दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची रायबरेली, सुनी ग्रामीणों की परेशानियां

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति इरानी निकाय चुनाव के बाद से अमेठी लोकसभा की रायबरेली ज़िले में पड़ने वाली सलोन विधान सभा में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। दरअसल इस विधानसभा में पड़ने वाली तीन नगर पंचायत की सभी सीटें भाजपा हार गई थी। यही कारण है कि अमेठी सांसद स्मृति इरानी पंचायत चुनाव के बाद तीसरी बार यहां आज फिर दो दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची हैं।

सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

इस दौरान उन्होंने सलोन ब्लॉक के चक बीबीपुर गांव से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजापुर माफी व सलोन कस्बे में आम लोगों से रूबरू हो रही हैं। इस दौरान स्मृति इरानी अपने चिरपरिचित अंदाज़ में अपने लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद करते हुए न केवल उनकी समस्याएं सुन रही हैं बल्कि साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देशित भी कर रही हैं। आज लगभग आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम करने के बाद कल फिर स्मृति इरानी अपने वोटरों से मिलेंगी। इस मौके पर स्मृति इरानी ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उनको शुभकामनाएं भी दी है।

Exit mobile version