मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘योग भारत का है, हम सभी के बड़े भाई हैं’ – संघ प्रमुख मोहन भागवत

by Web Desk
अप्रैल 30, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को  सहारनपुर में मोक्षायतन योग संस्थान के 49वें स्थापना दिवस समारोह में योग के ऊपर भाषण दिया. उन्होंने बोला- योग भारत का है। हम दुनिया के सबसे प्राचीन लोग हैं। एक तरह से हम सभी के बड़े भाई हैं। दुनिया के पास भौतिक ज्ञान है। आध्यात्मिक ज्ञान सिर्फ भारत के पास ही है। इसे दुनियाभर के लोग यहां से सीखकर जाते हैं। इतना ही नहीं, विश्व के कई देश योग को अपना पेटेंट बनाना चाहते हैं। वे कम से कम 20  मिनट तक मंच से बोले।

उन्होंने कहा कि योग का मतलब है झुकना। हर काम को सत्यम, शिवम, सुंदरम की तरह करना भी योग है। संतुलन भी योग है। जो इस संतुलन को पा लेता है, उसका कोई शत्रु नहीं रहता और न ही कोई दुख रहता है।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

जिस प्रकार समुद्र की लहरें होती हैं, लहरों से समुद्र नहीं होता उसी तरह खुद को दुख मुक्त होने के बाद दुनिया को दुख मुक्त करना ही भारत है। कितना भी कोलाहल हो जाए, मैं हमेशा शांत रहता हूं। मेरे अंदर आंदोलन पैदा नहीं होता है।

योग के उपाय

अपने भाषण के दौरान मोहन भागवत ने संस्कृत के श्लोकों का इस्तेमाल कर उनका अर्थ भी बताया। उन्होंने कहा कि मन, बुद्धि और शरीर एक तरंग उत्पन्न करती है। इस कारण सुनाई, दिखाई नहीं देता। जो बीच में आ जाता है, वही हमें दिखाई देता है। जलाशय का जल अगर शांत है, तो उसका तल दिखाई देगा। अगर अशांत होगा, तो उसका तल नहीं दिखाई देगा। यह बात मनुष्य पर भी लागू होती है।

योग धारण करने वाले व्यक्ति को कोलाहल में भी सुनाई देता है। शांत चित्त वाला व्यक्ति कहीं भी बैठ जाए वह एकाग्र हो सकता है, क्योंकि उसने अपने चित्त पर विजय पा रखी है। भागवत ने संस्कृत, हिंदू, भूगोल, विज्ञान, गणित के साथ न्यूरो साइंस का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि न्यूरो साइंस कहता है कि आप वही सुन, देख और समझ पाते हैं, जो दिमाग में डाला गया है। उन्होंने रंगों के भेद के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि दिमाग की इंद्रियों के करण ही मानव किसी भी भेद को समझ नहीं पाता है। इससे मुक्त होना होगा।

वैज्ञानिको पर किया कटाक्ष

उन्होंने वैज्ञानिकों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि आधुनिक युग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर भगवान है, तो उसको उनके टेस्ट ट्यूब में आना पड़ेगा। इसका हमें बुरा भी नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान भी अब समझने लगा है कि इन बातों को लेकर भी मर्यादा है। विज्ञान गणित से मिलता है। वैज्ञानिक शरीर, मन और बुद्धि को जानता है। बुद्धि के परे जो है, वह सत्य है।

वैज्ञानिक इसे नहीं जानते हैं। वे अर्थ, काम और मोक्ष को समझते हैं। मगर, मोक्ष के लिए जो धर्म चाहिए वह उनके पास नहीं है। हम अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारे पास शरीर, मन और बुद्धि के लिए समय नहीं है। संवेदना है, तो पूरा विश्व अपना है। कोई अपना और पराया नहीं है।

(By:Abhinav Shukla)

Tags: Mohan BhagwatNews1IndiaRSS newsमोहन भागवत
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए ‘विविधता में एकता’ और हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान को लेकर देश...

Mohan Bhagwat Reservation Statement

Reservation Row: भागवत के बयान पर मायावती-चंद्रशेखर सक्रिय, यूपी में 2027 इलेक्शन से पहले गरमाई सियासत

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Reservation Debate:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए ताजा बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Army New Chief: थलसेना के नए प्रमुख के तौर पर जनरल मनोज पांडे ने ली शपथ, 'जनरल एम.एम.नरवणे' की ली जगह

Horoscope 1 May 2022: आज के दिन इन राशिवालों को मिलेगा विदेश यात्रा करने का अवसर, जानें अपना राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In