रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

OSD को हटाने के बाद क्या CM Yogi जितिन प्रसाद को सिखाएंगे सबक?

by Web Desk
जुलाई 21, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: UP के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के साथ ही मुख्यमंत्री की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD समेत विभाग के HOD के खिलाफ कार्रवाई की गई है, मगर अब सवाल वे उठ रहे हैं कि इससे कांग्रेस से बीजेपी में आकर सीधे कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर होने वाला है? अब सवाल उठने की सबसे बड़ी वजह ये है कि ना सिर्फ लोक निर्माण विभाग (PWD) में गड़बड़ियों की बात सामने आई, बल्कि इस बात की भी चर्चा जोरो-शोरों पर है कि जितिन प्रसाद के जिस (OSD) अनिल कुमार पांडे की सबसे ज्यादा भूमिका बताई जा रही है वो उनके सबसे ज्यादा करीबी थे, तो क्या इतने बड़े पैमाने पर तबादलों में गड़बड़ी की भनक खुद मंत्री को नहीं लगी?

अब बात साफ है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को अपनी प्राथमिकता बताने वाले योगी सरकार में इस घोटाले के सामने आने से जितिन प्रसाद को ‘सीख’ या ‘सबक’ मिलना तय हो गया है. हालांकि, परिस्थिति ये तय करेगी पर कहा जा रहा है कि जितिन की ‘अनदेखी’ ने कहीं ना कहीं नेतृत्व को भी असहज कर दिया है.

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्याधिकारी अनिल कुमार पांडे तबादलों को लेकर सबसे ज्यादा घेरे में आए है. वहीं, सवाल उठता देख सचिवालय प्रशासन विभाग ने अनिल कुमार पांडे को मूल विभाग में वापस दिल्ली भेजने का आदेश जारी कर दिया है और उनके खिलाफ सतर्कता जांच और कार्रवाई की सिफारिश भी कर दी है.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ना सिर्फ कार्रवाई की पहल की, बल्कि मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों को नसीहत भी दी और साफ कहा कि ‘भ्रष्टाचार और अनियमितता की एक भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मंत्री अपने दफ्तर और स्टाफ पर नजर रखें’.

आपको बता दें कि जब बीजेपी में चुनाव से पहले जॉइनिंग के वक्त से ही जितिन प्रसाद को पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा बताया जा रहा था, उससे ये तो तय हो गया था कि जितिन प्रसाद को पार्टी अहम पद और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने वाली है. इससे साफ हो गया कि मंत्रिमंडल में सबसे अहम पद को देकर न सिर्फ जितिन प्रसाद को पार्टी महत्व दे रही है बल्कि पार्टी को जितिन प्रसाद से काफी उम्मीदें भी हैं. लेकिन PWD जैसे बड़े विभाग में पद पाने के बाद सिर्फ 100 ही दिन हुए थे कि तबादलों को लेकर हाल के वर्षों का सबसे बड़ा विवाद सामने आ गया है.

वहीं, बीजेपी जितिन को ब्राह्मण नेता के तौर पर लाई थी पर जितिन ने 2004 के बाद से कोई चुनाव नहीं जीता हैं. लेकिन पार्टी ने उनको MLC बनाया मगर पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता कम ही बनी रही मगर इसी बीच लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण और बड़े विभाग में इतनी बड़ी गड़बड़ी के सामने आने से जितिन प्रसाद पर मुश्किलें तेज़ होती नज़र आ रहीं हैं. अब अपने आपको साबित करने के लिए जितिन प्रसाद को कड़ी मेहनत करना होगा. योगी आदित्यनाथ सत्ता संभालने के बाद से ही भ्रष्टाचार मे ज़ीरो टॉलरेंस की बात अब तक करते रहे है और अब तक ऐसा कोई बड़ा मामला देखा नहीं गया था जिसमें विभाग को लेकर मंत्री पर सीधे सवाल उठाया गया हो. लेकिन इस बार सरकार बनते ही हाई ‘Transfer Policy’ के जरिये सरकार ने संदेश देने की कोशिश की मगर उसके बाद ही ये बड़ा विवाद और ट्रान्सफर को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आ गई है. हालांकि, इस पूरे मामले पर जितिन प्रसाद ने अब तक चुप्पी साधी हुई है.

Tags: BJPcmyogijitinprasadNews1IndiaOSDPWD NewsUP NewsUP PWD Transfer ScamUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Next Post

National Herald Case: सोनिया गांधी के ED दफ्तर पहुंचने पर बीजेपी का जोरदार हमला, कहा- गलत नहीं किया तो हंगामा क्यों

'कैशलेस योजना' से CM Yogi 75 लाख लोगों को देंगे ये तोहफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist