गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Cooker vs Kadhai: सब्ज़ी में स्वाद सिर्फ मसालों से नहीं बल्कि बर्तन से भी आता है जानिए कब क्या करें इस्तेमाल

हर सब्जी को सही बर्तन में पकाना जरूरी है। नरम और गलने वाली सब्जियां कुकर में तो, कुरकुरी और भरवां सब्जियां कढ़ाई में बनानी चाहिए। इससे स्वाद और बनावट दोनों में फर्क साफ दिखता है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2025
in Uncategorized
Which is Better for Making Vegetables
Share on FacebookShare on Twitter

Cooker vs Kadhai:हम सब्जी बनाते समय अच्छे मसाले और सही विधि अपनाते हैं, फिर भी स्वाद में कमी रह जाती है। इसका एक बड़ा कारण हो सकता है।बर्तन का चुनाव। जानिए किस सब्जी को किस बर्तन में पकाना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि हम दिल से सब्जी बनाते हैं, लेकिन खाने पर उसका स्वाद वैसा नहीं निकलता जैसा सोचा था। मसाले भी सही होते हैं और विधि भी, फिर भी स्वाद में कमी क्यों रह जाती है? इसकी एक अहम वजह हो सकती है गलत बर्तन का इस्तेमाल।

आमतौर पर सब्जियां कढ़ाई या प्रेशर कुकर में बनाई जाती हैं, लेकिन हर सब्जी दोनों में एक जैसी नहीं बनती। कुछ सब्जियां हैं जो कुकर में जल्दी गलकर अच्छा स्वाद देती हैं, जबकि कुछ सब्जियां कढ़ाई में ही अच्छी तरह भूनकर स्वादिष्ट बनती हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी सब्जियां किस बर्तन में बनानी चाहिए।

RELATED NEWS

Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

मई 26, 2025
: Amazing kitchen uses of alum for cleaning and hygiene

Kitchen Tips : यह सिर्फ पानी ही नहीं साफ़ करती जानिए क्या है किचन में फिटकरी के स्मार्ट इस्तेमाल

मई 22, 2025

कुकर में बनने वाली सब्जियां

लौकी और तुरई

लौकी और तुरई जैसी नरम सब्जियां कुकर में जल्दी गलती हैं और इनमें पानी छोड़ने की क्षमता ज्यादा होती है। कुकर में बनाने पर ये जलती नहीं और इनका स्वाद भी अंदर तक पहुंचता है। कढ़ाई में इन्हें पकाने पर जलने का डर रहता है।

पालक का साग

पालक जैसी पत्तेदार सब्जियों को गलाने में समय लगता है। ऐसे में इसे पहले कुकर में उबालना बेहतर होता है और फिर बाद में तड़का लगाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। इससे समय भी बचता है और स्वाद भी बरकरार रहता है।

आलू-बैंगन की ग्रेवी वाली सब्जी

जब आलू और बैंगन को ग्रेवी के साथ पकाना हो, तो कुकर एक अच्छा विकल्प है। इससे आलू जल्दी गलते हैं और बैंगन का स्वाद भी घुलकर ग्रेवी में आ जाता है।

कढ़ाई में बनने वाली सब्जियां

भिंडी

भिंडी को अगर कुकर में पकाया जाए, तो वो चिपचिपी हो जाती है। भिंडी को हमेशा कढ़ाई में धीमी आंच पर भूनना चाहिए, जिससे वो कुरकुरी बने और मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।

फूलगोभी और पत्तागोभी

गोभी को ज्यादा पकाने से उसका स्वाद खत्म हो जाता है। इसलिए इसे कढ़ाई में हल्की आंच पर भूनकर बनाना अच्छा रहता है। इससे वो थोड़ी कुरकुरी बनी रहती है और उसका स्वाद बरकरार रहता है।

भरवां सब्जियां

भरवां बैंगन, शिमला मिर्च या करेला जैसी सब्जियों को कढ़ाई में बनाना चाहिए। कुकर में इन्हें पकाने पर इनके फटने या स्टफिंग बाहर आने का डर रहता है। कढ़ाई में धीमी आंच पर पकने से इनका स्वाद बेहतर बनता है।

Tags: Cooking Essentialskitchen tips
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

by Sadaf Farooqui
मई 26, 2025

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के हर पहलू पर असर डालता है, खासतौर से घर की रसोई यानी किचन...

: Amazing kitchen uses of alum for cleaning and hygiene

Kitchen Tips : यह सिर्फ पानी ही नहीं साफ़ करती जानिए क्या है किचन में फिटकरी के स्मार्ट इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
मई 22, 2025

Amazing Kitchen Uses of Alum : बचपन में आपने भी दादाजी को शेविंग के बाद फिटकरी लगाते देखा होगा। उनका...

Kitchen tips : खाने में ज्यादा नमक हो जाए तो बिल्कुल भी न घबराएं, अपनाएं ये आसान उपाय

Kitchen tips : खाने में ज्यादा नमक हो जाए तो बिल्कुल भी न घबराएं, अपनाएं ये आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अप्रैल 18, 2025

Tips to Fix Excess Salt in Food,कई बार हम खाना बनाते वक्त जाने-अनजाने में नमक कुछ ज्यादा डाल देते हैं।...

Kitchen Tips: किचन में रखी कुछ ऐसी चीज़ें जिनकी नहीं होती कोई भी एक्सपाइरी डेट, आप भी जान कर कर लें इनको स्टोर

Kitchen Tips: किचन में रखी कुछ ऐसी चीज़ें जिनकी नहीं होती कोई भी एक्सपाइरी डेट, आप भी जान कर कर लें इनको स्टोर

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 7, 2025

Kitchen Tips: शायद आपको भी ये जानकर हैरानी होगी कि किचन में रखी कुछ चीजें कभी भी एक्सपायर नहीं होती...

छानी हुई चायपत्ती को फेंकने की गलती न करें, इसमें छिपे हैं अनगिनत फायदे.. जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

छानी हुई चायपत्ती को फेंकने की गलती न करें, इसमें छिपे हैं अनगिनत फायदे.. जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 21, 2024

Kitchen Tips : छानने के बाद बची हुई चायपत्ती (tea) को फेंकने के बजाय उसे कई उपयोगी तरीकों से दोबारा...

Next Post
मैनचेस्टर में ‘लाल रुमाल’ ने अंग्रेजों के साथ किया ‘खेला’, जानें टीम इंडिया ने चौथा टेस्ट मैच कैसे करवाया ड्रॉ

मैनचेस्टर में ‘लाल रुमाल’ ने अंग्रेजों के साथ किया ‘खेला’, जानें टीम इंडिया ने चौथा टेस्ट मैच कैसे करवाया ड्रॉ

relation between blood group and brain sharpness revealed in research study

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की रिसर्च का दावा, कौन से ब्लड ग्रुप वाले होते हैं बेहद तेज दिमाग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist