाना खाते ही आराम करने लगते हैं, तो कुछ लोग तुरंत टहलने निकल जाते हैं। लेकिन सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान की नजर से कि खाना खाने के बाद कौन-सी बातें ध्यान में रखनी चाहिए जिससे पाचन भी अच्छा रहे और स्वास्थ्य भी।

खाने के बाद लेटना बिल्कुल नहीं

खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे खाना सही तरीके से नहीं पचता, पेट में गैस बनती है और एसिड ऊपर चढ़ने लगता है जिससे सीने में जलन हो सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक न लेटें।

RELATED NEWS

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

जून 10, 2026
Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

जून 8, 2026

हल्की चाल में टहलना है फायदेमंद

खाने के बाद हल्के कदमों से 5 से 10 मिनट तक टहलना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट की पाचन क्रिया एक्टिव होती है और खाना जल्दी और अच्छे से पचता है। आयुर्वेद में इसे शतपावली कहा जाता है, यानी सौ कदम चलना। ध्यान रखें कि टहलते समय तेज चलना या कोई कसरत नहीं करनी चाहिए।

आराम से बैठना भी अच्छा विकल्प है

अगर टहलना मुमकिन न हो तो सीधे बैठना भी एक अच्छा तरीका है। लेकिन बैठने का तरीका सही होना चाहिए, सुखासन में या कुर्सी पर पीठ सीधी रखकर बैठें। इस समय फोन या लैपटॉप से दूरी बनाकर रखें और शरीर को कुछ देर आराम दें।

पानी पीने का सही तरीका

खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीने से पाचन धीमा हो सकता है। अगर प्यास लगे तो हल्का गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा पी सकते हैं, लेकिन ठंडा पानी न पिएं। सबसे अच्छा है कि भोजन के करीब 30 मिनट बाद पानी पिया जाए

कौन सी आदतों से बचें

खाने के बाद सिगरेट या तंबाकू का सेवन, चाय-कॉफी पीना और भारी मिठाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, भारी शारीरिक या मानसिक काम भी न करें। फोन, टीवी या लैपटॉप में तुरंत लगना भी मन और पेट दोनों के लिए अच्छा नहीं होता।

खाने के बाद की आदतें पाचन और सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। अगर सही तरीका अपनाएं तो पेट की परेशानियों से बचा जा सकता है। बस थोड़ा चलें, आराम करें और सही समय पर पानी पिएं

Disclaimer : यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: digestion adviceHealth Tips
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Medical Awareness: अगर आप भरपेट खाना खाने के कुछ ही समय बाद फिर से भूख महसूस करने लगते हैं, तो...

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Next Post
Yogi Govt

Yogi Govt की जीसीसी नीति से यूपी को मिलेगी टेक्नोलॉजी की नई उड़ान, बनेंगी 2 लाख नौकरियां

Cricket news : कैसे तय किया 80 लाख से 13 करोड़ तक का सफ़र,एक झाड़ू लगाने वाले से करोड़ों के मालिक बनने  की कहानी

Cricket news : कैसे तय किया 80 लाख से 13 करोड़ तक का सफ़र,एक झाड़ू लगाने वाले से करोड़ों के मालिक बनने की कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist