• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कुम्भ नगरी में इस नदी के बीच धारा में महादेव विराजमान, शिव के साथ पूजी जाती हैं यमराज की बहन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुजावन देव का प्राचीन है मंदिर, जो यमुना नदी की बीच धारा में बना है, जहां देश के कोने-कोने से आगे हैं भक्त।

by Digital Desk
December 5, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। धार्मिक नगरी प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन अगले वर्ष होने जा रहे हैं। ऐसे में शहर को दुल्हन की तरह से सजाया और सवांरा जा रहा है। इन्हीं में से एक यमुना नदी के बीच में सुजावन देव मंदिर है। यहां भगवान शिव व माता यमुना मंदिर में विराजमान है। इस मंदिर में वर्ष भर लोगों का आना जाना रहता है। मंदिर के आस-पास की भीटा पहाड़ी में कभी नगरीय सभ्यता थी। इस मंदिर की आस्था हजारों लोगों से जुड़ी है। प्रकृति की गोद में मंदिर स्थित होने से भव्यता और बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप महाकुम्भ में डुबकी लगाने को लेकर आ रहे हैं तो सुजावन देव मंदिर जाकर भगवान महादेव के दर्शन जरूर करें।

प्रयागराज का सुजावन देव मंदिर

शहर से करीब 25 किमी दूर पश्चिम में यमुना नदी की बीच धरा में सुजावन देव मंदिर है। मंदिर में भगवान शिव और मां यमुना विराजमान हैं। कार्तिक माह में यम द्वितीया पर विशाल मेला लगता है। इस मेले में आस पास के अलावा मध्य प्रदेश के जिलों से भक्त शिवजी और मां यमुना की आराधना करने आते हैं। यहां सावन के एक महीने और महाशिवरात्रि पर भी भक्तों की भीड़ जुटती है। अगले साल संगम नगरी में महाकुम्भ का आयोजन हैं। लाखों की संख्या में भक्त महाकुम्भ में शामिल होंगे और संगम में डुबगी लगाकर पुण्ण कमाएंगे। ऐसे में आप एकबार जरूर सुजावन देव मंदिर जाएं और महादेव-मां यमुना के दर्शन करें। बताते हैं कि हर भक्त की मन्नत महादेव पूरी करते हैं।

Related posts

Yamuna water level rising in Delhi

Yamuna Water Level Rising: राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ा,दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंचा पानी

September 4, 2025
65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

August 29, 2025

मंदिर के उत्पत्ति की कहानी दिलचस्प

भीटा पहाड़ी में स्थित सुजावन देव मंदिर की उत्पत्ति की कहानी दिलचस्प है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि अंग्रेजी हुकूमत में गदर के बाद यमुना नदी की एक शाखा जब ईस्ट इंडियन रेलवे के उस पार निकली तो उससे जुड़े ठेकेदारों ने ईंटों की खोज में इस स्थान को खोज निकाला। ईंटों को निकालने में यहां प्राचीन नगर की सभ्यता के अवशेष मिले। इस नगर के चिह्न उत्तर की ओर सुजानदेव के मंदिर से शुरू होकर दक्षिण में कुछ किमी तक फैले थे। पुजारी बताते हैं कि सुजावन देव का मंदिर यमुना के बीच में स्थित होने से यह अनुमान लगाया जाता रहा है कि शायद पहले यह मंदिर नगर से ही मिला रहा होगा। और समय के साथ ही नदी के प्रवाह के बीच की भूमि कट कर बहने से अब यह टापू के रूप में आ गया होगा।

मुगल शासक ने तोड़ा था मंदिर

मंदिर से जुड़ा इतिहास भी रहा है। बताते हैं कि शाहजहां के समय में शाइस्ता खां इलाहाबाद यानी प्रयागराज का सूबेदार था। उसने 1645 में पुराने मंदिर को तोड़कर अठपहल बैठक बनवा लिया, जिसका 21 फुट व्यास था। कालांतर में इस स्थान पर हिंदुओं ने फिर अधिकार कर लिया। एक मूर्ति उसमें स्थापित कर दी। भीटा स्थित सुजावन देव मंदिर पर्यटन विभाग के नक्शे पर अंकित है। यह मंदिर यमुना के बीच में रहा। मंदिर भारतीय पुरातत्व विभाग से से संरक्षित है। बारिश के दिनों में भक्त नाव से मंदिर में पहुंचते हैं। सावन के महिने में हरदिन हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और भगवान शिव व मां यमुना की पूजा-अर्चना करते हैं। महाकुम्भ के आयोजन के चलते मंदिर के आसपास बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहा है।

बहन यमुना से मिलने आए थे यमराज

सुजावन देव मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां यम द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने आए थे। अपने आतिथ्य सत्कार से खुश होकर यमराज ने यमुना से वरदान मंगाने के लिए कहा। यमुना ने वर मांगा कि भैया दूज के दिन जो भक्त यमुना स्नान करेंगे उन्हें मृत्यु का भय न रहे और देव लोक में स्थान मिले। यमराज ने तथास्तु कहा। बोले कि ऐसा ही होगा। इसी मान्यता के अनुसार सुजावन देव मंदिर और यमुना तट पर दीपावली के बाद यम द्वितीया को विशाल मेला लगता है। यहां आकर भक्त यमुना नदी में दीपदान करते हैं। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि भारत में मां यमुना का इकलौता मंदिर प्रयागराज में हैं। मां यमुना और महादेव के दर्शन के लिए भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेश से आते हैं।

Tags: Lord ShivaMaa Yamuna TempleMahakumbhPrayagraj NewsSujavan Dev Templeyamuna river
Share196Tweet123Share49
Previous Post

‘गजब’ 103 साल बाद नवंबर का महिना रहा सबसे गर्म, बारिश के क्या हैं आसार और जानिए कब से पड़ेगी ठंड

Next Post

बनारस के यूपी कॉलेज का रहस्य, मजार से मस्जिद और अब हनुमान चालीसा, दस्तावेज़ों से हुआ सच का खुलासा

Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

Yamuna water level rising in Delhi

Yamuna Water Level Rising: राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ा,दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंचा पानी

by SYED BUSHRA
September 4, 2025
0

Yamuna Water Level Rising: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे की रेखा के करीब बना हुआ है। गुरुवार...

65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

by Vinod
August 29, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 65 साल के दादा ने अपने पोते ही बड़ी क्रूरता के...

Prayagraj News

प्रयागराज में STF का एक्शन, मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया ढेर”

by Gulshan
August 7, 2025
0

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यूपी एसटीएफ को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। बुधवार देर...

कहानी उस प्रथम शिवलिंग की, जिसकी ब्रह्मा-विष्णु ने की थी पहली पूजा, जानें शिव के लिंगम स्वरूप का क्या है महत्व

कहानी उस प्रथम शिवलिंग की, जिसकी ब्रह्मा-विष्णु ने की थी पहली पूजा, जानें शिव के लिंगम स्वरूप का क्या है महत्व

by Vinod
July 19, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सावन का पवित्र महिना चल रहा है। पूरे देश में शिवालय सजे हुए हैं और मंदिरों के...

Next Post
Varanasi News

बनारस के यूपी कॉलेज का रहस्य, मजार से मस्जिद और अब हनुमान चालीसा, दस्तावेज़ों से हुआ सच का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

September 30, 2025
34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

September 30, 2025
Banke Bihari Temple Controversy

‘हम पर दबाव बनाया जा रहा’ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

September 30, 2025
Abhishek Bajaj Ex Wife

अभिषेक बजाज की एक्स वाईफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया पहली शादी टूटने का असली सच…

September 30, 2025
Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

September 30, 2025
Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

September 30, 2025
Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

September 30, 2025
Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

September 30, 2025
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version